Thursday 23/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवाः विकास शर्माजंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में मसूरी में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला फूंकामसूरी में ‘मलबा बम’ का खतरा, रातों-रात घरों में घुसा पहाड़, पांच बच्चों समेत परिवार ने भागकर बचाई जानभूस्खलन के बाद पीडब्ल्यूडी की मशक्कत रंग लाई, छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू; पानी वाले मोड़ पर घंटों फंसे रहे लोगजनगणना राष्ट्रीय विकास की आधारशिला,शत-प्रतिशत शुद्धता और पारदर्शिता के साथ पूरा करें कार्य–जिलाधिकारीतहसील दिवस में जनसमस्याओं के समाधान को मिली रफ्तार-लैंसडाउन में सीडीओ ने अधिकारियों को जवाबदेही का सख्त संदेशऑपरेशन प्रहार का सख्त असर-श्रीनगर पुलिस ने हुड़दंग और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कसा शिकंजापूर्व छात्र विश्वविद्यालय की सबसे बड़ी पूंजी-उनके अनुभव से नई पीढ़ी को मिलेगी नई दिशा–कुलपतिनई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन में उत्तराखंड ने बढ़ाए मजबूत कदम-202 में से 71 लक्ष्य पूरे,बाल वाटिका से डिजिटल शिक्षा तक दिखी उल्लेखनीय प्रगतिअब गांवों में भी होगा वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन-ठोस अपशिष्ट नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को पंचायत अधिकारियों को मिला प्रशिक्षण
राज्य

ऑपरेशन प्रहार का सख्त असर-श्रीनगर पुलिस ने हुड़दंग और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कसा शिकंजा


श्रीनगर गढ़वाल। सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने और कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वालों के खिलाफ पौड़ी पुलिस का विशेष अभियान ऑपरेशन प्रहार लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रहा है। अभियान के तहत कोतवाली श्रीनगर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया,जबकि शराब के नशे में वाहन चला रहे चालक की मोटरसाइकिल भी सीज कर दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल के निर्देश पर जनपदभर में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर शांति व्यवस्था भंग करने वाले,हुड़दंग मचाने वाले तथा नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 20 जुलाई 2026 की रात्रि को कोतवाली श्रीनगर पुलिस ने गश्त एवं चेकिंग के दौरान कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को सार्वजनिक स्थान पर शराब के नशे में लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करते पाए जाने पर गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की। वहीं दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने एक व्यक्ति को शराब के नशे में मोटरसाइकिल चलाते हुए पकड़ा। चालक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया तथा उसकी मोटरसाइकिल (यूके-12 जी-5967) को सीज कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने,कानून-व्यवस्था बिगाड़ने अथवा नशे की हालत में वाहन चलाकर आमजन के जीवन को खतरे में डालने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें,नशे की हालत में वाहन न चलाएं तथा सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन और शांति बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। ऑपरेशन प्रहार के तहत चलाया जा रहा यह अभियान जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने,सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रभावी साबित हो रहा है।

Check Also
Close