Wednesday 22/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
कलक्ट्रेट गेट पर दंपती ने बच्ची संग आत्मदाह का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसासुबह से शाम तक ठप रही मोबाइल नेटवर्क सेवा, कस्बा दुनका सहित कई गांवों के लोग रहे परेशानजिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में प्राप्त प्रस्तावों के सम्बन्ध में करी बैठकमोती मस्जिद के सामने 33 केवी लाइन से हादसे का खतरा, स्थानीय लोगों ने की जांच और मरम्मत की मांगहरेला पर्व पर पर्वतीय संस्कृति की छटा, राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशशाही पुलिस व ANTF की संयुक्त कार्रवाई, चार मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तारपड़ोसी पर छप्पर में आग लगाने और जान से मारने की धमकी का आरोप, पीड़ित ने कार्रवाई की लगाई गुहारNEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांगट्रैफिक पुलिस के उत्पीड़न से परेशान टेंपो चालकों ने SSP को सौंपा ज्ञापन, अनैतिक वसूली और मारपीट का लगाया आरोप‘गाँव चलो अभियान’ के तहत सिरौली में बसपा की नुक्कड़ बैठक, कार्यकर्ताओं ने संगठन मजबूती का लिया संकल्प
राज्य

ट्रैफिक पुलिस के उत्पीड़न से परेशान टेंपो चालकों ने SSP को सौंपा ज्ञापन, अनैतिक वसूली और मारपीट का लगाया आरोप


बरेली । श्यामतगंज से किला मार्ग पर टेंपो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले टेंपो चालकों ने ट्रैफिक पुलिस पर अनैतिक वसूली, अभद्रता और मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़ित टेंपो चालकों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) बरेली को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
चालक उमेश, नितीश, सुरेश, अनुज गुप्ता, कमल राजपूत, वंशज सक्सेना, सचिन राजपूत, प्रदीप, बॉबी राणा, विक्की राणा, रचित, अजय राजपूत और राजू आदि ने SSP को दिए ज्ञापन में बताया कि वे रोजाना निर्धारित रूट पर ही नियमानुसार वाहन चलाते हैं और तय स्टैंड पर ही सवारियां चढ़ाते-उतारते हैं।
चालकों का आरोप है कि इसके बावजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मी आए दिन उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं, मारपीट करते हैं और बिना किसी जायज वजह के जबरन चालान काट देते हैं। अनैतिक वसूली और रोज-रोज के इस उत्पीड़न से तंग आकर चालकों के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है।
पीड़ितों ने SSP से मांग की है कि ट्रैफिक पुलिस के इस उत्पीड़न से उन्हें निजात दिलाई जाए, वाहनों के लिए उचित पार्किंग व्यवस्था की जाए और अभद्रता व मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Check Also
Close