Monday 22/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारत विकास परिषद की चारों शाखाओं द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजितरुद्रपुर, 21 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद की रुद्रपुर, विवेकानंद, उधम सिंह एवं वीर सावरकर शाखाओं के संयुक्त तत्वावधान में सरस्वती विद्या मंदिर, आदर्श कॉलोनी, रुद्रपुर में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक श्री रवि प्रजापति ने उपस्थित सदस्यों एवं नागरिकों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखने की एक जीवन पद्धति है। नियमित योग से व्यक्ति शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रह सकता है।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आज विश्वभर में योग की बढ़ती स्वीकार्यता भारत की प्राचीन संस्कृति एवं जीवन दर्शन की वैश्विक मान्यता का प्रतीक है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हमें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम में श्री विजय भूषण गर्ग, प्रांतीय अध्यक्ष श्री मनोज अरोड़ा, भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा अध्यक्ष श्री हरीश ग्रोवर, वीर सावरकर शाखा अध्यक्ष श्री सनी धवन, परिषद महामंत्री श्री राजेश सलूज, विष्णु सक्सेना, संजय ठुकराल, विपिन गुलाटी, विपिन लूथरा, प्रतीक तुलस्यान, हेमेंद्र गंगवार, संजय खेड़ा, ललित मोहन गोयल, उत्सव अग्रवाल, राहुल सिंघल, संजीव अरोड़ा, अंजू रामपाल सिंह, मिथिलेश गंगवार, स्नेहा राठौर, हंसी सक्सेना, नीलम हुरिया, शिखा हुरिया, विशाल हुंडिया, केशव खेड़ा, अभिनव खेड़ा, अमन अरोड़ा, विकास गोयल, अभि अग्रवाल एवं सार्थक गोयल उपस्थित रहे।अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने तथा स्वस्थ, समर्थ एवं संस्कारित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के उपरांत सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी की गई।रुद्रपुर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए एक बालक का सुराग नहीं लगने से नाराज परिजनों ने रविवार को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के साथ पुलिस चौकी पहुंचकर घेराव किया। उन्होंने पुलिस से बालक की शीघ्र तलाश कर सकुशल बरामद करने की मांग की। रम्पुरा वार्ड संख्या 21 निवासी जगदीश राठौर ने बताया कि उनका पुत्र शिव उर्फ पल्लू शनिवार दोपहर घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और सभी संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। उन्होंने आशंका जताई कि बालक के साथ कोई अप्रिय घटना भी हो सकती है। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पुलिस अधिकारियों से मामले में गंभीरता से कार्रवाई करते हुए लापता बालक की शीघ्र तलाश करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस को तत्काल प्रभाव से सभी आवश्यक कदम उठाकर बालक की सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि परिजनों की चिंता दूर हो सके। इस दौरान मीना, रामगोपाल राठौर, राहुल, धर्मेंद्र, राजू, करण, रितेश, पुष्पा देवी, आकाश, विद्या देवी, चमेली देवी, रमेश, सतीश, बबलू, महेश, पूजा, कुंवर पाल, कांति देवी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने दिया योग अपनाने का संदेशस्वस्थ रुद्रपुर के संकल्प के साथ मनाया योग दिवसआज ऑल इंडिया‌ मतूआ महासंघ udham सिंह नगर जिला अध्यक्ष, श्री विधान पांडे जी के नेतृत्व में एक मीटिंग का आयोजन किया गया।निरंकारी मिशन का योग दिवसरोज़गार की तलाश में नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करने गए काशीपुर निवासी युवक समीर की अपने ही सहकर्मियों की कथित शरारत के कारण दर्दनाक मौत हो गई।उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को मिला प्रतिष्ठित गोल्ड स्कॉच अवॉर्ड*सामूहिक कन्या विवाह समारोहमसूरी में ‘वीआईपी रौब’ दिखाना पड़ा महंगा, हूटर-लालबत्ती लगी दिल्ली की कार सीज
राज्य

उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं की ऐतिहासिक छलांग-हर ब्लॉक में रेडियोलॉजिस्ट,टेक्नीशियन होंगे तैनात–डॉ.धन सिंह रावत


श्रीनगर गढ़वाल। प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ी और निर्णायक घोषणा करते हुए उत्तराखंड के चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य के सभी 95 विकासखंडों में रेडियोलॉजिस्ट और प्रशिक्षित टेक्नीशियनों की तैनाती की जाएगी। इसके साथ ही प्रत्येक ब्लॉक अस्पताल में एक महिला डॉक्टर की नियुक्ति भी सुनिश्चित की जाएगी,ताकि ग्रामीण अंचलों में रहने वाली महिलाओं को बेहतर और सम्मानजनक स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। श्रीनगर बेस चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि उत्तराखंड देश का पहला ऐसा प्रदेश बने,जहां ब्लॉक स्तर पर ही एक्सरे और अल्ट्रासाउंड जैसी अत्यावश्यक जांच सुविधाएं उपलब्ध हों। उन्होंने स्पष्ट किया कि ब्लॉक अस्पतालों में टेक्नीशियनों की नियुक्ति के साथ एक्सरे मशीनें उपलब्ध कराई जा रही हैं,वहीं रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती के साथ अल्ट्रासाउंड मशीनें भी स्थापित की जा रही हैं। मंत्री ने कहा अब ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को साधारण जांच के लिए जिला मुख्यालय या बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। यह सुविधा गांव के नजदीक ही उपलब्ध होगी। विशेष रूप से महिलाओं की स्वास्थ्य आवश्यकताओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड जांच के लिए दूर-दराज के अस्पतालों में भटकना पड़ता था,जिससे समय और संसाधनों की हानि होती थी। ब्लॉक स्तर पर यह सुविधा उपलब्ध होने से मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी। डॉ.रावत ने बताया कि प्रत्येक ब्लॉक में महिला डॉक्टर की नियुक्ति से प्रसूति सेवाओं के साथ-साथ महिलाओं की अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का भी समुचित समाधान हो सकेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य,शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में निरंतर ठोस कदम उठा रही हैं और यह निर्णय उसी कड़ी का महत्वपूर्ण हिस्सा है। स्वास्थ्य मंत्री ने राष्ट्रीय स्तर पर सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध चलाए जा रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण के लिए केंद्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है। मंत्री की इस घोषणा को प्रदेश के ग्रामीण और पर्वतीय क्षेत्रों के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है। यदि यह योजना समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतरती है तो उत्तराखंड स्वास्थ्य सेवाओं के विकेंद्रीकरण और सुदृढ़ीकरण के मामले में देश के लिए एक मिसाल बन सकता है।

Check Also
Close