Friday 17/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक मोदी बैंक्विट हॉल में आयोजित की गई ।जिसमें तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।मानव सेवा में सभी संस्थाओं का सहयोग सराहनीय, श्रेय नहीं सेवा सबसे बड़ी पहचानएचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय की पीएचडी प्रवेश परीक्षा निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्नचिरबटिया में हरियाली का संकल्प-रायल ग्रुप जखोली ने स्थापित की स्मृति वाटिका,देवदार सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपेभाजपा संगठन विस्तार को मिली नई धार-कई जनप्रतिनिधियों व कांग्रेस समर्थकों ने थामा भाजपा का दामननिर्धन परिवार की बेटी की खुशियों में सहभागी बना श्रीनगर रोटरी क्लब-विवाह के लिए बढ़ाया सहयोग का हाथबाल श्रम मुक्त सतपुली का संदेश-संयुक्त अभियान में नहीं मिला एक भी बाल श्रमिक,जागरूकता पर रहा विशेष जोररुद्रपुर के युवाओं को मिलेगी आधुनिक आईटी लैब की सौगातराहुल गांधी का देहरादून दौरा होगा ऐतिहासिकः हिमांशु गावापुलिस की कार्रवाई: दो मस्जिदों के लाउडस्पीकर जब्त, सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का कराया पालन
राज्य

भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक मोदी बैंक्विट हॉल में आयोजित की गई ।जिसमें तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

गदरपुर –  बैठक का शुभारंभ विधायक अरविंद पांडे, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशोक हुड़िया और मुख्य वक्ता काशीपुर जिला सह प्रभारी भारत भूषण चुघ ने विधिवत रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विधायक पांडे ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने राज्य में अभूतपूर्व विकास कार्य किए हैं। सरकार ने ऐसी कई योजनाएं लागू की हैं जिसका लाभ आम जनमानस को मिल रहा है। उन्होंने कहा की क्षेत्र और राज्य का ऐसा कोई भी स्थान अछूता नहीं बचा जहां विकास की किरण ना पहुंची हो। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलजुल कर उत्तराखंड के विकास के लिए अनवरत प्रयास कर रही है जो आगे भी जारी रहेंगे। मुख्य वक्ता जिला सह प्रभारी भारत भूषण चुघ ने कहा की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास की नई गाथा लिखी जा रही है। उन्होंने कहा की विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। ऐसे में संगठन के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकजुट होकर भाजपा की रीति नीति जन-जन तक पहुंचाएं। श्री चुघ ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर हर यूथ मौजूद रहना चाहिए क्योंकि संगठन की यही नीति है।उन्होंने कहा की उत्तराखंड में भाजपा फिर से अपनी सरकार बनाएगी और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य तेजी से विकास करेगा। इस दौरान वक्ताओं ने भी अपने विचार रखें। कार्यक्रम के संयोजक जिला उपाध्यक्ष चंकित हुडिया रहे और संचालक मंडल महामंत्री अनिल जेटली ने किया। कार्यक्रम का समापन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशोक हुडिया ने किया।इस दौरान दिनेशपुर मंडल अध्यक्ष विश्वजीत मंडल, किला खेड़ा मंडल अध्यक्ष शशि प्रीत सिंह, मंडल महामंत्री गदरपुर अजय बठला, मंडल महामंत्री दिनेशपुर प्रकाश कोश्यारी, मंडल महामंत्री केलाखेड़ा जितेंद्र गुप्ता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र कालरा, रेनू बिष्ट, कंचन सिंह, अनादी रंजन मंडल, नरेश हुडिया, सुरजीत सिंह, कुलदीप सिंह, तनुज गिलहोत्रा, रोशन कंबोज, जिला पंचायत सदस्य अभिषेक वर्मा ,नरेंद्र कोरंगा, सूरजभान गुप्ता, विशाल छाबडा,मनोहर प्रकाश सहित तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Check Also
Close