
5 सूत्रीय मांगों को लेकर किसान पहुंचे कलेक्ट्रेट। हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित कलेक्ट्रेट भवन में राष्ट्रीय किसान यूनियन (भानु) के कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर पहुंचे। यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में 100 यूनिट मुफ्त बिजली, यूपी की तर्ज पर किसानों के ट्यूबवेल का बिजली बिल माफ करना, सहित अन्य मांगें शामिल हैं।उन्होंने कहा कि इन मांगों को लेकर वे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन देने आए थे, लेकिन जिलाधिकारी की व्यस्तता के कारण ज्ञापन एडीएम हरिद्वार को सौंपा गया।
एडीएम हरिद्वार फिंचाराम चौहान ने बताया कि उन्होंने ज्ञापन प्राप्त कर लिया है और इसे जल्द ही मुख्यमंत्री कार्यालय तक भेजा जाएगा। साथ ही प्रयास किया जाएगा कि किसानों की मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई हो।किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे जल्द ही प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन करेंगे।
