Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ1200 नशीले कैप्सूल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 462 ग्राम मनःप्रभावी औषधि बरामदकिच्छा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ रुद्रपुर और कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति को 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद कैप्सूल का कुल वजन करीब 462 ग्राम बताया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद मात्रा वाणिज्यिक श्रेणी में आती है।पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को क्षेत्राधिकारी एएनटीएफ प्रशांत कुमार के पर्यवेक्षण में एएनटीएफ रुद्रपुर और किच्छा पुलिस की टीम दरऊ चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वीरूनगला जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल बरामद हुए।पुलिस ने आरोपी की पहचान 40 वर्षीय छोटे खां पुत्र शोहराब खान, निवासी ईश्वरीपुर, थाना शीशगढ़, जिला बरेली के रूप में की है। उसके पास से कैप्सूल के अलावा एक पैशन मोटरसाइकिल, 650 रुपये नकद और एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।क्लिनिक की आड़ में नशीले कैप्सूल बेचने का आरोपपुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कैप्सूल किच्छा निवासी अनीस अहमद से प्राप्त करता था और नशे के आदी युवकों को बेचता था। पूछताछ में टांडा बहेड़ी क्षेत्र में क्लिनिक की आड़ में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के कारोबार की जानकारी भी सामने आने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।नियमितीकरण और नियुक्ति की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी पुनःधरने परमुख्यमंत्री ने हल्दी घेरा खटीमा में 722.76 लाख की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण एवं 10884.28 लाख की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये के नुकसान की आशंकाहल्द्वानी। भोलेनाथ गार्डन में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मकान की दूसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा कपड़ों का सामान धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गोदाम गली के भीतर होने के कारण दमकल कर्मियों को आग तक पहुंचने और राहत-बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) गौरव किरार भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग से गोदाम में रखा कपड़ों का काफी सामान जलकर राख हो गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। आग की घटना के चलते आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।सितारगंज महिला ग्राम प्रधान पर आरोपों को लेकर प्रधान संघ का विरोधउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार
राज्य

मतदाता सूची से जुड़ी हर समस्या का अब आसान समाधान-पौड़ी में जन सहायता केन्द्र स्थापित,टोल-फ्री नंबर जारी


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में जिला निर्वाचन कार्यालय पौड़ी गढ़वाल ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (SIR) के अंतर्गत मतदाता सूची से संबंधित सभी समस्याओं के समाधान हेतु जन सहायता केन्द्र (हेल्प डेस्क) की स्थापना की है। यह केंद्र आम नागरिकों और मतदाताओं के लिए सूचना,मार्गदर्शन,सुझाव एवं शिकायत निवारण का एक प्रभावी माध्यम बनेगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी शांति लाल शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस हेल्प डेस्क का उद्देश्य मतदाताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और मतदाता सूची से संबंधित प्रक्रियाओं को सरल एवं सुलभ बनाना है। उन्होंने बताया कि हेल्प डेस्क के सुचारु संचालन के लिए राजेश कोहली, जिला स्वान प्रभारी (पौड़ी) को नोडल अधिकारी नामित किया गया है,जो पूरी व्यवस्था की निगरानी करेंगे। जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए निर्वाचन विभाग द्वारा टोल-फ्री नंबर भी जारी किए गए हैं। जनपद के बाहर से कॉल करने वाले नागरिक 01368-1950 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं, जबकि जनपद के भीतर रहने वाले मतदाता 1950 नंबर डायल कर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। इन नंबरों के माध्यम से मतदाता घर बैठे ही आवश्यक जानकारी और सहायता प्राप्त कर सकेंगे। इन सेवाओं का मिलेगा लाभ जन सहायता केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मतदाता सूची से संबंधित विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी,जिनमें वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नाम खोजने की सुविधा नया मतदाता पहचान पत्र (वोटर आईडी) बनवाना मतदाता सूची में नाम जोड़ना या हटाना,नाम,पता अथवा अन्य विवरणों में संशोधन,निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी अन्य जानकारी और मार्गदर्शन,सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी की अपील शांति लाल शाह ने जनपद के सभी नागरिकों,विशेषकर युवाओं और प्रथम बार मतदाता बनने वाले लोगों से अपील की है कि वे इस सुविधा का अधिकतम लाभ उठाएं और समय रहते अपने नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि एक सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है और सही मतदाता सूची इसका आधार है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह हेल्प डेस्क केवल कार्यदिवसों में संचालित रहेगा,जहां प्रशिक्षित कार्मिकों द्वारा प्रत्येक समस्या का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम जन सहायता केन्द्र की स्थापना से यह उम्मीद की जा रही है कि मतदाता सूची से संबंधित शिकायतों का त्वरित निस्तारण होगा और अधिक से अधिक लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। यह पहल न केवल प्रशासन की जवाबदेही को दर्शाती है,बल्कि लोकतंत्र को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास भी है। अंततः यह कहा जा सकता है कि जिला निर्वाचन कार्यालय की यह पहल आमजन के लिए राहत और सुविधा का एक सशक्त माध्यम बनकर उभरेगी,जिससे हर नागरिक अपने मताधिकार के प्रति सजग और सक्रिय हो सकेगा।

Check Also
Close