इस्कॉन द्वारा आयोजित महाप्रभु श्री जगन्नाथ रथ यात्रा मे शामिल हुऐ रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा

रुद्रपुर। इस्कॉन रुद्रपुर द्वारा शक्ति बिहार से महाप्रभु जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजित की गई ।
वही श्री जगन्नाथ रथ यात्रा मे शामिल होकर विधायक शिव अरोरा ने महाप्रभु जगन्नाथ जी की रथ को खींचते हुऐ नजर आये ओर विधायक आरोरा ने कहा ओड़िशा पुरी स्थित भगवान श्री जगन्नाथ के पवित्र स्थल से आयोजित होने वाली विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा जिसकी करोड़ो सनातनियों मे बहुत आस्था है, जिसमे लाखो श्रद्धांलू प्रतिभाग करते है ।
तो वही इस्कॉन की रुद्रपुर इकाई द्वारा शक्ति बिहार से होते हुऐ आवास विकास होकर मनोकामेश्वर मन्दिर रविंद्र नगर मे तक रथ यात्रा का आयोजन हुआ ।
विधायक ने बताया भगवान जगन्नाथ रथ मे अपने भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा के साथ सवार होकर नगर का भ्रमण कर स्वयं अपने भक्तो को दर्शन देकर उनके घर व आस पास से होकर भक्तो पर अपने प्रेम की कृपा बरसाते है।
विधायक ने कहा भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा मे शामिल होने का पुण्य सौभाग्य मिला उनकी कृपा इसी प्रकार क्षेत्रवासियो पर बनी रहें वही रथयात्रा मे बड़ी तादात मे महिला, बच्चे, पुरुष शामिल हुऐ जो भगवान जगन्नाथ भजनो को गाते नाचते मुख्य मार्गो से निकले जिसमे आवास विकास, जगतपुरा, रविंद्रनगर मे पुष्प वर्षा के साथ रथ यात्रा का स्वागत हुआ।
इस दौरान इस्कॉन रुद्रपुर प्रबंधक सर्वमंगल गौरव दास, चंद्रकांत अरोरा, किशोर शर्मा, नीरज अग्रवाल, रमन फुटेला, अमन सिंह, प्रभु दयाल, मुकेश मिश्रा, रामप्रसाद, राघनी, ममता देवी, सुषमा, प्रेमवती, निरंजन, सुभाष आदि लोग मौजूद रहें।
