Sunday 19/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा की बदहाली का कौन जिम्मेदार?🔸एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार” के तहत उधम सिंह नगर पुलिस को मिली सफलता।आईटी पार्क को फ्लैश फ्लड से मिलेगी मुक्ति, बनेगा ‘एकीकृत बाढ़ शमन प्लान’,हरेला पर प्रकृति आराधना का संदेश-रोटरी क्लब श्रीनगर ने पंचतत्व आश्रम बलोड़ी में किया पौधरोपण और संस्कृत विद्यार्थियों को किया सम्मानितसत् साहित्य बनेगा नशामुक्त और संस्कारित समाज का आधार-उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने किया अनमोल प्रेरणा दायिनी प्रंसग का लोकार्पणनीति तारा डिजिटल टूलकिट से होगी योजनाओं की रियल टाइम मॉनिटरिंगपौड़ी में औद्योगिक विकास को मिली नई रफ्तार-जिला प्राधिकृत समिति ने पांच नई औद्योगिक इकाइयों को दी सैद्धांतिक स्वीकृतिप्रत्येक जनपद में स्थापित होंगी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटियां–डॉ.धन सिंह रावतनिर्माण कार्यों में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं–डाॅ.धन सिंह रावतगर्भावस्था में दुर्लभ हाइडेटिड सिस्ट का सफल ऑपरेशन-बेस अस्पताल श्रीनगर के चिकित्सकों ने बचाई मां और गर्भस्थ शिशु की जिंदगी
राज्य

भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ उत्तराखंड ने मनाया हरेला लगाए सैकड़ो पेड़

देहरादून …हर वर्ष की तरह भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ उत्तराखंड ने वृक्षारोपण कार्यक्रम करके के हरेला कार्यक्रम मनाया यह कार्यक्रम लछीवाला रेंज के अंतर्गत दौड़ वाला बीट में संपन्न हुआ. जिसमें डा सुन्दर लाल चौहान पर्यावरण विद् श्री विनोद जुगलान एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता समर महंत मुख्य रूप से शामिल हुए कार्यक्रम की मुख्य योजना भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रवीर गायत्री ने बनाई तथा औषधि युक्त फल दार छायादार वृक्षों का रोपण किया गया लछी वाला रेंज के वन क्षेत्राधिकार श्री गंभीर सिंह धामंदा मौजूद रहे साथ में सभी बीटों के फॉरेस्ट अधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए कार्यक्रम नगर निगम देहरादून के अंतर्गत होने के करण पार्षद श्रीसोबत चंद्र रमोला भी मौजूद रहे एफ डब्लू ए के पदाधिकारी एवं सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम में विभिन्न प्रजाति के पेड़ कचनार नीम आम बेल शीशम इत्यादि पेड़ों का रोपण किया गया करीब 100 से भी अधिक पेड़ों को लगाया गया कार्यक्रम में अतिथि श्री विनोद जुगलांन ने कहा पूरे देश में वृक्षारोपण कार्यक्रम करके देश को हरा भरा बनाना होगा क्योंकि बढ़ते प्रदूषण व ग्लोबल वार्मिंग की वजह से धीरे-धीरे ऑक्सीजन पर खतरा मंडरा रहा है जिसे सिर्फ पेड़ ही बचा सकते हैं वही वरिष्ठ नेता भाजपा समर महंत ने भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ एवं प्रदेश अध्यक्ष चंद्रवीर गायत्री की पहल का स्वागत किया उन्होंने कहा गायत्री जी के नेतृत्व में इस क्षेत्र में करीब 10000 पेड़ों का रोपण किया जा चूका है जिसमें कई पेड़ आज 25 साल से भी अधिक उम्र के खड़े हैं उन्होंने पत्रकारों की इस भूमिका पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सिर्फ खबरों तक सीमित ना रहकर के बल्कि समाज की प्रथम लाइन में खड़ा होकर समाज और देश के लिए कर्तव्यों का निर्वहन करना भी पत्रकारों को राष्ट्र के प्रति जिम्मेदार बनाता है वन छेत्र अधिकारी ने अपने संबोधन में पत्रकारों के इस तरह के कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की उन्होंने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघउत्तराखंड कर सदस्य समय-समय पर पर्यावरण वन बचाओ एवं स्वच्छता के प्रति कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं जो की सभी के लिए प्रेरणादाई है कार्यक्रम को पार्षद रामोला ने संबोधित करते हुए कहा की इस क्षेत्र में वन संपदा की रेख देख में स्वयं पत्रकारों का संगठन सक्रिय है साथ ही क्षेत्र के विकास में भी पत्रकारों की भूमिका रही है उन्होंने वन विभाग से और अधिक वृक्षारोपण हेतु अनुरोध किया कार्यक्रम के अतिथि डॉक्टर चौहान ने श्रमजीव पत्रकार संघ की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ निरंतर विभिन्न विधाओं में अपनी भूमिकाओं का निर्वहन कर रहा है उन्होंने हाल ही में हुए सम्मेलनों का जिक्र करते हुए का भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ उत्तराखंड सरकार के साथ मिलकर के राज्य के जनमानस के हित में कार्य कर रहा है साथ ही अपनी लेखनी से जन जागरूकता का कार्य कर रहा है मंच पर वन अग्नि में विशिष्ट भूमिका निभाने वाले अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया जिसमें वन दरोगा कुशहाल सिंह बिष्ट,वन दरोगा पंकज रावत, बीट अधिकारी जयेंद्र साहनी बीत अधिकारी अंकित नेगी बीट अधिकारी रमन कुमार बी ट अधिकारी मुकेश शर्मा, बीट सहायक राकेश कुमार को सम्मानित किया गया भारतीय श्रमजीव पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रवीर गायत्री विवेक तोमर जिला अध्यक्ष आशीष डोभाल प्रदेश कार्यालय प्रभारी संदीप गौड़ सदस्य सत्यनारायण गायत्री सदस्य अर्जुन कुमार बाबूराम ने अतिथियों का स्वागत किया तथा ड्रीम संस्था से आए छात्रों का स्वागत अभिवादन किया बड़ी संख्या में ग्रामीण भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे जिसमे मनकला देवी शोहण साही शमशेर ठाकुरी अनामिका अर्जुन गायत्री यश पँवार आदि.

Check Also
Close