Thursday 24/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
रामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापनरामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्तारउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।पर्यटकों की थाली में न पहुंचे खराब खाना, होटल-रेस्टोरेंट कर्मियों को दिए खाद्य सुरक्षा के गुर  पर्यटन नगरी मसूरी में हर दिन बड़ी संख्या में पर्यटक होटल और रेस्टोरेंट में भोजन करते हैं। ऐसे में पर्यटकों की थाली तक पहुंचने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करना बड़ी जिम्मेदारी है। इसी को लेकर फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसआई) की ओर से होटल और रेस्टोरेंट कर्मियों को खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता का प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण के दौरान एफएसएसआई के वरिष्ठ सलाहकार जगदीश पांडे ने कर्मचारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के साथ ही एक्सपायरी डेट, कंपनी व ब्रांड की जानकारी और खाद्य सामग्री को सुरक्षित तरीके से रखने के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थ खरीदने से लेकर उसे पर्यटकों को परोसने तक प्रत्येक स्तर पर सावधानी जरूरी है। गलत तरीके से रखे गए या एक्सपायरी खाद्य पदार्थ लोगों के स्वास्थ्य के लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं।राष्ट्रीय प्रशिक्षक प्रेमचंद शर्मा ने कहा कि एफएसएसआई की ओर से देशभर में खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखना और लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि होटल और रेस्टोरेंट में काम करने वाले कर्मचारियों की भूमिका इसमें बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि भोजन की खरीद, भंडारण और तैयार करने की प्रक्रिया में उनकी सीधी भूमिका रहती है।प्रशिक्षण में मसूरी के विभिन्न होटल और रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान रोमियो लेन के जीएम रोहित पाठक सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशिक्षण के जरिए कर्मचारियों को खाद्य पदार्थों की सुरक्षा को लेकर व्यवहारिक जानकारी भी दी गई, ताकि पर्यटन नगरी में आने वाले लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन मिल सके।सीएम के सामने जसवीर कौर ने खोला मसूरी की समस्याओं का पिटारा, भद्राज मंदिर की बिजली से अस्पताल में डॉक्टर तक उठे मुद्दे पर्यटन नगरी के विकास के बीच स्थानीय समस्याओं के समाधान को लेकर जसवीर कौर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने मसूरी के कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। मुलाकात में उन्होंने भद्राज मंदिर तक विद्युत लाइन पहुंचाने में वन विभाग की अनुमति की बाधा से लेकर सिविल अस्पताल में चिकित्सक की उपलब्धता तक के मामलों पर तत्काल कार्रवाई का आग्रह किया।जसवीर कौर ने मुख्यमंत्री से कहा कि भद्राज मंदिर क्षेत्र में बिजली की सुविधा श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन वन विभाग की अनुमति संबंधी समस्या के कारण विद्युत लाइन का काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है। उन्होंने आवश्यक अनुमति दिलाकर कार्य जल्द पूरा कराने का अनुरोध किया।उन्होंने मसूरी उप जिला चिकित्सालय में तैनात चिकित्सक डॉ. सुशील सैनी को सीएमओ कार्यालय से अटैच किए जाने का मामला भी उठाया। उनका कहना था कि मसूरी पर्यटन नगरी होने के कारण यहां स्थानीय आबादी के साथ बड़ी संख्या में पर्यटक भी स्वास्थ्य सेवाओं पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में अस्पताल में चिकित्सकों की पर्याप्त उपलब्धता जरूरी है। उन्होंने डॉ. सैनी की सेवाएं दोबारा मसूरी सिविल अस्पताल में सुनिश्चित कराने का आग्रह किया। जसबीर कौर ने बताया कि मुलाकात के दौरान आगामी मसूरी शरदोत्सव के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया गया। जसवीर कौर के अनुसार मुख्यमंत्री ने समारोह में शामिल होने के लिए सैद्धांतिक सहमति दी है। उन्होंने कहा कि शरदोत्सव मसूरी की सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा आयोजन है और मुख्यमंत्री के आने से आयोजन को और मजबूती मिलेगी।जसवीर कौर ने बताया कि मुख्यमंत्री के समक्ष मसूरी की अन्य जनसमस्याओं और विकास से जुड़े विषय भी रखे गए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भद्राज मंदिर की विद्युत लाइन, स्वास्थ्य सेवाओं समेत उठाए गए मुद्दों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का सहयोग के लिए आभार जताया।पोषण से संवरेगा किशोरों का स्वास्थ्य-जागरूकता से मजबूत होगी भविष्य की नींवएक क्लिक की चूक पड़ सकती है भारी-साइबर ठगी से बचाव को राजकीय पाॅलिटेक्निक श्रीनगर में छात्रों को किया जागरूकसतेराखाल में सजा ज्ञान और प्रतिभा का मंच-सामाजिक विज्ञान महोत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाई बौद्धिक चमकपुरानी पेंशन से पदों के पुनर्गठन तक 12 सूत्रीय मांगों पर गरजे मिनिस्टीरियल कार्मिक,25 सितंबर को पौड़ी में जुटेगा श्रीनगर क्षेत्ररुद्रपुर के विकास को लेकर सीएम से मिले महापौर विकास शर्मा
राज्य

