Saturday 18/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
अग्नि सुरक्षा को लेकर पौड़ी पुलिस का व्यापक अभियान-विद्यालयों में सुरक्षा जांच के साथ विद्यार्थियों को सिखाए जीवनरक्षा के गुरसेब की खुशबू से महका सीमांत गांव जमरिया-दो किसानों ने पहाड़ में आत्मनिर्भरता का रचा नया इतिहासभव्य प्रवेश द्वार की स्वीकृति पर महापौर ने मुख्यमंत्री का जताया आभारबंजर से हरित क्रांति तक-एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय का चित्रा गार्डन बना जलवायु संरक्षण का राष्ट्रीय मॉडलगेम चेंजर योजना बनी शिक्षा क्रांति की आधारशिला,निःशुल्क नोटबुक वितरण से विद्यार्थियों के सपनों को मिली नई उड़ान-डॉ.धन सिंह रावतसमलौण आन्दोलन की वर्षगांठ पर पर्यावरण संरक्षण का महाअभियान-जन्मदिन से गृहप्रवेश तक हर संस्कार बना वृक्षारोपण का उत्सवहर पात्र तक पहुंचे जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ-बूथ स्तर तक सेवा और संगठन दोनों को मजबूत करें–डॉ.धन सिंह रावतएचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने घोषित किया यूईटी-2026 का परिणाम,101 से अधिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश का रास्ता हुआ साफमतदाता सूची बने शत-प्रतिशत त्रुटिरहित-लोकतंत्र की मजबूती में राजनीतिक दल निभाएं सक्रिय भूमिका–जिलाधिकारीभारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक मोदी बैंक्विट हॉल में आयोजित की गई ।जिसमें तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
राज्य

एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने घोषित किया यूईटी-2026 का परिणाम,101 से अधिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश का रास्ता हुआ साफ


श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नन्दन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रवेश का इंतजार कर रहे हजारों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने 17 से 20 जून 2026 तक आयोजित विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (यूईटी-2026-27) का परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम जारी होने के साथ ही विभिन्न स्नातकोत्तर एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया का अगला चरण भी शुरू होने जा रहा है। विश्वविद्यालय ने सभी सफल अभ्यर्थियों से समय रहते समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कर काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की प्रवेश वेबसाइट पर अपने रोल नंबर एवं जन्मतिथि दर्ज कर आसानी से अपना परिणाम देख सकते हैं। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि यह परिणाम केवल शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए ही मान्य रहेगा। विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा समन्वयक डॉ.प्रीतम सिंह नेगी ने बताया कि इस वर्ष विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों के 101 से अधिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कुल 13,900 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 9,786 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए,जबकि 2,276 अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि पूरी परीक्षा प्रक्रिया निष्पक्ष,पारदर्शी एवं गोपनीय तरीके से संपन्न कराई गई। विश्वविद्यालय ने इस वर्ष सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश परीक्षा में न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक तथा अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (नॉन-क्रीमी लेयर) के अभ्यर्थियों के लिए 35 प्रतिशत अंक (5 प्रतिशत की छूट) अनिवार्य किए थे। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय में पहले से अध्ययनरत विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में निरंतरता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से निर्धारित न्यूनतम पात्रता अंकों में अतिरिक्त 5 प्रतिशत की छूट भी प्रदान की गई है। डॉ.नेगी ने बताया कि स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के अलावा बीएड,बीपीएड,एलएलबी एवं बी.लिब में प्रवेश के इच्छुक सफल अभ्यर्थियों को समर्थ पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण कर अपनी पसंद के विश्वविद्यालय परिसर अथवा संबद्ध महाविद्यालय का चयन करना होगा। काउंसलिंग कार्यक्रम,सीट आवंटन तथा प्रवेश प्रक्रिया संबंधी विस्तृत अधिसूचना शीघ्र ही छात्र अधिष्ठाता कल्याण कार्यालय द्वारा जारी की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा की निष्पक्षता को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए बताया कि सभी प्रवेश एवं अन्य परीक्षाएं भारत सरकार एवं विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण गोपनीयता और पारदर्शिता के साथ आयोजित की जाती हैं। परीक्षा की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए प्रत्येक स्तर पर सख्त निगरानी रखी गई। इस दौरान अनुशासनहीनता के मामले में विश्वविद्यालय ने सख्त रुख अपनाते हुए एलएलबी प्रवेश परीक्षा के दौरान देहरादून परीक्षा केंद्र पर अनुचित साधनों का प्रयोग करते पाए गए एक अभ्यर्थी को परीक्षा से डिबार घोषित किया है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की पवित्रता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे प्रवेश प्रक्रिया,समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण,काउंसलिंग तिथियों तथा अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं के लिए नियमित रूप से विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट एवं प्रवेश पोर्टल का अवलोकन करते रहें, ताकि किसी भी महत्वपूर्ण सूचना से वंचित न रहें। यूईटी-2026 का परिणाम घोषित होने के साथ ही एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र की औपचारिक शुरुआत का मार्ग प्रशस्त हो गया है। अब हजारों सफल अभ्यर्थियों की निगाहें काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रिया पर टिकी हैं,जिसके माध्यम से वे अपने पसंदीदा पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेकर उच्च शिक्षा के नए सफर की शुरुआत करेंगे।

Check Also
Close