Sunday 19/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा की बदहाली का कौन जिम्मेदार?🔸एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार” के तहत उधम सिंह नगर पुलिस को मिली सफलता।आईटी पार्क को फ्लैश फ्लड से मिलेगी मुक्ति, बनेगा ‘एकीकृत बाढ़ शमन प्लान’,हरेला पर प्रकृति आराधना का संदेश-रोटरी क्लब श्रीनगर ने पंचतत्व आश्रम बलोड़ी में किया पौधरोपण और संस्कृत विद्यार्थियों को किया सम्मानितसत् साहित्य बनेगा नशामुक्त और संस्कारित समाज का आधार-उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने किया अनमोल प्रेरणा दायिनी प्रंसग का लोकार्पणनीति तारा डिजिटल टूलकिट से होगी योजनाओं की रियल टाइम मॉनिटरिंगपौड़ी में औद्योगिक विकास को मिली नई रफ्तार-जिला प्राधिकृत समिति ने पांच नई औद्योगिक इकाइयों को दी सैद्धांतिक स्वीकृतिप्रत्येक जनपद में स्थापित होंगी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटियां–डॉ.धन सिंह रावतनिर्माण कार्यों में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं–डाॅ.धन सिंह रावतगर्भावस्था में दुर्लभ हाइडेटिड सिस्ट का सफल ऑपरेशन-बेस अस्पताल श्रीनगर के चिकित्सकों ने बचाई मां और गर्भस्थ शिशु की जिंदगी
राज्य

किच्छा की बदहाली का कौन जिम्मेदार?

वर्तमान विधायक जवाब दें! अमित कोली

​जब किच्छा में पूर्व भाजपा विधायक राजेश शुक्ला जी थे, तब उत्तराखंड की डबल इंजन सरकार के सहयोग से ‘किच्छा पारा नहर कवरिंग’ का काम पूरी ईमानदारी और तेजी से चल रहा था। जनता को उम्मीद थी कि जल्द ही इस समस्या से स्थायी रूप से निजात मिल जाएगी।

​लेकिन जब से किच्छा की कमान कांग्रेस पार्टी के विधायक तिलक राज बेहड़ जी के हाथों में आई है, विकास कार्यों पर जैसे ग्रहण लग गया है। इस महत्वपूर्ण नहर का काम पूरी तरह से रोक दिया गया है।
​विधायक जी की लापरवाही का नतीजा आज पूरा किच्छा भुगत रहा है:
​जलमग्न सड़कें और कीचड़: पहली ही बरसात ने विधायक जी के दावों की पोल खोल दी है। सड़कों पर पानी और कीचड़ का अंबार लगा है।

​स्कूली बच्चों की परेशानी: सबसे शर्मनाक बात यह है कि हमारे छोटे-छोटे मासूम बच्चों को भरे गंदे पानी और कीचड़ के बीच से होकर स्कूल जाना पड़ रहा है। उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा से यह खिलवाड़ क्यों?

​जनजीवन अस्त-व्यस्त: आम जनता का अपने घरों से निकलना और रोजमर्रा के काम के लिए आना-जाना दूभर हो चुका है।

​वोट लेते समय बड़े-बड़े वादे करने वाले विधायक आज जनता की इस दुर्दशा पर मौन क्यों हैं?

जनहित के इस जरूरी काम को क्यों रोका गया?

​किच्छा की जागरूक जनता आज वर्तमान विधायक जी से सीधे सवाल करती है—

अमित कोली भाजपा जिला सोशल मीडिया अनुसूचित जाति मोर्चा संयोजक उत्तराखंड

Check Also
Close