Thursday 24/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
रामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापनरामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्तारउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।पर्यटकों की थाली में न पहुंचे खराब खाना, होटल-रेस्टोरेंट कर्मियों को दिए खाद्य सुरक्षा के गुर  पर्यटन नगरी मसूरी में हर दिन बड़ी संख्या में पर्यटक होटल और रेस्टोरेंट में भोजन करते हैं। ऐसे में पर्यटकों की थाली तक पहुंचने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करना बड़ी जिम्मेदारी है। इसी को लेकर फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसआई) की ओर से होटल और रेस्टोरेंट कर्मियों को खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता का प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण के दौरान एफएसएसआई के वरिष्ठ सलाहकार जगदीश पांडे ने कर्मचारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के साथ ही एक्सपायरी डेट, कंपनी व ब्रांड की जानकारी और खाद्य सामग्री को सुरक्षित तरीके से रखने के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थ खरीदने से लेकर उसे पर्यटकों को परोसने तक प्रत्येक स्तर पर सावधानी जरूरी है। गलत तरीके से रखे गए या एक्सपायरी खाद्य पदार्थ लोगों के स्वास्थ्य के लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं।राष्ट्रीय प्रशिक्षक प्रेमचंद शर्मा ने कहा कि एफएसएसआई की ओर से देशभर में खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखना और लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि होटल और रेस्टोरेंट में काम करने वाले कर्मचारियों की भूमिका इसमें बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि भोजन की खरीद, भंडारण और तैयार करने की प्रक्रिया में उनकी सीधी भूमिका रहती है।प्रशिक्षण में मसूरी के विभिन्न होटल और रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान रोमियो लेन के जीएम रोहित पाठक सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशिक्षण के जरिए कर्मचारियों को खाद्य पदार्थों की सुरक्षा को लेकर व्यवहारिक जानकारी भी दी गई, ताकि पर्यटन नगरी में आने वाले लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन मिल सके।सीएम के सामने जसवीर कौर ने खोला मसूरी की समस्याओं का पिटारा, भद्राज मंदिर की बिजली से अस्पताल में डॉक्टर तक उठे मुद्दे पर्यटन नगरी के विकास के बीच स्थानीय समस्याओं के समाधान को लेकर जसवीर कौर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने मसूरी के कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। मुलाकात में उन्होंने भद्राज मंदिर तक विद्युत लाइन पहुंचाने में वन विभाग की अनुमति की बाधा से लेकर सिविल अस्पताल में चिकित्सक की उपलब्धता तक के मामलों पर तत्काल कार्रवाई का आग्रह किया।जसवीर कौर ने मुख्यमंत्री से कहा कि भद्राज मंदिर क्षेत्र में बिजली की सुविधा श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन वन विभाग की अनुमति संबंधी समस्या के कारण विद्युत लाइन का काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है। उन्होंने आवश्यक अनुमति दिलाकर कार्य जल्द पूरा कराने का अनुरोध किया।