आज अखिल भारतीय पुरोहित महासंघ, उत्तराखंड प्रांत की कार्यकारिणी के शिष्टमंडल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ शिष्टाचार भेट की।

देहरादून।
शिष्टाचार भेट करने वालों में अखिल भारतीय पुरोहित महासंघ उत्तराखंड प्रांत अध्यक्ष रमेश लेखवार- अत्रि जी महाराज, प्रांत संयोजक एवं प्रवक्ता डॉ स्वामी एस चंद्रा, प्रांत महामंत्री उदित पांडेय, प्रांत मीडिया प्रभारी महेन्द्र सिंह राणा, सह मीडिया प्रभारी उमा शंकर कुकरेती रहे।
इस अवसर पर अखिल भारतीय पुरोहित महासंघ उत्तराखंड प्रांत की ओर से अंगवस्त्र एवं शक्तिपीठ माँ सुरकंडा का चित्र तथा प्रसाद मुख्यमंत्री को भेट किया गया, उन्हें पांच वर्ष का कार्यकाल पूर्ण करने एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की, साथ ही सरकार द्वारा कालनेमी के विरुद्ध चल रहे अभियान का पूर्ण समर्थन किया।
प्रांत संयोजक डॉ स्वामी एस चंद्रा ने बताया कि महासंघ की ओर से मुख्यमंत्री जी को उत्तराखण्ड राज्य में पुरोहित कल्याण आयोग गठन हेतु एक ज्ञापन भी दिया गया, जिसमें बताया गया है कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा, तेलंगाना तथा आंध्र प्रदेश की सरकारें आयोग/बोर्ड का गठन कर चुके हैं। अतिशीघ्र तमिलनाडु सरकार भी आयोग गठन के लिए कार्यरत है।
डॉ स्वामी ने कहा कि आयोग गठन होने से समस्त सनातन धर्म में जो संस्कार, मन्दिर, गुरुद्वारे, मठ धार्मिक स्थलों में पूजा अर्चना करने वालों को प्रोत्साहित किया जाएगा, निर्धन एवं जरूरतमंद संस्कार करने वाले एवं उनके परिवार को पेंशन, स्वास्थ्य तथा निर्धन कन्याओं के विवाह पर सहयोग किया जा सकेगा।
पुरोहित कल्याण आयोग के गठन संबंधित ज्ञापन के संदर्भ में मुख्यमंत्री द्वारा संज्ञान लेने की बात की है। अतिशीघ्र अखिल भारतीय पुरोहित महासंघ उत्तराखंड प्रांत कार्यकारिणी का शिष्टाचार संपर्क उत्तराखंड की विभूतियों से कर इस सम्बन्ध में समर्थन लिया जायेगा।
