Thursday 24/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
रामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापनरामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्तारउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।पर्यटकों की थाली में न पहुंचे खराब खाना, होटल-रेस्टोरेंट कर्मियों को दिए खाद्य सुरक्षा के गुर  पर्यटन नगरी मसूरी में हर दिन बड़ी संख्या में पर्यटक होटल और रेस्टोरेंट में भोजन करते हैं। ऐसे में पर्यटकों की थाली तक पहुंचने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करना बड़ी जिम्मेदारी है। इसी को लेकर फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसआई) की ओर से होटल और रेस्टोरेंट कर्मियों को खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता का प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण के दौरान एफएसएसआई के वरिष्ठ सलाहकार जगदीश पांडे ने कर्मचारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के साथ ही एक्सपायरी डेट, कंपनी व ब्रांड की जानकारी और खाद्य सामग्री को सुरक्षित तरीके से रखने के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थ खरीदने से लेकर उसे पर्यटकों को परोसने तक प्रत्येक स्तर पर सावधानी जरूरी है। गलत तरीके से रखे गए या एक्सपायरी खाद्य पदार्थ लोगों के स्वास्थ्य के लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं।राष्ट्रीय प्रशिक्षक प्रेमचंद शर्मा ने कहा कि एफएसएसआई की ओर से देशभर में खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखना और लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि होटल और रेस्टोरेंट में काम करने वाले कर्मचारियों की भूमिका इसमें बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि भोजन की खरीद, भंडारण और तैयार करने की प्रक्रिया में उनकी सीधी भूमिका रहती है।प्रशिक्षण में मसूरी के विभिन्न होटल और रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान रोमियो लेन के जीएम रोहित पाठक सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशिक्षण के जरिए कर्मचारियों को खाद्य पदार्थों की सुरक्षा को लेकर व्यवहारिक जानकारी भी दी गई, ताकि पर्यटन नगरी में आने वाले लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन मिल सके।सीएम के सामने जसवीर कौर ने खोला मसूरी की समस्याओं का पिटारा, भद्राज मंदिर की बिजली से अस्पताल में डॉक्टर तक उठे मुद्दे पर्यटन नगरी के विकास के बीच स्थानीय समस्याओं के समाधान को लेकर जसवीर कौर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने मसूरी के कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। मुलाकात में उन्होंने भद्राज मंदिर तक विद्युत लाइन पहुंचाने में वन विभाग की अनुमति की बाधा से लेकर सिविल अस्पताल में चिकित्सक की उपलब्धता तक के मामलों पर तत्काल कार्रवाई का आग्रह किया।जसवीर कौर ने मुख्यमंत्री से कहा कि भद्राज मंदिर क्षेत्र में बिजली की सुविधा श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन वन विभाग की अनुमति संबंधी समस्या के कारण विद्युत लाइन का काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है। उन्होंने आवश्यक अनुमति दिलाकर कार्य जल्द पूरा कराने का अनुरोध किया।उन्होंने मसूरी उप जिला चिकित्सालय में तैनात चिकित्सक डॉ. सुशील सैनी को सीएमओ कार्यालय से अटैच किए जाने का मामला भी उठाया। उनका कहना था कि मसूरी पर्यटन नगरी होने के कारण यहां स्थानीय आबादी के साथ बड़ी संख्या में पर्यटक भी स्वास्थ्य सेवाओं पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में अस्पताल में चिकित्सकों की पर्याप्त उपलब्धता जरूरी है। उन्होंने डॉ. सैनी की सेवाएं दोबारा मसूरी सिविल अस्पताल में सुनिश्चित कराने का आग्रह किया। जसबीर कौर ने बताया कि मुलाकात के दौरान आगामी मसूरी शरदोत्सव के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया गया। जसवीर कौर के अनुसार मुख्यमंत्री ने समारोह में शामिल होने के लिए सैद्धांतिक सहमति दी है। उन्होंने कहा कि शरदोत्सव मसूरी की सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा आयोजन है और मुख्यमंत्री के आने से आयोजन को और मजबूती मिलेगी।जसवीर कौर ने बताया कि मुख्यमंत्री के समक्ष मसूरी की अन्य जनसमस्याओं और विकास से जुड़े विषय भी रखे गए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भद्राज मंदिर की विद्युत लाइन, स्वास्थ्य सेवाओं समेत उठाए गए मुद्दों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का सहयोग के लिए आभार जताया।पोषण से संवरेगा किशोरों का स्वास्थ्य-जागरूकता से मजबूत होगी भविष्य की नींवएक क्लिक की चूक पड़ सकती है भारी-साइबर ठगी से बचाव को राजकीय पाॅलिटेक्निक श्रीनगर में छात्रों को किया जागरूकसतेराखाल में सजा ज्ञान और प्रतिभा का मंच-सामाजिक विज्ञान महोत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाई बौद्धिक चमकपुरानी पेंशन से पदों के पुनर्गठन तक 12 सूत्रीय मांगों पर गरजे मिनिस्टीरियल कार्मिक,25 सितंबर को पौड़ी में जुटेगा श्रीनगर क्षेत्ररुद्रपुर के विकास को लेकर सीएम से मिले महापौर विकास शर्मा
राज्य

