सावन के पहले सोमवार पर शिवालयो मे उमड़ा भक्तों का सैलाब।

हर हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय।
सावन के पहले सोमवार पर चंपावत जिले के शिवालयों में आज सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ रही ।भक्तों के द्वारा दूध, जल ,पुष्प व बेलपत्र से महादेव की पूजा अर्चना की गई तो वहीं जिले के लोहाघाट के प्रसिद्ध रिश्वेश्वर महादेव मंदिर में बारिश के बावजूद सुबह 5:00 से ही भक्तों की भारी भीड़ रही। महादेव की पूजा अर्चना के लिए भक्त लाइन में लग अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। तो वही सावन के पहले सोमवार को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह नजर आया। भक्तों के द्वारा दूध , जल व बेलपत्र से भोलेनाथ का अभिषेक कर पूजा अर्चना की तथा ब्राह्मणों से घर व क्षेत्र की सुख शांति के लिए पाठ करवाया गया। महिलाओं ने बताया उन्हें सावन के सोमवार का बेसब्री से इंतजार रहता है कहा आज उनके द्वारा व्रत रखकर शिवालय मंदिर में भोलेनाथ की पूजा अर्चना की जा रही है। वही ब्राह्मणों के द्वारा बताया गया सावन के सोमवारों का अपना विशेष महत्व है जिसमें भगवान भोलेनाथ की विशेष तौर पर पूजा अर्चना की जाती है। उन्होंने बताया सुबह से ही शिवालय मंदिर लोहाघाट में भक्तों की भारी भीड़ शिव की पूजा के लिए लगी हुई है। उन्होंने बताया सावन के सोमवार का व्रत रख भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने से भक्तों के सभी संकट दूर होते हैं तथा मनोकामनाएं पूर्ण होती है। तो वही आज जिले के बालेश्वर, रामेश्वर ,पंचेश्वर, पूर्णेश्वर, सहित सभी शिवालयो में भक्तों की भारी भीड़ रही।
