Thursday 24/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
रामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापनरामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्तारउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।पर्यटकों की थाली में न पहुंचे खराब खाना, होटल-रेस्टोरेंट कर्मियों को दिए खाद्य सुरक्षा के गुर  पर्यटन नगरी मसूरी में हर दिन बड़ी संख्या में पर्यटक होटल और रेस्टोरेंट में भोजन करते हैं। ऐसे में पर्यटकों की थाली तक पहुंचने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करना बड़ी जिम्मेदारी है। इसी को लेकर फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसआई) की ओर से होटल और रेस्टोरेंट कर्मियों को खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता का प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण के दौरान एफएसएसआई के वरिष्ठ सलाहकार जगदीश पांडे ने कर्मचारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के साथ ही एक्सपायरी डेट, कंपनी व ब्रांड की जानकारी और खाद्य सामग्री को सुरक्षित तरीके से रखने के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थ खरीदने से लेकर उसे पर्यटकों को परोसने तक प्रत्येक स्तर पर सावधानी जरूरी है। गलत तरीके से रखे गए या एक्सपायरी खाद्य पदार्थ लोगों के स्वास्थ्य के लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं।राष्ट्रीय प्रशिक्षक प्रेमचंद शर्मा ने कहा कि एफएसएसआई की ओर से देशभर में खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखना और लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि होटल और रेस्टोरेंट में काम करने वाले कर्मचारियों की भूमिका इसमें बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि भोजन की खरीद, भंडारण और तैयार करने की प्रक्रिया में उनकी सीधी भूमिका रहती है।प्रशिक्षण में मसूरी के विभिन्न होटल और रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान रोमियो लेन के जीएम रोहित पाठक सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशिक्षण के जरिए कर्मचारियों को खाद्य पदार्थों की सुरक्षा को लेकर व्यवहारिक जानकारी भी दी गई, ताकि पर्यटन नगरी में आने वाले लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन मिल सके।सीएम के सामने जसवीर कौर ने खोला मसूरी की समस्याओं का पिटारा, भद्राज मंदिर की बिजली से अस्पताल में डॉक्टर तक उठे मुद्दे पर्यटन नगरी के विकास के बीच स्थानीय समस्याओं के समाधान को लेकर जसवीर कौर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने मसूरी के कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। मुलाकात में उन्होंने भद्राज मंदिर तक विद्युत लाइन पहुंचाने में वन विभाग की अनुमति की बाधा से लेकर सिविल अस्पताल में चिकित्सक की उपलब्धता तक के मामलों पर तत्काल कार्रवाई का आग्रह किया।जसवीर कौर ने मुख्यमंत्री से कहा कि भद्राज मंदिर क्षेत्र में बिजली की सुविधा श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन वन विभाग की अनुमति संबंधी समस्या के कारण विद्युत लाइन का काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है। उन्होंने आवश्यक अनुमति दिलाकर कार्य जल्द पूरा कराने का अनुरोध किया।उन्होंने मसूरी उप जिला चिकित्सालय में तैनात चिकित्सक डॉ. सुशील सैनी को सीएमओ कार्यालय से अटैच किए जाने का मामला भी उठाया। उनका कहना था कि मसूरी पर्यटन नगरी होने के कारण यहां स्थानीय आबादी के साथ बड़ी संख्या में पर्यटक भी स्वास्थ्य सेवाओं पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में अस्पताल में चिकित्सकों की पर्याप्त उपलब्धता जरूरी है। उन्होंने डॉ. सैनी की सेवाएं दोबारा मसूरी सिविल अस्पताल में सुनिश्चित कराने का आग्रह किया। जसबीर कौर ने बताया कि मुलाकात के दौरान आगामी मसूरी शरदोत्सव के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया गया। जसवीर कौर के अनुसार मुख्यमंत्री ने समारोह में शामिल होने के लिए सैद्धांतिक सहमति दी है। उन्होंने कहा कि शरदोत्सव मसूरी की सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा आयोजन है और मुख्यमंत्री के आने से आयोजन को और मजबूती मिलेगी।जसवीर कौर ने बताया कि मुख्यमंत्री के समक्ष मसूरी की अन्य जनसमस्याओं और विकास से जुड़े विषय भी रखे गए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भद्राज मंदिर की विद्युत लाइन, स्वास्थ्य सेवाओं समेत उठाए गए मुद्दों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का सहयोग के लिए आभार जताया।पोषण से संवरेगा किशोरों का स्वास्थ्य-जागरूकता से मजबूत होगी भविष्य की नींवएक क्लिक की चूक पड़ सकती है भारी-साइबर ठगी से बचाव को राजकीय पाॅलिटेक्निक श्रीनगर में छात्रों को किया जागरूकसतेराखाल में सजा ज्ञान और प्रतिभा का मंच-सामाजिक विज्ञान महोत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाई बौद्धिक चमकपुरानी पेंशन से पदों के पुनर्गठन तक 12 सूत्रीय मांगों पर गरजे मिनिस्टीरियल कार्मिक,25 सितंबर को पौड़ी में जुटेगा श्रीनगर क्षेत्ररुद्रपुर के विकास को लेकर सीएम से मिले महापौर विकास शर्मा
राज्य

