Thursday 23/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवाः विकास शर्माजंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में मसूरी में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला फूंकामसूरी में ‘मलबा बम’ का खतरा, रातों-रात घरों में घुसा पहाड़, पांच बच्चों समेत परिवार ने भागकर बचाई जानभूस्खलन के बाद पीडब्ल्यूडी की मशक्कत रंग लाई, छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू; पानी वाले मोड़ पर घंटों फंसे रहे लोगजनगणना राष्ट्रीय विकास की आधारशिला,शत-प्रतिशत शुद्धता और पारदर्शिता के साथ पूरा करें कार्य–जिलाधिकारीतहसील दिवस में जनसमस्याओं के समाधान को मिली रफ्तार-लैंसडाउन में सीडीओ ने अधिकारियों को जवाबदेही का सख्त संदेशऑपरेशन प्रहार का सख्त असर-श्रीनगर पुलिस ने हुड़दंग और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कसा शिकंजापूर्व छात्र विश्वविद्यालय की सबसे बड़ी पूंजी-उनके अनुभव से नई पीढ़ी को मिलेगी नई दिशा–कुलपतिनई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन में उत्तराखंड ने बढ़ाए मजबूत कदम-202 में से 71 लक्ष्य पूरे,बाल वाटिका से डिजिटल शिक्षा तक दिखी उल्लेखनीय प्रगतिअब गांवों में भी होगा वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन-ठोस अपशिष्ट नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को पंचायत अधिकारियों को मिला प्रशिक्षण
राज्य

जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में मसूरी में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला फूंका


कांग्रेस नेताओं ने छात्रों पर कार्रवाई को बताया लोकतंत्र पर हमला, भाजपा और केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों और युवाओं के आंदोलन के दौरान हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में रविवार को मसूरी शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में पिक्चर पैलेस स्थित भगत सिंह चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया और सरकार का पुतला दहन किया।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस नेता गोविंद पुंडीर, उपेंद्र थापली , मेघ सिंह कंडारी और अमित गुप्ता ने कहा कि जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ जिस प्रकार का व्यवहार किया गया, वह लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों की आवाज को दबाने के लिए बल प्रयोग किया गया, जिसकी कांग्रेस पार्टी कड़ी निंदा करती है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश का युवा अपने अधिकारों और भविष्य को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रख रहा था, लेकिन उसे सुनने के बजाय डराने और आंदोलन को कमजोर करने का प्रयास किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि लाठीचार्ज करने वाले कुछ लोगों की पहचान और भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
नेताओं ने कहा कि छात्रों और युवाओं की मांगों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। लोकतंत्र में विरोध और अपनी बात रखने का अधिकार प्रत्येक नागरिक को प्राप्त है। यदि सरकार छात्रों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय दमनात्मक रवैया अपनाएगी तो कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करने को मजबूर होगी।
इस दौरान वक्ताओं ने लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का भी उल्लेख करते हुए कहा कि जनहित और युवाओं के मुद्दों को उठाने वाले लोगों की आवाज को दबाने का प्रयास उचित नहीं है।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भगत सिंह चौक पर एकत्र हुए। उन्होंने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा विरोध स्वरूप पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों और युवाओं की आवाज को दबाने का प्रयास जारी रहा तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
कार्यक्रम में कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी हमेशा छात्रों, युवाओं और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी। इस मौके पर जसवीर कौर, महिमानंद, राजीव अग्रवाल, महेश चंद, नंदलाल सोनकर, देवी गोदियाल, वसीम खान, सौरभ सोनकर, सलीम खान, प्रिंस पवार, माधूरी टम्टा, नागेन्द्र उनियाल, ममता राव, गौरव गुप्ता, आर.पी.बडोनी, पूजा लाल सहित कई लोग मौजूद थे।

Check Also
Close