Monday 27/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
समावेशी शिक्षा को मिली नई शक्ति-शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने 69 विशेष शिक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्रकारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि-वीर सैनिकों व शहीद परिजनों के सम्मान के साथ श्रद्धा और गौरव से मनाया गया कारगिल विजय दिवसउत्तराखंड ने खोया जनसंघर्षों का सशक्त प्रहरी-पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट के निधन से कांग्रेस में शोक की लहरकारगिल के वीरों को हरित श्रद्धांजलि-भागीरथी कला संगम ने सफाई,पौधरोपण और सेवा संकल्प से जगाई राष्ट्रभक्ति की अलखसमाज सेवा के माध्यम से मनाया शिवसेना पक्ष प्रमुख “ उद्धव साहेब जी ठाकरे “का 67 वा जन्मदिनजंतर-मंतर घटना की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनस्वास्थ्य एवं समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. पवन शर्मा और डॉ. चिराग बहुगुणा सम्मानितडीएवी पब्लिक स्कूल, विज्ञान विहार, देहरादून में कारगिल विजय दिवस श्रद्धा एवं देशभक्ति के साथ मनाया गयाहरेला का संदेश,समलौण का संकल्प-पौधारोपण से प्रकृति संरक्षण की अनूठी पहलकारगिल के रणबांकुरों को श्रद्धांजलि,रक्तदान से मानवता की सेवा-श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में उमड़ा राष्ट्रभक्ति का जज्बा
राज्य

जंतर-मंतर घटना की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

देहरादून,अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय देहरादून में राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार रामदेव के माध्यम से प्रेषित किया गया।
ज्ञापन में कहा गया कि 20 जुलाई 2026 को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट परीक्षा पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे युवाओं और छात्रों पर दिल्ली पुलिस, सीआरपीएफ एवं अन्य कर्मियों द्वारा लाठीचार्ज, अश्रुगैस के गोले तथा पेललेट गन के प्रयोग जैसी कार्रवाई की गई, जिसकी महासभा ने कड़ी निंदा की है।
महासभा ने राष्ट्रपति से मांग की है कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर की गई कार्रवाई की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। साथ ही, प्रदर्शन के दौरान आपसी सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। महासभा का कहना है कि देश का युवा राष्ट्र का भविष्य है और उनकी लोकतांत्रिक अभिव्यक्ति का सम्मान किया जाना चाहिए।
ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, प्रदेश महामंत्री उमाशंकर शर्मा, योगेश सुमन, रिया निशानी, सीताराम नौटियाल, सारिका, अमित, मोहित गोयल, बृजेश शुक्ला, भावना तथा हरिकिशन पेटवाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Check Also
Close