उन्होंने मसूरी उप जिला चिकित्सालय में तैनात चिकित्सक डॉ. सुशील सैनी को सीएमओ कार्यालय से अटैच किए जाने का मामला भी उठाया। उनका कहना था कि मसूरी पर्यटन नगरी होने के कारण यहां स्थानीय आबादी के साथ बड़ी संख्या में पर्यटक भी स्वास्थ्य सेवाओं पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में अस्पताल में चिकित्सकों की पर्याप्त उपलब्धता जरूरी है। उन्होंने डॉ. सैनी की सेवाएं दोबारा मसूरी सिविल अस्पताल में सुनिश्चित कराने का आग्रह किया। जसबीर कौर ने बताया कि मुलाकात के दौरान आगामी मसूरी शरदोत्सव के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया गया। जसवीर कौर के अनुसार मुख्यमंत्री ने समारोह में शामिल होने के लिए सैद्धांतिक सहमति दी है। उन्होंने कहा कि शरदोत्सव मसूरी की सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा आयोजन है और मुख्यमंत्री के आने से आयोजन को और मजबूती मिलेगी।जसवीर कौर ने बताया कि मुख्यमंत्री के समक्ष मसूरी की अन्य जनसमस्याओं और विकास से जुड़े विषय भी रखे गए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भद्राज मंदिर की विद्युत लाइन, स्वास्थ्य सेवाओं समेत उठाए गए मुद्दों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का सहयोग के लिए आभार जताया।पोषण से संवरेगा किशोरों का स्वास्थ्य-जागरूकता से मजबूत होगी भविष्य की नींवएक क्लिक की चूक पड़ सकती है भारी-साइबर ठगी से बचाव को राजकीय पाॅलिटेक्निक श्रीनगर में छात्रों को किया जागरूकसतेराखाल में सजा ज्ञान और प्रतिभा का मंच-सामाजिक विज्ञान महोत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाई बौद्धिक चमकपुरानी पेंशन से पदों के पुनर्गठन तक 12 सूत्रीय मांगों पर गरजे मिनिस्टीरियल कार्मिक,25 सितंबर को पौड़ी में जुटेगा श्रीनगर क्षेत्ररुद्रपुर के विकास को लेकर सीएम से मिले महापौर विकास शर्मा
राज्य

स्वास्थ्य विभाग थैलासीमिया उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध : डॉ. अजय आर्य*

155 बार रक्तदाता अनिल वर्मा व अन्य “थैलेसीमिया वॉरियर अवार्ड” से सम्मानित* डॉ. अजय आर्य, निदेशक चिकित्सा शिक्षा उत्तराखंड सरकार ने कहा कि प्रदेश से थैलेसीमिया निवारण के लिए स्वास्थ्य विभाग प्रतिबद्ध है। डा. आर्य ग्राफ़िक एरा हिल यूनिवर्सिटी के सभागार में सुविख्यात संस्था वीरा फाउंडेशन द्वारा "थैलेसीमिया से बचाव एवं व्यापक देखभाल " विषय पर आयोजित सेमिनार तथा "थैलेसीमिया वॉरियर अवार्ड" समारोह में बतौर मुख्य अतिथि छात्र -छत्राओं, थैलेसीमिया पीड़ित मरीजों व उनके अभिभावकों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जहाँ थैलासीमिया मेजर से ग्रस्त मरीजों के लिए स्वास्थ्य विभाग नियमित रूप से निःशुल्क रक्त संचरण तथा आयरन कीलेशन हेतु आवश्यक औषधियां उपलब्ध करा रहा है, वहीं जन जागरूकता के माध्यम से इसके पूर्ण निवारण हेतु प्रतिबद्ध रूप से प्रयत्नशील है। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य एवं डीन डा. गीता जैन ने बताया कि थैलेसीमिया मेज़र मरीजों के लिए उत्तराखंड के चार जनपदों नैनीताल, अल्मोड़ा, देहरादून एवं हरिद्वार के डिस्ट्रिक्ट अर्ली इंटरवेंशन सेंटर में समुचित व्यवस्था है। साथ ही कौन्सिलिंग, कंसल्टेशन, इन्वेस्टीगेशन तथा टेस्ट के माध्यम से थैलासीमिया को रोकने के हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। एचबी ए2 टेस्ट निःशुल्क कर दिया गया है। इसके साथ ही अधिक से अधिक रक्तदान शिविर आयोजित करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि रक्त संचरण पर आधारित मरीजों को समुचित मात्रा और समय पर रक्त उपलब्ध हो सके। सेमिनार में थैलेसीमिया क्या है ? थैलेसीमिया एवं आनुवांशिकता, रोग अवस्था व संवाहक अवस्था की जाँच, सी बी सी, एचबी ए2, एचपीएलसी, एचबी इलेक्ट्रोफोरेसिस, थैलेसीमिया माइनर- इंटरमीडिएट,- ट्रेट, विवाह से पूर्व तथा गर्भावस्था में जांच, थैलेसीमिया मेजर की पहचान व माइनर से अंतर, कानून