Thursday 24/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
रामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापनरामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्तारउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।पर्यटकों की थाली में न पहुंचे खराब खाना, होटल-रेस्टोरेंट कर्मियों को दिए खाद्य सुरक्षा के गुर  पर्यटन नगरी मसूरी में हर दिन बड़ी संख्या में पर्यटक होटल और रेस्टोरेंट में भोजन करते हैं। ऐसे में पर्यटकों की थाली तक पहुंचने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करना बड़ी जिम्मेदारी है। इसी को लेकर फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसआई) की ओर से होटल और रेस्टोरेंट कर्मियों को खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता का प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण के दौरान एफएसएसआई के वरिष्ठ सलाहकार जगदीश पांडे ने कर्मचारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के साथ ही एक्सपायरी डेट, कंपनी व ब्रांड की जानकारी और खाद्य सामग्री को सुरक्षित तरीके से रखने के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थ खरीदने से लेकर उसे पर्यटकों को परोसने तक प्रत्येक स्तर पर सावधानी जरूरी है। गलत तरीके से रखे गए या एक्सपायरी खाद्य पदार्थ लोगों के स्वास्थ्य के लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं।राष्ट्रीय प्रशिक्षक प्रेमचंद शर्मा ने कहा कि एफएसएसआई की ओर से देशभर में खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखना और लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि होटल और रेस्टोरेंट में काम करने वाले कर्मचारियों की भूमिका इसमें बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि भोजन की खरीद, भंडारण और तैयार करने की प्रक्रिया में उनकी सीधी भूमिका रहती है।प्रशिक्षण में मसूरी के विभिन्न होटल और रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान रोमियो लेन के जीएम रोहित पाठक सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशिक्षण के जरिए कर्मचारियों को खाद्य पदार्थों की सुरक्षा को लेकर व्यवहारिक जानकारी भी दी गई, ताकि पर्यटन नगरी में आने वाले लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन मिल सके।सीएम के सामने जसवीर कौर ने खोला मसूरी की समस्याओं का पिटारा, भद्राज मंदिर की बिजली से अस्पताल में डॉक्टर तक उठे मुद्दे पर्यटन नगरी के विकास के बीच स्थानीय समस्याओं के समाधान को लेकर जसवीर कौर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने मसूरी के कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। मुलाकात में उन्होंने भद्राज मंदिर तक विद्युत लाइन पहुंचाने में वन विभाग की अनुमति की बाधा से लेकर सिविल अस्पताल में चिकित्सक की उपलब्धता तक के मामलों पर तत्काल कार्रवाई का आग्रह किया।जसवीर कौर ने मुख्यमंत्री से कहा कि भद्राज मंदिर क्षेत्र में बिजली की सुविधा श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन वन विभाग की अनुमति संबंधी समस्या के कारण विद्युत लाइन का काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है। उन्होंने आवश्यक अनुमति दिलाकर कार्य जल्द पूरा कराने का अनुरोध किया।उन्होंने मसूरी उप जिला चिकित्सालय में तैनात चिकित्सक डॉ. सुशील सैनी को सीएमओ कार्यालय से अटैच किए जाने का मामला भी उठाया। उनका कहना था कि मसूरी पर्यटन नगरी होने के कारण यहां स्थानीय आबादी के साथ बड़ी संख्या में पर्यटक भी स्वास्थ्य सेवाओं पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में अस्पताल में चिकित्सकों की पर्याप्त उपलब्धता जरूरी है। उन्होंने डॉ. सैनी की सेवाएं दोबारा मसूरी सिविल अस्पताल में सुनिश्चित कराने का आग्रह किया। जसबीर कौर ने बताया कि मुलाकात के दौरान आगामी मसूरी शरदोत्सव के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया गया। जसवीर कौर के अनुसार मुख्यमंत्री ने समारोह में शामिल होने के लिए सैद्धांतिक सहमति दी है। उन्होंने कहा कि शरदोत्सव मसूरी की सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा आयोजन है और मुख्यमंत्री के आने से आयोजन को और मजबूती मिलेगी।जसवीर कौर ने बताया कि मुख्यमंत्री के समक्ष मसूरी की अन्य जनसमस्याओं और विकास से जुड़े विषय भी रखे गए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भद्राज मंदिर की विद्युत लाइन, स्वास्थ्य सेवाओं समेत उठाए गए मुद्दों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का सहयोग के लिए आभार जताया।पोषण से संवरेगा किशोरों का स्वास्थ्य-जागरूकता से मजबूत होगी भविष्य की नींवएक क्लिक की चूक पड़ सकती है भारी-साइबर ठगी से बचाव को राजकीय पाॅलिटेक्निक श्रीनगर में छात्रों को किया जागरूकसतेराखाल में सजा ज्ञान और प्रतिभा का मंच-सामाजिक विज्ञान महोत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाई बौद्धिक चमकपुरानी पेंशन से पदों के पुनर्गठन तक 12 सूत्रीय मांगों पर गरजे मिनिस्टीरियल कार्मिक,25 सितंबर को पौड़ी में जुटेगा श्रीनगर क्षेत्ररुद्रपुर के विकास को लेकर सीएम से मिले महापौर विकास शर्मा
राज्य

शैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलन


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। शिक्षा,संस्कार और पर्यावरण संरक्षण की भावना को नई दिशा देने के उद्देश्य से जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड पौड़ी स्थित सीआरसी कंडारा के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज कंडारा में समलौण सामाजिक संस्था के तत्वावधान में शैक्षिक उत्थान एवं पर्यावरण विषय पर बाल युवा सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विकासखंड प्रमुख अस्मिता नेगी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। आज के विद्यार्थी ही कल के जिम्मेदार नागरिक हैं और उनमें प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना समय की मांग है। उन्होंने कहा कि समलौण संस्था द्वारा पर्यावरण संरक्षण और शैक्षिक विकास को साथ लेकर चलाया जा रहा यह अभियान अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायी है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी,नेतृत्व क्षमता और पर्यावरण के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करते हैं। समलौण आंदोलन की राज्य संयोजिका सावित्री देवी ममगाई ने कहा कि संस्था वर्षों से छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करने के साथ-साथ उनकी बौद्धिक एवं रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के लिए सामान्य ज्ञान,निबंध,भाषण सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करती आ रही है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है तथा उन्हें अपनी प्रतिभा को पहचानने और निखारने का अवसर मिलता है। प्रतियोगिता परिणामों में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज कंडारा के कक्षा 10 के दिव्यांशु ममगाई ने प्रथम,कक्षा 11 की अन्नपूर्णा ने द्वितीय तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पैडुल की कक्षा 12 की स्वर्णिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में लीलावती राजकीय इंटर कॉलेज निसणी की कक्षा 12 की आंचल प्रथम,अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज कंडारा की कक्षा 9 की अनुष्का द्वितीय तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पैडुल की कक्षा 12 की स्वर्णिमा तृतीय स्थान पर रहीं। भाषण प्रतियोगिता में लीलावती राजकीय इंटर कॉलेज निसणी की कक्षा 12 की दिव्यांशी ने प्रथम,राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पैडुल की कक्षा 9 की प्राची ने द्वितीय तथा अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज कंडारा की कक्षा 10 की लविका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य चन्द्रशेखर नौटियाल ने कहा कि समलौण संस्था का यह प्रयास विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करने के साथ-साथ उन्हें शैक्षिक उत्कृष्टता की ओर प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास,अनुशासन,रचनात्मक सोच और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास करती हैं। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर बल देते हुए संस्था का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में शिक्षक सुरेश पंवार,सुनील बमराड़ा,विश्वपति डबराल,सुजाता मैठाणी,नरेश बडोनी,प्रदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। प्रतियोगिताओं के निर्णायक के रूप में विश्वपति डबराल एवं मलिक ने अपनी भूमिका निभाई। जबकि कार्यक्रम का संचालन शिक्षक दिनेश नौटियाल एवं समलौण आंदोलन के जिला संयोजक पवन पटवाल ने संयुक्त रूप से किया। बाल युवा सम्मेलन ने विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का प्रभावशाली संदेश देते हुए यह संकल्प दोहराया कि प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा है और जागरूक विद्यार्थी ही विकसित एवं समृद्ध भारत की सबसे बड़ी शक्ति हैं।

Check Also
Close