
गदरपुर से बीजेपी के युवा संवाद कार्यक्रम में उस वक्त हंगामा मच गया, जब संविधान हाथ में लेकर पहुंचे कुछ युवाओं ने कार्यक्रम के बीच नारेबाज़ी शुरू कर दी। देखते ही देखते माहौल गरमा गया… बीजेपी और प्रदर्शनकारी युवाओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई, धक्का-मुक्की के आरोप लगे और पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। आखिर ऐसा क्या हुआ कि युवा संवाद का मंच विवाद का अखाडa
पैकेज
गदरपुर की शहनाई वाटिका में भारतीय जनता पार्टी का युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य युवा कल्याण सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष कुंदन लटवाल, क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडे, रुद्रपुर महापौर विकास शर्मा और जिला अध्यक्ष मनोज पाल सहित कई भाजपा नेता मौजूद थे।
इसी दौरान जंतर-मंतर पर राहुल गांधी के साथ पुलिस के कथित अभद्र व्यवहार के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए, जिसके बाद पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा।
उधर, युवा संवाद कार्यक्रम के बीच संविधान हाथ में लेकर पहुंचे कुछ युवाओं ने जंतर-मंतर पर युवाओं के साथ कथित अत्याचार का आरोप लगाते हुए नारेबाज़ी शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।
मंच पर मौजूद विधायक अरविंद पांडे ने नारेबाज़ी कर रहे युवाओं को दोबारा मंच के सामने बुलाकर अपनी बात रखने की बात कही, लेकिन विवाद शांत नहीं हुआ। प्रदर्शनकारी छात्र वंश शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप लगाया और सरकार के खिलाफ नारे लगाए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारी युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। कुछ देर तक कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा, हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई।