सम्मत गर्भपात सुविधा, मरीजों के लिए सरकारी योजनाएं व सुविधाएं, आजीवन नियमित रक्त संचरण प्रणाली उपचार, रक्त मज्जा प्रत्यारोपण, स्टेम सेल प्रत्यारोपण व जीन थेरेपी से सम्पूर्ण इलाज, आयरन कीलेशन थेरेपी, एनीमिया एवं उपचार तथा रक्तदान -जीवन दान अभियान आदि अनेक विषयों पर एक्सपर्ट ने अपने विचार व्यक्त किये। साथ ही प्रश्न - उत्तर के माध्यम से विद्यार्थियों, मरीजों व उनके अभिभावकों की थैलेसीमिया सम्बन्धी शंकाओं का समाधान किया। इससे पूर्व कार्यक्रम संयोजक व वीरा फाउंडेशन के चीफ़ ऑपरेटिंग ऑफिसर विनोद डोभाल ने अतिथियों का स्वागत किया तथा वीरा फाउंडेशन को नॉन प्रॉफिट एन.जी.ओ बताते हुए इसके द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण , प्रशिक्षण, आजीविका एवं जनजागरूकता के क्षेत्र में संस्था के कार्यों,कार्यप्रणाली और उपलब्धियों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया जिसका सभी ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। इस अवसर पर थैलेसीमिया निवारण, रक्तदान एवं जनजागरूकता में सतत उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्नल (डा.) जसजीत सिंह सीनियर कंसलटेंट क्लिनिकल हिमेटौलॉजी ग्राफ़िक एरा इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस , प्रोफेसर डॉ. तबस्सुम नकवी वाईस चांसलर ग्राफ़िक एरा हिल यूनिवर्सिटी, डॉ. रतन मणि मैनेजर एवं काउन्सलर डीईआईसी कोरोनेशन अस्पताल, डॉ. ए एस उनियाल संयुक्त निदेशक/ अपर निदेशक उच्च शिक्षा उत्तराखंड, एडवोकेट अंजना साहनी,प्रेजिडेंट रोटरी इंटरनेशनल, डॉ. शशि उप्रेती प्रभारी ब्लड बैंक दून हॉस्पिटल, डॉ.संजय उप्रेती प्रभारी आईएमए ब्लड बैंक , डॉ. तन्वी खन्ना एसोसिस्ट प्रोफेसर श्री महंत इन्द्रेश हॉस्पिटल, रक्तदाता शिरोमणि डॉ.अनिल वर्मा इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देहरादून, एसोसिएट प्रोफेसर (डॉ) संगीता रावत डी डी कॉलेज, रोटरी क्लब देहरादून की प्रेजिडेंट मेघा बंसल, रोटरी क्लब शिवालिक प्रेजिडेंट तपन कौशिक, डॉ. अंजुम अग्रवाल वाईस चांसलर ग्लोबल यूनिवर्सिटी, श्री पुनीत कौड़ा अध्यक्ष हिमालयन थैलेसिमिक्स सोसाइटी देहरादून, डॉ. शिव मोहन शुक्ला सी एम ओ पौड़ी गढ़वाल , असिस्टेंट प्रोफ़ेसर (डॉ.) स्वाति रास बिहारी बोस सुभारती यूनिवर्सिटी , श्री पुष्पधर सेक्रेटरी रोटरी इंटरनेशनल , पास्ट असिस्टेंट गवर्नर तपन कौशिक, श्रीमती आस्था कौशिक, डॉ. ज्योति जुयाल पंत निदेशक सुशीला इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस को वीरा फाउंडेशन " थैला सीमिया वारियर सम्मान " से नवाज़ा गया। इस अवसर पर वीरा फाउंडेशन की संस्थापक सदस्य सारिका भट्ट, जिला समन्वयक आकाश ध्यानी, बोर्ड एडवाइजर देवेंद्र बुड़ाकोटी, डायरेक्टर वुमैन चाइल्ड डेवलपमेंट रवि मालवान, मीडिया प्रभारी यशवीर राणा जी, सी एस आर प्रोजेक्ट हैड निरंजन कौर, प्रोजेक्ट ऑफिसर ऋचा उनियाल, प्रेरणा प्रजापति प्रोजेक्ट ऑफिसर पर्यावरण, ट्रेनी दीपांशु कोठारी सहित बड़ी संख्या में थैला सीमिया मरीज, अभिभावक तथा हिल यूनिवर्सिटी के छात्र छात्राए उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन रेड क्रॉस के डॉ. अनिल वर्मा तथा वीरा फाउंडेशन की निरंजन कौर ने किया।
धन्यवाद ज्ञापन करते हुए चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर विनोद डोभाल ने ग्राफ़िक एरा यूनिवर्सिटी के चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला सहित समस्त विशेषज्ञ वक्ताओं, अतिथियों, विद्यार्थियों, थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों व उनके माता-पिता का आभार व्यक्त किया।

Check Also
Close