विश्व के प्रथम सनातन साहित्यिक मंच “साहित्यिक सचेतना” द्वारा प्रथम गुरुपूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन

लगभग 500 से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद, 50 से अधिक श्रद्धालुओं ने सतवाणी का अमृतरस पिया

गुरुग्राम, 29 जुलाई 2026।

भारतीय सनातन साहित्य को साहित्य के रूप में प्रतिष्ठित एवं जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से स्थापित विश्व के प्रथम सनातन साहित्यिक मंच “साहित्यिक सचेतना” द्वारा अपना प्रथम गुरुपूर्णिमा महोत्सव आज गढ़वाल सभा स्थित श्री बद्रीकेदारनाथ मंदिर, रवि नगर, गुरुग्राम में श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुपूजन, वैदिक हवन एवं अतिथि सत्कार से हुआ। इसके उपरांत गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित सतवाणी, आध्यात्मिक उद्बोधन एवं काव्यगोष्ठी का आयोजन किया गया।

साहित्यिक सचेतना के संस्थापक एवं मार्गदर्शक पूज्य गुरुदेव श्री नरेंद्र रावत ‘नरेन’ ने अपने प्रेरक उद्बोधन में सनातन धर्म में गुरु की सर्वोच्च महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु ही मनुष्य को अज्ञान से ज्ञान तथा आत्मबोध से ब्रह्मबोध की ओर ले जाते हैं।

उन्होंने महर्षि वेदव्यास जी के अवतरण दिवस एवं उनके महान उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए उन्हें महागुरु एवं विश्वगुरु की संज्ञा दी। साथ ही उन्होंने चार पुरुषार्थ (धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष), चार वर्ण, चार आश्रम, तीन ऋण तथा संस्कारों की महत्ता को सरल एवं तर्कपूर्ण शैली में समझाया तथा सभी से सनातन संस्कृति एवं भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण और प्रसार के अभियान में सहभागी बनने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में 50 से अधिक श्रद्धालुओं ने सतवाणी का अमृतरस ग्रहण किया, जबकि 20 से अधिक साहित्यकारों एवं श्रद्धालुओं ने गुरु महिमा पर अपने श्रद्धासुमन काव्यपाठ एवं उद्बोधन के माध्यम से अर्पित किए।

काव्यपाठ करने वाले प्रमुख साहित्यकारों में आदरणीया प्रीति डिमरी ‘प्रीत’, उर्मिला जी, देवेंद्र राघव जी, किरण कांडपाल जी, आकाश जी, रामसिंह भंडारी जी, बृजेंद्र रावत जी, अनूप नौटियाल जी, दिनेश रावत जी, देवेंद्र रौतेला जी, मोहनसिंह रावत जी, मनीषा त्यागी जी तथा योगेश गहतोड़ी जी ने अपनी भावपूर्ण रचनाओं एवं उद्बोधनों से गुरु-भक्ति का वातावरण निर्मित किया।

इनके अतिरिक्त मदन सिंह ठाकुर जी, सोवन नयाल जी, चंदन बिष्ट जी, सुमंत नेगी जी एवं प्रदीप नेगी जी, भवान सिंह बिष्ट जी, श्री सुरेश चंद्र काला, श्री करन सिंह बिष्ट, श्री कैलाश जीना जी, श्री कुबेर जमनाल जी, श्री पूरन सिंह बिष्ट जी, श्री संजय किश्वान जी, श्री अनिल मिश्रा जी, सतीश चंद जी एवं पंडित सुमित शास्त्री जी आदि 50 से अधिक लोगों की उपस्थिति गरिमामई रही।

कार्यक्रम का गरिमामय संचालन साहित्यिक सचेतना एवं स्वास्तिक मासिक पत्रिका की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सम्पादिका आदरणीया प्रीति डिमरी ‘प्रीत’ ने अत्यंत कुशलता एवं प्रभावशाली शैली में किया।

इस आयोजन में मुख्य यजमान आदरणीय देवेंद्र राघव जी, मुख्य व्यवस्थापक आदरणीय रामसिंह भंडारी जी एवं आदरणीय मोहनसिंह रावत जी सहित संस्था के पदाधिकारियों, साहित्यकारों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिनके सामूहिक प्रयासों से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

महोत्सव के समापन पर आयोजित महाप्रसाद (भव्य भंडारे) में लगभग 500 से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर गुरु-परंपरा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

इस अवसर पर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने महर्षि वेदव्यास जी को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए भारतीय सनातन संस्कृति, गुरु-शिष्य परंपरा तथा आध्यात्मिक चेतना के संवर्धन का संकल्प लिया।

यह आयोजन साहित्यिक सचेतना की आध्यात्मिक एवं साहित्यिक यात्रा का ऐतिहासिक प्रथम अध्याय सिद्ध हुआ। संस्था ने भविष्य में भी भारतीय सनातन साहित्य, संस्कृति, अध्यात्म एवं मानवीय मूल्यों के संरक्षण और प्रचार-प्रसार हेतु ऐसे जनजागरण कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।

प्रीति डिमरी ‘प्रीत’
राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सम्पादिका
साहित्यिक सचेतना एवं स्वास्तिक मासिक पत्रिका

Check Also
Close