Thursday 24/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
रामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापनरामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्तारउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।पर्यटकों की थाली में न पहुंचे खराब खाना, होटल-रेस्टोरेंट कर्मियों को दिए खाद्य सुरक्षा के गुर  पर्यटन नगरी मसूरी में हर दिन बड़ी संख्या में पर्यटक होटल और रेस्टोरेंट में भोजन करते हैं। ऐसे में पर्यटकों की थाली तक पहुंचने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करना बड़ी जिम्मेदारी है। इसी को लेकर फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसआई) की ओर से होटल और रेस्टोरेंट कर्मियों को खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता का प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण के दौरान एफएसएसआई के वरिष्ठ सलाहकार जगदीश पांडे ने कर्मचारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के साथ ही एक्सपायरी डेट, कंपनी व ब्रांड की जानकारी और खाद्य सामग्री को सुरक्षित तरीके से रखने के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थ खरीदने से लेकर उसे पर्यटकों को परोसने तक प्रत्येक स्तर पर सावधानी जरूरी है। गलत तरीके से रखे गए या एक्सपायरी खाद्य पदार्थ लोगों के स्वास्थ्य के लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं।राष्ट्रीय प्रशिक्षक प्रेमचंद शर्मा ने कहा कि एफएसएसआई की ओर से देशभर में खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखना और लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि होटल और रेस्टोरेंट में काम करने वाले कर्मचारियों की भूमिका इसमें बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि भोजन की खरीद, भंडारण और तैयार करने की प्रक्रिया में उनकी सीधी भूमिका रहती है।प्रशिक्षण में मसूरी के विभिन्न होटल और रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान रोमियो लेन के जीएम रोहित पाठक सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशिक्षण के जरिए कर्मचारियों को खाद्य पदार्थों की सुरक्षा को लेकर व्यवहारिक जानकारी भी दी गई, ताकि पर्यटन नगरी में आने वाले लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन मिल सके।सीएम के सामने जसवीर कौर ने खोला मसूरी की समस्याओं का पिटारा, भद्राज मंदिर की बिजली से अस्पताल में डॉक्टर तक उठे मुद्दे पर्यटन नगरी के विकास के बीच स्थानीय समस्याओं के समाधान को लेकर जसवीर कौर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने मसूरी के कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। मुलाकात में उन्होंने भद्राज मंदिर तक विद्युत लाइन पहुंचाने में वन विभाग की अनुमति की बाधा से लेकर सिविल अस्पताल में चिकित्सक की उपलब्धता तक के मामलों पर तत्काल कार्रवाई का आग्रह किया।जसवीर कौर ने मुख्यमंत्री से कहा कि भद्राज मंदिर क्षेत्र में बिजली की सुविधा श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन वन विभाग की अनुमति संबंधी समस्या के कारण विद्युत लाइन का काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है। उन्होंने आवश्यक अनुमति दिलाकर कार्य जल्द पूरा कराने का अनुरोध किया।उन्होंने मसूरी उप जिला चिकित्सालय में तैनात चिकित्सक डॉ. सुशील सैनी को सीएमओ कार्यालय से अटैच किए जाने का मामला भी उठाया। उनका कहना था कि मसूरी पर्यटन नगरी होने के कारण यहां स्थानीय आबादी के साथ बड़ी संख्या में पर्यटक भी स्वास्थ्य सेवाओं पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में अस्पताल में चिकित्सकों की पर्याप्त उपलब्धता जरूरी है। उन्होंने डॉ. सैनी की सेवाएं दोबारा मसूरी सिविल अस्पताल में सुनिश्चित कराने का आग्रह किया। जसबीर कौर ने बताया कि मुलाकात के दौरान आगामी मसूरी शरदोत्सव के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया गया। जसवीर कौर के अनुसार मुख्यमंत्री ने समारोह में शामिल होने के लिए सैद्धांतिक सहमति दी है। उन्होंने कहा कि शरदोत्सव मसूरी की सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा आयोजन है और मुख्यमंत्री के आने से आयोजन को और मजबूती मिलेगी।जसवीर कौर ने बताया कि मुख्यमंत्री के समक्ष मसूरी की अन्य जनसमस्याओं और विकास से जुड़े विषय भी रखे गए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भद्राज मंदिर की विद्युत लाइन, स्वास्थ्य सेवाओं समेत उठाए गए मुद्दों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का सहयोग के लिए आभार जताया।पोषण से संवरेगा किशोरों का स्वास्थ्य-जागरूकता से मजबूत होगी भविष्य की नींवएक क्लिक की चूक पड़ सकती है भारी-साइबर ठगी से बचाव को राजकीय पाॅलिटेक्निक श्रीनगर में छात्रों को किया जागरूकसतेराखाल में सजा ज्ञान और प्रतिभा का मंच-सामाजिक विज्ञान महोत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाई बौद्धिक चमकपुरानी पेंशन से पदों के पुनर्गठन तक 12 सूत्रीय मांगों पर गरजे मिनिस्टीरियल कार्मिक,25 सितंबर को पौड़ी में जुटेगा श्रीनगर क्षेत्ररुद्रपुर के विकास को लेकर सीएम से मिले महापौर विकास शर्मा
राज्य

