Friday 10/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने के. सी. वेणुगोपाल से की शिष्टाचार भेंट, संगठनात्मक मजबूती पर हुई चर्चाचिन्हित क्षेत्रों में मोबाइल टावर स्थापना व नेटवर्क विस्तार में तेजी के निर्देश–डीएमतेज बारिश और घने धुंध के बीच लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा बाल श्रम उन्मूलन अभियानथलीसैंण जनसेवा शिविर में 169 लाभार्थियों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभसुरकंडा धाम में होटल निर्माण बना खतरा, खुदाई से भू-स्खलन; भवन भरभरा कर गिरा, कई प्रतिष्ठान खाली कराएश्री पृथ्वीनाथ महादेव जी मंदिर सेवादल देहरादून व व्यापार मंडल ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष परम पूज्य महंत श्री श्री 108 रवींद्र पुरी जी महाराज का व्यापारी सम्मेलन में भव्य सम्मान कियारेसकोर्स में पूर्व पार्षद देवेंद्र पाल सिंह ‘मोंटी’ ने लगाया बहुउद्देशीय जनसेवा शिविरउत्तराखंड जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने अल्पसंख्यक शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंटसंस्कार और गुणवत्ता की शिक्षा को मिला सम्मान, मसूरी के डॉ. मनोज रयाल बने भारत शिक्षा रत्न-2026विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
राज्य

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने के. सी. वेणुगोपाल से की शिष्टाचार भेंट, संगठनात्मक मजबूती पर हुई चर्चा


रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने गुरुवार को देहरादून में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) K. C. Venugopal से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ समसामयिक राजनीतिक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक अधिक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पार्टी की रणनीति को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सक्रिय रूप से कार्य करने का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा।

Check Also
Close