बाबा बर्फानी के दर्शन कर लौटे महापौर विकास शर्मा का जोरदार स्वागत

  • रेलवे स्टेशन पर पुष्पवर्षा, गाजे बाजे और जयघोषों से हुआ अभिनंदन

रुद्रपुर। श्री अमरनाथ जी एवं माता वैष्णो देवी की पवित्र यात्रा पूरी कर लौटे महापौर विकास शर्मा और श्रद्धालुओं के जत्थे का सोमवार को रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। श्री अमरनाथ जी सेवा मंडल के तत्वावधान में आयोजित स्वागत समारोह में नगर निगम के पार्षदों, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गाजे बाजों, पुष्पवर्षा और जयघोषों के बीच यात्रा दल का अभिनंदन किया। इस दौरान हर हर महादेव और बम भोले के जयघोषों से पूरा रेलवे स्टेशन भक्तिमय वातावरण में गूंज उठा। वहीं भाजपा पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने ‘हमारा विधायक कैसा हो, विकास शर्मा जैसा हो’ के नारे लगाकर माहौल को उत्साह से भर दिया।

गौरतलब है कि 4 जुलाई को श्री अमरनाथ जी सेवा मंडल के बैनर तले श्रद्धालुओं का जत्था पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ था। यात्रा सफलतापूर्वक पूर्ण कर सोमवार को सभी श्रद्धालु सकुशल रुद्रपुर लौटे। रेलवे स्टेशन पर यात्रा दल के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लोग पहले से ही मौजूद थे। जैसे ही श्रद्धालुओं का जत्था स्टेशन पहुंचा, पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया। ढोल नगाड़ों की धुन, शंखनाद और भगवान भोलेनाथ के जयघोषों के बीच श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया गया। पूरा वातावरण धार्मिक आस्था, उत्साह और उल्लास से सराबोर दिखाई दिया।

इस अवसर पर महापौर विकास शर्मा ने कहा कि बाबा बर्फानी और माता वैष्णो देवी के पुनः दर्शन का सौभाग्य मिलना उनके जीवन के पावन और अविस्मरणीय क्षणों में से एक है। उन्होंने कहा कि अमरनाथ यात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि श्रद्धा, विश्वास, तप, अनुशासन और आत्मिक साधना का अद्भुत संगम है। हिमालय की दुर्गम चोटियों, कठिन चढ़ाई, प्रतिकूल मौसम और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच जब श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दिव्य स्वरूप के दर्शन करते हैं तो सारी थकान पल भर में समाप्त हो जाती है और मन अलौकिक शांति से भर उठता है।

महापौर ने कहा कि बाबा अमरनाथ की पावन गुफा में पहुंचकर उन्होंने रुद्रपुर शहर, उत्तराखंड और पूरे देश की सुख समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ से यही प्रार्थना की है कि सभी नागरिक स्वस्थ रहें, प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़े और समाज में प्रेम, भाईचारा एवं सौहार्द बना रहे।

उन्होंने कहा कि श्री अमरनाथ जी सेवा मंडल पिछले कई वर्षों से अत्यंत समर्पण और सेवा भाव के साथ श्रद्धालुओं की यात्रा का सफल संचालन कर रहा है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, आवास, भोजन और अन्य व्यवस्थाओं को जिस प्रकार व्यवस्थित ढंग से संचालित किया जाता है, वह अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने सेवा मंडल के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को इस सेवा कार्य के लिए साधुवाद दिया।

महापौर ने कहा कि जिन श्रद्धालुओं को बाबा बर्फानी के दर्शन का अवसर मिलता है, वे वास्तव में सौभाग्यशाली होते हैं। कठिन हिमालयी मार्गों और विषम परिस्थितियों के बीच यात्रा पूरी करना श्रद्धालुओं की अटूट आस्था, धैर्य और संकल्प का परिचायक है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बाबा बर्फानी के दर्शन से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा, आत्मिक शांति और मोक्ष का आशीर्वाद प्राप्त होता है। उन्होंने यात्रा के सफल संचालन और श्रद्धालुओं की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं के लिए श्री अमरनाथ जी सेवा मंडल के संस्थापक सुनील ठुकराल अध्यक्ष अजय चड्डा तथा पूरी आयोजन समिति की विशेष सराहना की।

इस अवसर पर श्री अमरनाथ जी सेवा मंडल के अध्यक्ष अजय चड्डा, संस्थापक सुनील ठुकराल, राजन राठौर, हरमीत सिंह रंधावा, जगदीश तनेजा, सुशील गाबा, हैप्पी रंधावा, करण कुमार, सागर शर्मा, मदन लाल गुंबर, राजकुमार नारंग, हरबंस गुंबर, किशन सुखीजा, राकेश सुखीजा, अमित अरोड़ा बॉबी, सुरेंद्र छाबड़ा, गौरव अनेजा, नंद लाल शर्मा, राजू पांडे, संतोष यादव, रवि गुलाटी युवा नेता आशीष यादव , ग्राम प्रधान आशीष यादव, गोविंद शर्मा, दीपक राठौर, संदीप गुंबर, करुण गुप्ता, हरजीत राठी, महेश राठौर, काशी नाथ,विश्वनाथ, गुड्डू, हरवेश मनोचा, दीपू मनोचा, विनीत अरोरा, अनुज पाठक, अशोक विश्वास, अमन विर्क, अमित वैध, सुशील चौहान, गिरीश पाल, नूरुद्दीन अहमद, गौरव गिरी, चंदा, विष्णु, सुशील नारंग, सुनील कुमार, मुकेश रस्तोगी, दर्शन कोली, राजेंद्र राठौर, कैलाश राठौर, राजेश जग्गा, शुभम दास, संतोष गुप्ता, राधे शर्मा, निमित शर्मा, बीनू,सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Check Also
Close