Monday 27/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
सेवा संकल्प फाउंडेशन का हरित संकल्प: गीता धामी के निर्देशन में ग्राम बंडिया में किया वृक्षारोपण एवं पौधे वितरण ।समावेशी शिक्षा को मिली नई शक्ति-शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने 69 विशेष शिक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्रकारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि-वीर सैनिकों व शहीद परिजनों के सम्मान के साथ श्रद्धा और गौरव से मनाया गया कारगिल विजय दिवसउत्तराखंड ने खोया जनसंघर्षों का सशक्त प्रहरी-पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट के निधन से कांग्रेस में शोक की लहरकारगिल के वीरों को हरित श्रद्धांजलि-भागीरथी कला संगम ने सफाई,पौधरोपण और सेवा संकल्प से जगाई राष्ट्रभक्ति की अलखसमाज सेवा के माध्यम से मनाया शिवसेना पक्ष प्रमुख “ उद्धव साहेब जी ठाकरे “का 67 वा जन्मदिनजंतर-मंतर घटना की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनस्वास्थ्य एवं समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. पवन शर्मा और डॉ. चिराग बहुगुणा सम्मानितडीएवी पब्लिक स्कूल, विज्ञान विहार, देहरादून में कारगिल विजय दिवस श्रद्धा एवं देशभक्ति के साथ मनाया गयाहरेला का संदेश,समलौण का संकल्प-पौधारोपण से प्रकृति संरक्षण की अनूठी पहल
राज्य

समाज सेवा के माध्यम से मनाया शिवसेना पक्ष प्रमुख “ उद्धव साहेब जी ठाकरे “का 67 वा जन्मदिन

देहरादून। शिवसेना देहरादून इकाई द्वारा आज हिंदू हृदय सम्राट ब्रह्मलीन बाला साहेब जी ठाकरे के सुपुत्र, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं शिवसेना पक्ष प्रमुख आदरणीय “उद्धव साहेब जी ठाकरे “का 67 वा जन्मदिन समाज सेवा के माध्यम से धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने साधू राम इंटर कॉलेज में स्कूली बच्चों को छाते वितरित किए। इस सेवा कार्य के माध्यम से बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ समाज सेवा का संदेश भी दिया गया।

शिवसेना उत्तराखंड प्रमुख गौरव कुमार ने कहा कि आज का दिन सभी शिवसैनिकों के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का अवसर है। उन्होंने कहा कि “उद्धव साहेब जी ठाकरे “सभी शिवसैनिकों के प्रिय नेता हैं और उनके जन्मदिन पर समाज सेवा के कार्य करना उनके प्रति सच्ची श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करने का सर्वोत्तम माध्यम है।

कार्यक्रम के दौरान शिवसेना पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने “उद्धव साहब जी ठाकरे “के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा समाजहित के कार्यों को आगे भी निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।इस अवसर पर शिवसेना उप प्रमुख पंकज तायल, जिला प्रमुख अमित कर्णवाल, शिवम् गोयल, रोहित बेदी, मनमोहन साहनी, विजय गुलाटी, विकास मल्होत्रा, अक्षय महेंद्रू, फ़रीद अहमद, आदि उपस्थित रहे

Check Also
Close