भाजपा संगठन विस्तार को मिली नई धार-कई जनप्रतिनिधियों व कांग्रेस समर्थकों ने थामा भाजपा का दामन


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। भारतीय जनता पार्टी की जिला मासिक बैठक मंगलवार को जिला कार्यालय पौड़ी में संगठनात्मक उत्साह और आगामी राजनीतिक रणनीति के साथ संपन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती,बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी,आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर व्यापक मंथन किया गया। वहीं पौड़ी विधानसभा की संगठनात्मक बैठक में विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों,समाजसेवियों एवं कांग्रेस से जुड़े अनेक लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर संगठन को नई ऊर्जा प्रदान की। बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी एवं प्रदेश मन की बात कार्यक्रम के संयोजक नलिन भट्ट ने बताया कि प्रधानमंत्री के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात की रिपोर्टिंग में पौड़ी जिला पूरे उत्तराखंड में चौथे स्थान पर रहा है,जो जिले के कार्यकर्ताओं की सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण का प्रमाण है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए भविष्य में प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रम का प्रभावी आयोजन कर सरल ऐप के माध्यम से समयबद्ध रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा केवल चुनावी राजनीति तक सीमित नहीं है,बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर जनसेवा को अपना प्रमुख उद्देश्य मानती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी हरेला पर्व सहित सभी अभियानों को पूरे उत्साह,अनुशासन और समर्पण के साथ सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने जानकारी दी कि 15 जुलाई को श्रीनगर विधानसभा तथा 16 जुलाई को चौबट्टाखाल विधानसभा की संगठनात्मक बैठकें आयोजित की जाएंगी। इसके उपरांत आयोजित पौड़ी विधानसभा की संगठनात्मक बैठक की अध्यक्षता विधायक राजकुमार पोरी ने की तथा संचालन जिला महामंत्री गणेश भट्ट ने किया। बैठक में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लक्ष्य बनाते हुए बूथ सशक्तिकरण,संगठन विस्तार,जनसंपर्क अभियान तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की विकासोन्मुखी नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। बैठक का प्रमुख आकर्षण उस समय रहा जब भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व से प्रभावित होकर राकेश गौरशाली के नेतृत्व में प्रदीप कुमार,विनोद कुमार,राकेश कहेड़ा,पूनम देवी पूर्व प्रधान चवथ,मोनिका देवी,गुड्डी देवी,धूपा देवी,ऊषा देवी पूर्व प्रधान भिताई,अंकिता देवी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों,समाजसेवियों एवं कांग्रेस से जुड़े लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी नेताओं ने सभी नए सदस्यों का पुष्पमालाओं के साथ स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके जुड़ने से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा जनसेवा के कार्यों को नई गति प्राप्त होगी। बैठक में महिला,युवा,किसान एवं अनुसूचित मोर्चा सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा प्रस्तुत करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रणनीति साझा की। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी चुनावों के लिए अभी से पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला प्रभारी नलिन भट्ट,जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत,विधायक राजकुमार पोरी,जिला महामंत्री गणेश भट्ट,महिला मोर्चा की प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी बबीता रावत,महिला मोर्चा की जिला महामंत्री रजनी मौर्य,किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अशोक डुकलान,युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष गणेश राठी,अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष नरेंद्र टम्टा,जिला महामंत्री भक्ति शाह,अगरोड़ा मंडल अध्यक्ष संतोष चंदोला,पौड़ी नगर मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र नौटियाल,पौड़ी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष संतोषी देवी,मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण डुकलान सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का समापन संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

Check Also
Close