Tuesday 18/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
खटीमा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 45 लीटर कच्ची शराब बरामद; एक गिरफ्तारभारत में सिकुड़ते जा रहे लोकतंत्र की वापसी हेतु मजदूर वर्ग की मांगों को पुरजोर तरीके से उठाने का आवाहनटीएमयू सीसीएसआईटी की उपलब्धिः दो टीचर्सको पीएचडी तो एक को पोस्ट डॉक्टोरल अवार्डराष्ट्रध्वज के सम्मान में GMVN में हुआ ध्वजारोहणसांस की तकलीफ से हृदय रोग तक-उत्तरा केयर हॉस्पिटल की विशेष ओपीडी में मरीजों को मिला विशेषज्ञ परामर्शरतोड़ा बैंड पर चला भागीरथी कला संगम का स्वच्छता अभियान-झाड़ियों और चीड़ की पत्तियों से मिली सड़क को निजातदेहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरूउत्तराखंड वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति कि आज कार्यकारिणी की बैठक होटल कैलिस्ता पटेल नगर देहरादून में संपन्न हुई जहां आगामी 1 अक्टूबर 2026 को वरिष्ठ नागरिक कल्याण दिवस के अवसर पर निम्न कार्यक्रमों पर सहमति बनीवरिष्ठ नागरिक संगठन कोटद्वार द्वारा आयोजित बैठक में कोटद्वार एवं श्रीनगर में सीजीएचएस डिस्पेंसरी खोलने पर हुई चर्चा।पूर्वी पटेल नगर में धूमधाम से मनाया गया तीज उत्सव
राज्य

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जवाबी फायरिंग में वांटेड बदमाश जितेंद्र चौधरी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने उसके दो साथियों सुमित राठौर और चंदन को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक अन्य आरोपी निरंजन फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक जितेंद्र चौधरी 21 जून को गाबा चौक फायरिंग और 30 जून को ट्राला पर हुई फायरिंग के मामले में वांटेड था। ट्राला फायरिंग में पीलीभीत निवासी शाइस्ता नाम की महिला घायल हुई थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन आरोपियों ने आम के बगीचे में छिपकर पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें जितेंद्र चौधरी घायल हो गया। उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कुल 10 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। घटना के बाद फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू कर दी है। उधम सिंह नगर के एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और “गोली का जवाब गोली से दिया जाएगा।” फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

बाइट,,, अजय गणपति एसएसपी उधम सिंह नगर

Check Also
Close