Thursday 24/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
रामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापनरामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्तारउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।पर्यटकों की थाली में न पहुंचे खराब खाना, होटल-रेस्टोरेंट कर्मियों को दिए खाद्य सुरक्षा के गुर  पर्यटन नगरी मसूरी में हर दिन बड़ी संख्या में पर्यटक होटल और रेस्टोरेंट में भोजन करते हैं। ऐसे में पर्यटकों की थाली तक पहुंचने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करना बड़ी जिम्मेदारी है। इसी को लेकर फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसआई) की ओर से होटल और रेस्टोरेंट कर्मियों को खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता का प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण के दौरान एफएसएसआई के वरिष्ठ सलाहकार जगदीश पांडे ने कर्मचारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के साथ ही एक्सपायरी डेट, कंपनी व ब्रांड की जानकारी और खाद्य सामग्री को सुरक्षित तरीके से रखने के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थ खरीदने से लेकर उसे पर्यटकों को परोसने तक प्रत्येक स्तर पर सावधानी जरूरी है। गलत तरीके से रखे गए या एक्सपायरी खाद्य पदार्थ लोगों के स्वास्थ्य के लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं।राष्ट्रीय प्रशिक्षक प्रेमचंद शर्मा ने कहा कि एफएसएसआई की ओर से देशभर में खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखना और लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि होटल और रेस्टोरेंट में काम करने वाले कर्मचारियों की भूमिका इसमें बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि भोजन की खरीद, भंडारण और तैयार करने की प्रक्रिया में उनकी सीधी भूमिका रहती है।प्रशिक्षण में मसूरी के विभिन्न होटल और रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान रोमियो लेन के जीएम रोहित पाठक सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशिक्षण के जरिए कर्मचारियों को खाद्य पदार्थों की सुरक्षा को लेकर व्यवहारिक जानकारी भी दी गई, ताकि पर्यटन नगरी में आने वाले लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन मिल सके।सीएम के सामने जसवीर कौर ने खोला मसूरी की समस्याओं का पिटारा, भद्राज मंदिर की बिजली से अस्पताल में डॉक्टर तक उठे मुद्दे पर्यटन नगरी के विकास के बीच स्थानीय समस्याओं के समाधान को लेकर जसवीर कौर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने मसूरी के कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। मुलाकात में उन्होंने भद्राज मंदिर तक विद्युत लाइन पहुंचाने में वन विभाग की अनुमति की बाधा से लेकर सिविल अस्पताल में चिकित्सक की उपलब्धता तक के मामलों पर तत्काल कार्रवाई का आग्रह किया।जसवीर कौर ने मुख्यमंत्री से कहा कि भद्राज मंदिर क्षेत्र में बिजली की सुविधा श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन वन विभाग की अनुमति संबंधी समस्या के कारण विद्युत लाइन का काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है। उन्होंने आवश्यक अनुमति दिलाकर कार्य जल्द पूरा कराने का अनुरोध किया।उन्होंने मसूरी उप जिला चिकित्सालय में तैनात चिकित्सक डॉ. सुशील सैनी को सीएमओ कार्यालय से अटैच किए जाने का मामला भी उठाया। उनका कहना था कि मसूरी पर्यटन नगरी होने के कारण यहां स्थानीय आबादी के साथ बड़ी संख्या में पर्यटक भी स्वास्थ्य सेवाओं पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में अस्पताल में चिकित्सकों की पर्याप्त उपलब्धता जरूरी है। उन्होंने डॉ. सैनी की सेवाएं दोबारा मसूरी सिविल अस्पताल में सुनिश्चित कराने का आग्रह किया। जसबीर कौर ने बताया कि मुलाकात के दौरान आगामी मसूरी शरदोत्सव के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया गया। जसवीर कौर के अनुसार मुख्यमंत्री ने समारोह में शामिल होने के लिए सैद्धांतिक सहमति दी है। उन्होंने कहा कि शरदोत्सव मसूरी की सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा आयोजन है और मुख्यमंत्री के आने से आयोजन को और मजबूती मिलेगी।जसवीर कौर ने बताया कि मुख्यमंत्री के समक्ष मसूरी की अन्य जनसमस्याओं और विकास से जुड़े विषय भी रखे गए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भद्राज मंदिर की विद्युत लाइन, स्वास्थ्य सेवाओं समेत उठाए गए मुद्दों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का सहयोग के लिए आभार जताया।पोषण से संवरेगा किशोरों का स्वास्थ्य-जागरूकता से मजबूत होगी भविष्य की नींवएक क्लिक की चूक पड़ सकती है भारी-साइबर ठगी से बचाव को राजकीय पाॅलिटेक्निक श्रीनगर में छात्रों को किया जागरूकसतेराखाल में सजा ज्ञान और प्रतिभा का मंच-सामाजिक विज्ञान महोत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाई बौद्धिक चमकपुरानी पेंशन से पदों के पुनर्गठन तक 12 सूत्रीय मांगों पर गरजे मिनिस्टीरियल कार्मिक,25 सितंबर को पौड़ी में जुटेगा श्रीनगर क्षेत्ररुद्रपुर के विकास को लेकर सीएम से मिले महापौर विकास शर्मा
राज्य

