Tuesday 21/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
एसटीएफ उत्तराखण्ड की बड़ी कार्रवाई में नकली दवाइयों की फर्जी फैक्ट्री पकड़ी।अवैध चाकुओं के साथ दो युवक गिरफ्तार, बड़ी वारदात की फिराक में थे आरोपी36 घंटे में लूट का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार lभारी बारिश की चेतावनी के चलते नदी व नालों के किनारे न जाने के लिए पुलिस ने किया अलर्टबरसों से जनता के लिए मुसीबत बना स्वाला डेंजर जोन बना अब सुगम जोन।सावन के पहले सोमवार पर शिवालयो मे उमड़ा भक्तों का सैलाब।प्रदेश सरकार ने समर्पित कार्यकर्ताओं को दिया सम्मान, लालपुर के विकास को मिलेगी नई गति : शुक्लाइस्कॉन द्वारा आयोजित महाप्रभु श्री जगन्नाथ रथ यात्रा मे शामिल हुऐ रुद्रपुर विधायक शिव अरोरामुख्य बाजार में जलभराव से निपटने को महापौर ने किया स्थलीय निरीक्षणतहसील परिषद परिसर में पार्किंग व्यवस्था सुधारने व सीसी फर्श निर्माण की मांग, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
राज्य

एसटीएफ उत्तराखण्ड की बड़ी कार्रवाई में नकली दवाइयों की फर्जी फैक्ट्री पकड़ी।

जहाँ दवाइयां इंसान के लिए जीवन दायनी होती हैं, लेकिन ऊधम सिंह नगर में एक ऐसा बडा खुलासा हुआ है जो हर किसी को हैरत में डाल सकता है। जहां STF कुमाऊ रेंज ने जनपद के बाजपुर में नकली दवाइयां बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी है जिसमे भारी मात्रा में नकली सीरप, नकली केप्सूल सहित नकली दवाइयां बनाने की मशीन और रो मेट्रियल मौक़े से बरामद किया है। STF ने दवाई की नकली फ्रेक्ट्री पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। कई हजार नकली दवाइयां पकड़ी हैं जोकि उत्तराखण्ड की सबसे बड़ी कार्यवाही मानी जा रही है। जिसमें STF ने एक आरोपी को भी पकड़ा है।

वीओ :- आपको बता दें कि ऊधम सिंह नगर मेंSTF को एक बड़ी कामयाबी हांसिल हुई है जहाँ कुमाऊ रेंज यूनिट ने जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत STF और औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जनपद के बाजपुर स्थित कोविल बायोटैक (प्लॉट संख्या F-13 एवं F-14, औद्योगिक क्षेत्र) पर छापेमारी कर नकली एवं अपमिश्रित औषधियों के अवैध निर्माण का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान धीरेन्द्र पुत्र ब्रहम सिंह, निवासी जनपद बुलन्दशहर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया गया।

वीओ :- जांच में पाया गया कि अभियुक्त बिना किसी वैध औषधि निर्माण लाइसेंस के आयुर्वेदिक/फूड लाइसेंस की आड़ में STADMED, Macleods, Intas, Sun Pharma सहित अन्य प्रतिष्ठित कंपनियों के नाम से नकली एलोपैथिक दवाइयाँ एवं जीवन रक्षक औषधियों का निर्माण एवं पैकेजिंग कर बाजार में सप्लाई कर रहा था। आरोपी की निशानदेही पर एनएच-74 स्थित गोदाम की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में तैयार नकली दवाइयाँ, पैकिंग सामग्री तथा अवैध अंग्रेजी शराब भी बरामद हुई हैं। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा अपने अन्य साथी के साथ मिलकर हरियाणा से अवैध शराब मंगाकर उत्तराखण्ड में सप्लाई करना स्वीकार किया गया।

Check Also
Close