Sunday 12/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
हरिद्वार नगर कोतवाली पुलिस ने ₹1.10 लाख के जाली नोटों के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के प्रयास रंग लाए, स्वर्णजीत कौर ने साहिल अरोरा को दिया समर्थनरोड नहीं तो वोट नहींभारत नेपाल सीमापर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कांबिंगजनसंख्या स्थिरीकरण के लाभ और महिलाओं के अधिकारों पर जागरूकता कार्यक्रमजनसंख्या स्थिरीकरण के लाभ और महिलाओं के अधिकारों पर जागरूकता कार्यक्रमऐना गांव हत्याकांड का खुलासा, आरोपी जगत सिंह बोरा गिरफ्तार,समाधान दिवस में मिला त्वरित न्याय, डीएम की संवेदनशीलता से दिव्यांग सुनील को मिली पेंशन, बैंक खाता और नई व्हीलचेयर।किच्छा। राइस मिलर एसोसिएशन के महामंत्री साहिल अरोरा की अरोड़ा इंडस्ट्रीज में शनिवार देर रात अज्ञात कारणों से भीषण आग लगने से तीन गोदामों में रखा चावल एवं वरदाना जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक राजेश शुक्ला मौके पर पहुंचे, आग से हुए नुकसान का जायजा लिया तथा पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।आगामी मॉनसून सत्र में महिला आरक्षण बिल बेशर्त लागू करो!
राज्य

किच्छा। राइस मिलर एसोसिएशन के महामंत्री साहिल अरोरा की अरोड़ा इंडस्ट्रीज में शनिवार देर रात अज्ञात कारणों से भीषण आग लगने से तीन गोदामों में रखा चावल एवं वरदाना जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक राजेश शुक्ला मौके पर पहुंचे, आग से हुए नुकसान का जायजा लिया तथा पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

इंडस्ट्री स्वामी साहिल अरोरा ने बताया कि शनिवार रात लगभग 12 बजे मिल परिसर के एक गोदाम से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। ड्यूटी पर तैनात कर्मियों ने तत्काल इसकी सूचना उन्हें दी। जब तक वह मौके पर पहुंचे, तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी और तीन गोदाम इसकी चपेट में आ चुके थे। उन्होंने बताया कि आग से लगभग 20 लाख रुपये मूल्य का चावल एवं वरदाना जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद रविवार सुबह लगभग 4:30 बजे आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। उन्होंने कहा कि आग से हुए नुकसान की भरपाई आसान नहीं होती, लेकिन इस कठिन समय में वे पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने प्रशासन से घटना की निष्पक्ष जांच कराने तथा नियमानुसार हरसंभव राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। शुक्ला ने कहा कि यदि किसी भी स्तर पर उनकी आवश्यकता होगी तो वे हरसंभव सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। संदीप अरोड़ा, किशन नारंग, सौरभ अरोड़ा, दीपक पाठक, लक्ष्मण खुगगर, अंकुर पपनेजा, सुमित अरोड़ा, गौरव अरोड़ा, सतीश अरोड़ा मौजूद थे।

Check Also
Close