Thursday 23/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवाः विकास शर्माजंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में मसूरी में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला फूंकामसूरी में ‘मलबा बम’ का खतरा, रातों-रात घरों में घुसा पहाड़, पांच बच्चों समेत परिवार ने भागकर बचाई जानभूस्खलन के बाद पीडब्ल्यूडी की मशक्कत रंग लाई, छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू; पानी वाले मोड़ पर घंटों फंसे रहे लोगजनगणना राष्ट्रीय विकास की आधारशिला,शत-प्रतिशत शुद्धता और पारदर्शिता के साथ पूरा करें कार्य–जिलाधिकारीतहसील दिवस में जनसमस्याओं के समाधान को मिली रफ्तार-लैंसडाउन में सीडीओ ने अधिकारियों को जवाबदेही का सख्त संदेशऑपरेशन प्रहार का सख्त असर-श्रीनगर पुलिस ने हुड़दंग और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कसा शिकंजापूर्व छात्र विश्वविद्यालय की सबसे बड़ी पूंजी-उनके अनुभव से नई पीढ़ी को मिलेगी नई दिशा–कुलपतिनई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन में उत्तराखंड ने बढ़ाए मजबूत कदम-202 में से 71 लक्ष्य पूरे,बाल वाटिका से डिजिटल शिक्षा तक दिखी उल्लेखनीय प्रगतिअब गांवों में भी होगा वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन-ठोस अपशिष्ट नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को पंचायत अधिकारियों को मिला प्रशिक्षण
राज्य

रक्तदान से धड़की मानवता की धड़कन-उत्तरा केयर हॉस्पिटल के स्वैच्छिक शिविर में सेवा का बना प्रेरक उदाहरण


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। मानव सेवा के सर्वोच्च माध्यमों में शामिल स्वैच्छिक रक्तदान को जन-आंदोलन का स्वरूप देने की दिशा में उत्तरा केयर हॉस्पिटल पौड़ी गढ़वाल ने एक सराहनीय पहल करते हुए सोमवार को जिला चिकित्सालय पौड़ी में व्यापार मंडल पौड़ी के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया। समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा जरूरतमंद मरीजों को समय पर सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में रक्तदाताओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेकर मानवता की मिसाल पेश की। शिविर का शुभारंभ जिला चिकित्सालय पौड़ी के प्रिंसिपल मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ.सेमवाल,पैथोलॉजिस्ट डॉ.विकास एवं डॉ.संदीप की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। आयोजन को सफल बनाने में व्यापार मंडल पौड़ी के अध्यक्ष विनय शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शिविर के दौरान कुल 7 स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने रक्तदान कर यह संदेश दिया कि किसी अनजान व्यक्ति का जीवन बचाने से बड़ा कोई दान नहीं हो सकता। इस अवसर पर उत्तरा केयर हॉस्पिटल के मैनेजर डॉ.मनोज गोविल ने रक्तदाताओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। एक स्वस्थ व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी गंभीर मरीज के लिए जीवनदान साबित हो सकता है। एक यूनिट रक्त से तीन जरूरतमंद मरीजों की सहायता संभव होती है,इसलिए प्रत्येक स्वस्थ नागरिक को नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में रक्त की कमी को दूर करने का सबसे प्रभावी उपाय नियमित स्वैच्छिक रक्तदान है। उत्तरा केयर हॉस्पिटल के संस्थापक इंदरजीत सिंह नेगी ने रक्तदाताओं,व्यापार मंडल तथा आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे आयोजन समाज में सेवा,सहयोग और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने कहा कि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है और दुर्घटना,प्रसव,गंभीर बीमारियों तथा आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों के लिए रक्तदान ही जीवन बचाने का एकमात्र माध्यम होता है। उन्होंने सभी स्वस्थ नागरिकों से समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान करने का आह्वान किया। उत्तरा केयर हॉस्पिटल के वरिष्ठ प्रबंधक कमलकांत काला ने जिला चिकित्सालय पौड़ी के चिकित्सकों,व्यापार मंडल,समस्त रक्तदाताओं एवं आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी व्यक्तियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अस्पताल भविष्य में भी जनस्वास्थ्य और मानव सेवा से जुड़े ऐसे सामाजिक अभियानों को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा। पूरे आयोजन के दौरान रक्तदाताओं के स्वास्थ्य की चिकित्सकीय जांच,परामर्श तथा रक्त संग्रह की सभी प्रक्रियाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई गईं। शिविर में उपस्थित लोगों को रक्तदान के महत्व,इससे जुड़ी भ्रांतियों तथा नियमित रक्तदान के स्वास्थ्य लाभों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। स्वैच्छिक रक्तदान शिविर न केवल सफलतापूर्वक संपन्न हुआ,बल्कि यह समाज में मानव सेवा,सामाजिक उत्तरदायित्व और जनकल्याण की भावना को सशक्त करने वाला एक प्रेरणादायी अभियान भी साबित हुआ। आयोजकों ने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे प्रयास भविष्य में अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे,जिससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सकेगा।

Check Also
Close