Friday 10/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने के. सी. वेणुगोपाल से की शिष्टाचार भेंट, संगठनात्मक मजबूती पर हुई चर्चाचिन्हित क्षेत्रों में मोबाइल टावर स्थापना व नेटवर्क विस्तार में तेजी के निर्देश–डीएमतेज बारिश और घने धुंध के बीच लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा बाल श्रम उन्मूलन अभियानथलीसैंण जनसेवा शिविर में 169 लाभार्थियों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभसुरकंडा धाम में होटल निर्माण बना खतरा, खुदाई से भू-स्खलन; भवन भरभरा कर गिरा, कई प्रतिष्ठान खाली कराएश्री पृथ्वीनाथ महादेव जी मंदिर सेवादल देहरादून व व्यापार मंडल ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष परम पूज्य महंत श्री श्री 108 रवींद्र पुरी जी महाराज का व्यापारी सम्मेलन में भव्य सम्मान कियारेसकोर्स में पूर्व पार्षद देवेंद्र पाल सिंह ‘मोंटी’ ने लगाया बहुउद्देशीय जनसेवा शिविरउत्तराखंड जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने अल्पसंख्यक शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंटसंस्कार और गुणवत्ता की शिक्षा को मिला सम्मान, मसूरी के डॉ. मनोज रयाल बने भारत शिक्षा रत्न-2026विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
राज्य

थलीसैंण जनसेवा शिविर में 169 लाभार्थियों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में सेवा,सुशासन एवं समर्पण के उद्देश्य से संचालित जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत गुरुवार को विकासखंड थलीसैंण सभागार में जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने एक ही छत के नीचे सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराते हुए लोगों की समस्याओं का समाधान किया। इस दौरान कुल 169 लाभार्थियों को विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख सुनीता रावत ने किया। उन्होंने कहा कि जनसेवा शिविर सरकार और आमजन के बीच प्रभावी सेतु का कार्य कर रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है,बल्कि विभिन्न विभागों की सेवाएं उनके गांव और क्षेत्र तक पहुंच रही हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर पात्रता के अनुसार सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। शिविर में पशुपालन विभाग ने 10 लाभार्थियों को पशुओं के लिए दवाइयां एवं चूना वितरित किया,जबकि कृषि विभाग ने 12 किसानों को कृषि सामग्री उपलब्ध कराई। वहीं,बाल विकास विभाग ने दो पात्र महिलाओं को महालक्ष्मी किट प्रदान की। स्वास्थ्य विभाग ने 26 लोगों की हीमोग्लोबिन एवं रक्तचाप की जांच कर आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श दिया। उद्यान विभाग ने 15 लाभार्थियों को सब्जियों के बीज वितरित किए। ग्राम्य विकास विभाग ने 24 लोगों को रोजगार संबंधी योजनाओं एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी। साथ ही समाज कल्याण विभाग ने 48 लाभार्थियों से वृद्धावस्था पेंशन,दिव्यांग पेंशन,राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना तथा राशन कार्ड से संबंधित आवेदन प्राप्त किए। वहीं पंचायतीराज विभाग ने 32 लोगों के परिवार रजिस्टर की नकल,जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र,यूसीसी तथा राशन कार्ड से संबंधित आवेदन तैयार किए। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण भी किया। साथ ही योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गयी। इस अवसर पर ज्येष्ठ उप प्रमुख मनवर सिंह,कनिष्ठ उप प्रमुख राजशेखर,बीडीओ टीकाराम,कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी प्रवेंद्र कुमार,उद्यान निरीक्षक हिमांशु पटवाल,बाल विकास परियोजना अधिकारी पूजा रावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी,कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Check Also
Close