Sunday 12/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
हरिद्वार नगर कोतवाली पुलिस ने ₹1.10 लाख के जाली नोटों के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के प्रयास रंग लाए, स्वर्णजीत कौर ने साहिल अरोरा को दिया समर्थनरोड नहीं तो वोट नहींभारत नेपाल सीमापर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कांबिंगजनसंख्या स्थिरीकरण के लाभ और महिलाओं के अधिकारों पर जागरूकता कार्यक्रमजनसंख्या स्थिरीकरण के लाभ और महिलाओं के अधिकारों पर जागरूकता कार्यक्रमऐना गांव हत्याकांड का खुलासा, आरोपी जगत सिंह बोरा गिरफ्तार,समाधान दिवस में मिला त्वरित न्याय, डीएम की संवेदनशीलता से दिव्यांग सुनील को मिली पेंशन, बैंक खाता और नई व्हीलचेयर।किच्छा। राइस मिलर एसोसिएशन के महामंत्री साहिल अरोरा की अरोड़ा इंडस्ट्रीज में शनिवार देर रात अज्ञात कारणों से भीषण आग लगने से तीन गोदामों में रखा चावल एवं वरदाना जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक राजेश शुक्ला मौके पर पहुंचे, आग से हुए नुकसान का जायजा लिया तथा पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।आगामी मॉनसून सत्र में महिला आरक्षण बिल बेशर्त लागू करो!
राज्य

ऐना गांव हत्याकांड का खुलासा, आरोपी जगत सिंह बोरा गिरफ्तार,


चंद घंटों में पुलिस ने हत्यारोपी को दबोचा, वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद,
महीने पहले शादी में हुए विवाद की रंजिश में युवक सागर की हुई थी हत्या

द्वाराहाट विकास खंड के ऐना गांव में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में खुलासा कर दिया है।
शुक्रवार को ऐना गांव में सागर नाम के युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी, जबकि दो महिलाओं पर जानलेवा हमला हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी चन्द्रशेखर घोडके खुद फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी जगत सिंह बोरा को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल लोहे का घन और चाकू भी बरामद हो चुका है। पूछताछ में सामने आया है कि 2 महीने पहले एक शादी में हुई कहासुनी और पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। रानीखेत कोतवाली पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Check Also
Close