Thursday 24/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
रामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापनरामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्तारउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।पर्यटकों की थाली में न पहुंचे खराब खाना, होटल-रेस्टोरेंट कर्मियों को दिए खाद्य सुरक्षा के गुर  पर्यटन नगरी मसूरी में हर दिन बड़ी संख्या में पर्यटक होटल और रेस्टोरेंट में भोजन करते हैं। ऐसे में पर्यटकों की थाली तक पहुंचने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करना बड़ी जिम्मेदारी है। इसी को लेकर फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसआई) की ओर से होटल और रेस्टोरेंट कर्मियों को खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता का प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण के दौरान एफएसएसआई के वरिष्ठ सलाहकार जगदीश पांडे ने कर्मचारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के साथ ही एक्सपायरी डेट, कंपनी व ब्रांड की जानकारी और खाद्य सामग्री को सुरक्षित तरीके से रखने के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थ खरीदने से लेकर उसे पर्यटकों को परोसने तक प्रत्येक स्तर पर सावधानी जरूरी है। गलत तरीके से रखे गए या एक्सपायरी खाद्य पदार्थ लोगों के स्वास्थ्य के लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं।राष्ट्रीय प्रशिक्षक प्रेमचंद शर्मा ने कहा कि एफएसएसआई की ओर से देशभर में खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखना और लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि होटल और रेस्टोरेंट में काम करने वाले कर्मचारियों की भूमिका इसमें बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि भोजन की खरीद, भंडारण और तैयार करने की प्रक्रिया में उनकी सीधी भूमिका रहती है।प्रशिक्षण में मसूरी के विभिन्न होटल और रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान रोमियो लेन के जीएम रोहित पाठक सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशिक्षण के जरिए कर्मचारियों को खाद्य पदार्थों की सुरक्षा को लेकर व्यवहारिक जानकारी भी दी गई, ताकि पर्यटन नगरी में आने वाले लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन मिल सके।सीएम के सामने जसवीर कौर ने खोला मसूरी की समस्याओं का पिटारा, भद्राज मंदिर की बिजली से अस्पताल में डॉक्टर तक उठे मुद्दे पर्यटन नगरी के विकास के बीच स्थानीय समस्याओं के समाधान को लेकर जसवीर कौर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने मसूरी के कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। मुलाकात में उन्होंने भद्राज मंदिर तक विद्युत लाइन पहुंचाने में वन विभाग की अनुमति की बाधा से लेकर सिविल अस्पताल में चिकित्सक की उपलब्धता तक के मामलों पर तत्काल कार्रवाई का आग्रह किया।जसवीर कौर ने मुख्यमंत्री से कहा कि भद्राज मंदिर क्षेत्र में बिजली की सुविधा श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन वन विभाग की अनुमति संबंधी समस्या के कारण विद्युत लाइन का काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है। उन्होंने आवश्यक अनुमति दिलाकर कार्य जल्द पूरा कराने का अनुरोध किया।उन्होंने मसूरी उप जिला चिकित्सालय में तैनात चिकित्सक डॉ. सुशील सैनी को सीएमओ कार्यालय से अटैच किए जाने का मामला भी उठाया। उनका कहना था कि मसूरी पर्यटन नगरी होने के कारण यहां स्थानीय आबादी के साथ बड़ी संख्या में पर्यटक भी स्वास्थ्य सेवाओं पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में अस्पताल में चिकित्सकों की पर्याप्त उपलब्धता जरूरी है। उन्होंने डॉ. सैनी की सेवाएं दोबारा मसूरी सिविल अस्पताल में सुनिश्चित कराने का आग्रह किया। जसबीर कौर ने बताया कि मुलाकात के दौरान आगामी मसूरी शरदोत्सव के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया गया। जसवीर कौर के अनुसार मुख्यमंत्री ने समारोह में शामिल होने के लिए सैद्धांतिक सहमति दी है। उन्होंने कहा कि शरदोत्सव मसूरी की सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा आयोजन है और मुख्यमंत्री के आने से आयोजन को और मजबूती मिलेगी।जसवीर कौर ने बताया कि मुख्यमंत्री के समक्ष मसूरी की अन्य जनसमस्याओं और विकास से जुड़े विषय भी रखे गए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भद्राज मंदिर की विद्युत लाइन, स्वास्थ्य सेवाओं समेत उठाए गए मुद्दों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का सहयोग के लिए आभार जताया।पोषण से संवरेगा किशोरों का स्वास्थ्य-जागरूकता से मजबूत होगी भविष्य की नींवएक क्लिक की चूक पड़ सकती है भारी-साइबर ठगी से बचाव को राजकीय पाॅलिटेक्निक श्रीनगर में छात्रों को किया जागरूकसतेराखाल में सजा ज्ञान और प्रतिभा का मंच-सामाजिक विज्ञान महोत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाई बौद्धिक चमकपुरानी पेंशन से पदों के पुनर्गठन तक 12 सूत्रीय मांगों पर गरजे मिनिस्टीरियल कार्मिक,25 सितंबर को पौड़ी में जुटेगा श्रीनगर क्षेत्ररुद्रपुर के विकास को लेकर सीएम से मिले महापौर विकास शर्मा
राज्य