हर पात्र तक पहुंचे जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ-बूथ स्तर तक सेवा और संगठन दोनों को मजबूत करें–डॉ.धन सिंह रावत


श्रीनगर गढ़वाल। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को श्रीनगर विधानसभा की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आदिति पैलेस श्रीनगर में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती,बूथ स्तर पर सक्रियता,सरकार की उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार तथा आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से मंथन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत ने की,जबकि उत्तराखण्ड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधायक डॉ.धन सिंह रावत तथा पौड़ी जनपद के प्रभारी एवं मन की बात कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक नलिन भट्ट मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल राजनीतिक संगठन नहीं,बल्कि सेवा,समर्पण और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेकर कार्य करने वाला परिवार है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित उज्ज्वला योजना,आयुष्मान भारत योजना,प्रधानमंत्री आवास योजना,हर घर जल,विद्युत आपूर्ति सहित सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र और जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचाना भाजपा कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ पर सक्रिय रहकर ऐसे परिवारों की पहचान करें,जो अभी तक किसी योजना से वंचित हैं और उन्हें योजनाओं से जोड़ने का कार्य पूरी संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ करें। उन्होंने कहा कि जब अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचेगा,तभी अंत्योदय की भावना साकार होगी। डॉ.रावत ने श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा,स्वास्थ्य,रोजगार और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि श्रीनगर में 24 घंटे पेयजल आपूर्ति,आधुनिक सीवर व्यवस्था,मरीन ड्राइव,सड़क एवं अन्य आधारभूत विकास परियोजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। इन योजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल विकास कार्य कराना नहीं,बल्कि प्रत्येक नागरिक के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। इसके लिए संगठन और सरकार दोनों समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं। पौड़ी जनपद के प्रभारी एवं मन की बात कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक नलिन भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने बताया कि मन की बात कार्यक्रम की रिपोर्टिंग में पौड़ी जिला प्रदेश में चौथे स्थान पर रहा,जो संगठन की सक्रियता और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित करने का आह्वान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश और देश में हो रहे विकास कार्यों तथा जनहितकारी नीतियों से प्रभावित होकर लगातार विभिन्न वर्गों के लोग भारतीय जनता पार्टी से जुड़ रहे हैं। इसी क्रम में खिर्सू ब्लॉक के पोखरी क्षेत्र के क्षेत्र पंचायत सदस्य के पति अमित खत्री ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शीघ्र ही उनकी पत्नी भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रभारी नलिन भट्ट के मार्गदर्शन में जिले के सभी मंडलों का नियमित प्रवास कर संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाया जाएगा तथा प्रदेश संगठन द्वारा निर्धारित प्रत्येक कार्यक्रम को पूरी सक्रियता एवं प्रभावशीलता के साथ सफल बनाया जाएगा। बैठक में जिला महामंत्री गणेश भट्ट,खिर्सू ब्लॉक प्रमुख अनिल भण्डारी,थलीसैंण ब्लॉक प्रमुख सुनीता रावत,श्रीनगर मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल,खिर्सू मंडल अध्यक्ष मीना गैरोला,पाबों मंडल अध्यक्ष विमल नेगी,पैठणी मंडल अध्यक्ष विजय रौथाण,थलीसैंण मंडल अध्यक्ष आनंद नेगी,जिला मंत्री डॉ.रजनी रावत,रमेश मंद्रवाल,मंडल उपाध्यक्ष संजय गुप्ता,महिला मोर्चा की पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि,पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री शुभम प्रभाकर ने किया। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।

Check Also
Close