Monday 20/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
तहसील परिषद परिसर में पार्किंग व्यवस्था सुधारने व सीसी फर्श निर्माण की मांग, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापनब्रास सिटी के डॉ. विशेष कुमार गुप्ता भारत पटल पर सोने के मानिंद दमकेएसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में अपराध कर फरार आरोपियों पर पुलिस ने कसा शिकंजा।ब्रांच गढीनेगी के संत निरंकारी सत्संग भवन में रक्तदान शिविर का आयोजनहल्द्वानी में खुला एटीएस इंटरप्राईजेज का तीसरा टोस्टम स्टूडियोमालखाने में रखे 52 लीटर लहान को कराया गया नष्टचिकित्सकों के ट्रांसफर रोकने की मांग को लेकर यूकेडी का प्रदर्शन।उधम सिंह नगर पुलिस को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी सफलता मिली है।सुबह की सैर पर निकली बुजुर्ग महिला से सोने के कुंडल लूटे, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
राज्य

सुबह की सैर पर निकली बुजुर्ग महिला से सोने के कुंडल लूटे, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज


ऊधम सिंह नगर के केलाखेड़ा थाना क्षेत्र में सुबह की सैर पर निकली एक बुजुर्ग महिला से लूट की वारदात सामने आई है। अज्ञात बदमाश ने महिला पर हमला कर उनके कानों से करीब दो तोला सोने के कुंडल छीन लिए और मौके से फरार हो गया। पीड़िता लकवाग्रस्त होने के कारण बोलने में असमर्थ हैं। पुलिस ने बेटे की तहरीर पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वीओ:
घटना थाना केलाखेड़ा क्षेत्र के ग्राम मझरा रहमतुल्ला की है। पीड़ित निशान सिंह के अनुसार उनकी मां जमुना देवी 17 जुलाई की सुबह करीब छह बजे घर से करीब 200 से 300 मीटर दूर खेत की ओर टहलने गई थीं। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने उन पर हमला कर उनके कानों से करीब दो तोला सोने के कुंडल छीन लिए और फरार हो गया।
पीड़िता लकवाग्रस्त होने के कारण बोल नहीं सकतीं। किसी तरह घर पहुंचकर उन्होंने इशारों के माध्यम से परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवार ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन न तो कुंडल मिले और न ही आरोपी का कोई सुराग लगा।
परिजनों की तहरीर पर केलाखेड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

Check Also
Close