Tuesday 21/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
एसटीएफ उत्तराखण्ड की बड़ी कार्रवाई में नकली दवाइयों की फर्जी फैक्ट्री पकड़ी।अवैध चाकुओं के साथ दो युवक गिरफ्तार, बड़ी वारदात की फिराक में थे आरोपी36 घंटे में लूट का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार lभारी बारिश की चेतावनी के चलते नदी व नालों के किनारे न जाने के लिए पुलिस ने किया अलर्टबरसों से जनता के लिए मुसीबत बना स्वाला डेंजर जोन बना अब सुगम जोन।सावन के पहले सोमवार पर शिवालयो मे उमड़ा भक्तों का सैलाब।प्रदेश सरकार ने समर्पित कार्यकर्ताओं को दिया सम्मान, लालपुर के विकास को मिलेगी नई गति : शुक्लाइस्कॉन द्वारा आयोजित महाप्रभु श्री जगन्नाथ रथ यात्रा मे शामिल हुऐ रुद्रपुर विधायक शिव अरोरामुख्य बाजार में जलभराव से निपटने को महापौर ने किया स्थलीय निरीक्षणतहसील परिषद परिसर में पार्किंग व्यवस्था सुधारने व सीसी फर्श निर्माण की मांग, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
राज्य

ब्रांच गढीनेगी के संत निरंकारी सत्संग भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन

75रक्तदाताओ ने निःस्वार्थ भाव से किया रक्तदान काशीपुर /गढ़ीनेगी मानवमात्र के कल्याणार्थ सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एंव निरंकारी राजपिता रमित जी के दिव्य मार्गदर्शन द्वारा ब्रांच गढीनेगी में संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा, संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा ‘रक्तदान शिविर’ का आयोजन किया गया जिसमें मिशन के लगभग 75 श्रद्धालु भक्तों ने निःस्वार्थ भाव से रक्तदान किया। जबकि 82 श्रद्धालुओं ने रक्त दान हेतु रजिस्ट्रेशन कराया !! रक्त संग्रहित करने हेतु एल० डी० भटृ राजकीय अस्पताल के ब्लड बैंक की टीम डॉक्टरों सहित वहां उपस्थित हुई। इस शिविर में श्री नेपाल सिंह जी (केंद्रीय प्रचारक,संत निरंकारी मंडल ) ने पहुंचकर सभी रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया और जनकल्याण को समर्पित उनकी सच्ची सेवा भावना के लिए भूरी-भूरी प्रशंसा करी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सतगुरू माता सुदीक्षा जी महाराज की शिक्षाओं पर चलकर मानवता के प्रति प्यार और नम्रता को अपनाकर आगे बढ़ना है! मिशन का यह संदेश कि“रक्त नाडियों में बहे,नालियाँ में नहीं “ सारी मानवता तक निरंकारी मिशन पहुँचाने का प्रयास कर रहा है। कार्यक्रम के अंत में मुखी पूज्य विजय सुधा जी द्वारा रक्तदान शिविर में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों सहित रक्तदाताओं, डॉक्टर एवं उनकी टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने बताया कि संत निरंकारी मिशन समूचे देश में रक्तदान करने में सदैव अग्रणी रहा है। मिशन द्वारा अभी तक 9,255 रक्तदान शिविरों के आयोजन से लगभग 14,94,196 यूनिट ऑफ ब्लड एकत्रित किया जा चुका है। निरंकारी मिशन समाज उत्थान के लिए भी समय -समय पर अनेक परियोजनाओं को संचालित कर निरंतर निष्काम सेवाएं निभा रहा है। लोक कल्याण की भावना से युक्त यह सभी सेवाएं निरंतर जारी है। यह जानकारी स्थानीय मीडिया सहायक प्रकाश खेड़ा द्वारा दी गई!

Check Also
Close