मुख्य बाजार में जलभराव से निपटने को महापौर ने किया स्थलीय निरीक्षण

  • 16.50 करोड़ की नाला परियोजना जल्द होगी धरातल पर

रुद्रपुर। शहर के मुख्य बाजार क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही जलभराव और नाले की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में नगर निगम ने महत्वपूर्ण पहल तेज कर दी है। सोमवार को महापौर विकास शर्मा ने क्षेत्रीय पार्षद चिराग कालरा, स्थानीय व्यापारियों, नगर निगम के अभियंताओं एवं अधिकारियों के साथ मुख्य बाजार क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर जल निकासी व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को बरसात के मौसम को देखते हुए तत्काल राहत पहुंचाने के लिए आवश्यक कदम उठाने तथा नाला निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने मुख्य नाले के उस हिस्से का भी अवलोकन किया, जहां निर्माण कार्य होना है। अधिकारियों ने बताया कि शेष कार्य के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है और जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य प्रारंभ होने के बाद गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता किए बिना निर्धारित समय सीमा में इसे पूरा किया जाए।

महापौर विकास शर्मा ने बताया कि स्वीकृत योजना के अंतर्गत नाले के शेष हिस्से में पाइप लाइन डाली जाएगी, जिससे बरसात के दौरान वर्षा जल की निकासी पहले की अपेक्षा कहीं अधिक तेज और व्यवस्थित हो सकेगी। उन्होंने कहा कि इस कार्य के पूरा होने के बाद मुख्य बाजार क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान होगा और व्यापारियों के साथ-साथ आम नागरिकों को भी बड़ी राहत मिलेगी।

उन्होंने बताया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए लगभग ₹16.50 करोड़ की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है तथा शीघ्र ही इसका टेंडर जारी किया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य युद्धस्तर पर शुरू कराया जाएगा, ताकि आगामी समय में शहरवासियों को जलभराव की समस्या से स्थायी रूप से निजात मिल सके।

महापौर ने कहा कि नगर निगम केवल तात्कालिक समाधान तक सीमित नहीं है, बल्कि भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पूरे शहर की जल निकासी व्यवस्था को वैज्ञानिक और आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में कार्य कर रहा है। इसी क्रम में शहर का समग्र ड्रेनेज प्लान भी स्वीकृत हो चुका है, जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रमुख नालों को आपस में जोड़कर एक सुदृढ़ और व्यवस्थित जल निकासी नेटवर्क विकसित किया जाएगा। इससे शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से स्थाई निजात मिलेगी।

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि नगर निगम की प्राथमिकता केवल निर्माण कार्य कराना नहीं, बल्कि नागरिकों को ऐसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है जिनका लाभ उन्हें वर्षों तक मिले। उन्होंने कहा कि मुख्य बाजार शहर की आर्थिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है और यहां जलभराव होने से व्यापार के साथ-साथ आम जनजीवन भी प्रभावित होता है। इसलिए इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए नगर निगम पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।

उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी समस्याओं का समाधान नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। विकास कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाएगी ताकि जनता का विश्वास और मजबूत हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य के दौरान व्यापारिक गतिविधियां न्यूनतम प्रभावित हों तथा स्थानीय लोगों के साथ लगातार संवाद बनाए रखा जाए।

इस अवसर पर राजू नबियाल, बी. एस. डांगी, शिवम चौहान,एस.आई. कुलदीप,एस.आई. आशीष शर्मा ,जे.ई. हेमंत सिंह,पार्षद चिराग कालरा, पवन राणा, विष्णु, स्थानीय व्यापारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Check Also
Close