Friday 24/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
दिल्ली में छात्रो पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में लोहाघाट में छात्र-छात्राओं ने निकाली आक्रोश रैली।जिलाधिकारी ने किया राजकीय चिकित्सालय का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजास्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जन्मस्थली के सम्मान हेतु खेतीखान में सांकेतिक धरना छठवें दिन भी जारी।कोबरा ने काटा, फिर भी नहीं घबराया! जिंदा सांप को डिब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंचा युवकसावन में कांवड़ यात्रा मार्ग पर नहीं खुलेंगी मांस-मछली की दुकानेंराष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवाः विकास शर्माजंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में मसूरी में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला फूंकामसूरी में ‘मलबा बम’ का खतरा, रातों-रात घरों में घुसा पहाड़, पांच बच्चों समेत परिवार ने भागकर बचाई जानभूस्खलन के बाद पीडब्ल्यूडी की मशक्कत रंग लाई, छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू; पानी वाले मोड़ पर घंटों फंसे रहे लोग
राज्य

जिलाधिकारी ने किया राजकीय चिकित्सालय का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा


जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने रानीखेत स्थित गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय का निरीक्षण कर अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओपीडी का निरीक्षण किया और वार्डों में जाकर मरीजों से अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल में बंद पड़ी डायलेसिस मशीन और डिजिटल एक्स-रे मशीन की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को दोनों मशीनों को जल्द से जल्द चालू करने के निर्देश दिए। साथ ही बंद पड़ी जन औषधि केंद्र को भी शीघ्र शुरू कराने की बात कही। डीएम अंशुल सिंह ने कहा कि मरीजों की चिकित्सा संबंधी जानकारी का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है, ताकि इलाज की प्रक्रिया अधिक प्रभावी और सुविधाजनक हो सके। उन्होंने बताया कि अस्पताल में मरीजों के लिए पर्याप्त मात्रा में दवाइयां उपलब्ध हैं।

विशेषज्ञ चिकित्सकों की कैंप ड्यूटी को लेकर जिलाधिकारी ने कहा कि अल्मोड़ा जिला भौगोलिक दृष्टि से बड़ा होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा शिविर लगाना आवश्यक है। ऐसे शिविरों से दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने और दूरस्थ क्षेत्रों के मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श देने में सुविधा मिलती है। हालांकि अस्पताल आने वाले मरीजों को असुविधा न हो, इसके लिए चिकित्सकों की कैंप ड्यूटी की जानकारी पहले से ही नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित की जाएगी।

Check Also
Close