36 घंटे में लूट का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार l

ऊधम सिंह नगर के थाना किलाखेड़ा पुलिस ने सुबह की सैर पर निकली बुजुर्ग महिला से हुई लूट की घटना का महज 36 घंटे के भीतर सफल खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
वीओ:
थाना किलाखेड़ा क्षेत्र में सुबह की सैर पर निकली एक बुजुर्ग महिला से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामस्वरूप पुत्र रामदीन के रूप में हुई है।
घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने विशेष टीमों का गठन किया और सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय सूचनाओं तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने महज 36 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