युवाओं को भटकने से रोकने का संदेश-बद्रीश कॉलोनी में सक्रिय हुई समाज और पुलिस की साझी पहल


देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। समाज की सुरक्षा केवल कानून व्यवस्था का विषय नहीं,बल्कि प्रत्येक जागरूक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी भी है। विशेषकर आज के दौर में युवाओं को गलत संगत और असामाजिक गतिविधियों से बचाकर सकारात्मक दिशा देना समाज और परिवार दोनों का दायित्व है। इसी उद्देश्य को लेकर श्री बद्रीश कॉलोनी कल्याण समिति लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है। समिति द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता एवं निगरानी अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन और सामाजिक मर्यादाओं का उल्लंघन करने वालों पर लगातार नजर रखी जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को समिति की छापेमारी टीम जिसका नेतृत्व फ्लाइट लेफ्टिनेंट विधान सिंह रावत कर रहे थे उन्होंने कहा बद्रीश कॉलोनी क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर अशोभनीय एवं अभद्र हरकत कर रहे कुछ युवाओं को पकड़ा। टीम द्वारा समझाइश दिए जाने पर अधिकांश युवाओं ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में ऐसी हरकत न करने का आश्वासन दिया,जबकि एक युवक ने टीम के साथ अभद्र व्यवहार किया। घटना का वीडियो साक्ष्य सुरक्षित कर तत्काल नेहरू कॉलोनी पुलिस चौकी को उपलब्ध कराया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए नेहरू कॉलोनी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक धनी पुरोहित एवं कांस्टेबल हर्षवर्धन सिंह ने वाहन संख्या के आधार पर संबंधित युवक की पहचान कर उसे चौकी बुलाया। इसके बाद श्री बद्रीश कॉलोनी कल्याण समिति के अध्यक्ष चित्रपाल सजवाण को भी मौके पर बुलाया गया। समिति के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में युवक से अपनी गलती स्वीकार कर लिखित माफीनामा लिया गया तथा भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न करने की चेतावनी देते हुए उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। समिति अध्यक्ष चित्रपाल सजवाण ने कहा कि समिति का उद्देश्य किसी को दंडित करना नहीं,बल्कि किशोर एवं युवा वर्ग को गलत रास्ते पर जाने से रोकना और उनमें सामाजिक जिम्मेदारी का भाव विकसित करना है। उन्होंने कहा कि समिति समय-समय पर कॉलोनी में निगरानी अभियान चलाकर असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने का कार्य करती है तथा आवश्यकता पड़ने पर पुलिस का सहयोग भी लिया जाता है। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी फ्लाइट लेफ्टिनेंट विधान सिंह रावत जब कॉलोनी में अनुशासन बनाए रखने का प्रयास कर रहे थे,तब कुछ युवकों द्वारा उनके साथ अभद्रता एवं हमला किया गया था। उस मामले में भी समिति के सदस्यों सुनील काला एवं राजेंद्र रावत के साथ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी,जिसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की थी। समिति ने उस घटना की निंदा करते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की तत्परता की सराहना की। समिति ने नेहरू कॉलोनी पुलिस चौकी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई से युवाओं में सकारात्मक संदेश गया है कि कानून और सामाजिक मर्यादाओं का उल्लंघन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। साथ ही समिति ने फ्लाइट लेफ्टिनेंट विधान सिंह रावत के साहस,सामाजिक प्रतिबद्धता और कॉलोनी की सुरक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना की। समिति के सदस्यों ने अध्यक्ष चित्रपाल सजवाण की सक्रिय कार्यशैली की भी प्रशंसा करते हुए उन्हें समाजहित में निरंतर नेतृत्व प्रदान करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अभियान में असिस्टेंट कमांडेंट (सेवानिवृत्त) कैलाश कोठियाल एवं महेश कोडियाल सहित समिति के अन्य सदस्य भी सक्रिय रूप से मौजूद रहे। समिति ने युवाओं से अपील की कि वे सोशल मीडिया की दिखावटी संस्कृति और क्षणिक आकर्षण से दूर रहकर अपने परिवार,समाज और देश के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने का प्रयास करें। सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन,शालीनता और सामाजिक मर्यादाओं का पालन ही सच्चे संस्कार और श्रेष्ठ नागरिक होने की पहचान है।

Check Also
Close