Thursday 24/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
रामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापनरामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्तारउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।पर्यटकों की थाली में न पहुंचे खराब खाना, होटल-रेस्टोरेंट कर्मियों को दिए खाद्य सुरक्षा के गुर  पर्यटन नगरी मसूरी में हर दिन बड़ी संख्या में पर्यटक होटल और रेस्टोरेंट में भोजन करते हैं। ऐसे में पर्यटकों की थाली तक पहुंचने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करना बड़ी जिम्मेदारी है। इसी को लेकर फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसआई) की ओर से होटल और रेस्टोरेंट कर्मियों को खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता का प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण के दौरान एफएसएसआई के वरिष्ठ सलाहकार जगदीश पांडे ने कर्मचारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के साथ ही एक्सपायरी डेट, कंपनी व ब्रांड की जानकारी और खाद्य सामग्री को सुरक्षित तरीके से रखने के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थ खरीदने से लेकर उसे पर्यटकों को परोसने तक प्रत्येक स्तर पर सावधानी जरूरी है। गलत तरीके से रखे गए या एक्सपायरी खाद्य पदार्थ लोगों के स्वास्थ्य के लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं।राष्ट्रीय प्रशिक्षक प्रेमचंद शर्मा ने कहा कि एफएसएसआई की ओर से देशभर में खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखना और लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि होटल और रेस्टोरेंट में काम करने वाले कर्मचारियों की भूमिका इसमें बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि भोजन की खरीद, भंडारण और तैयार करने की प्रक्रिया में उनकी सीधी भूमिका रहती है।प्रशिक्षण में मसूरी के विभिन्न होटल और रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान रोमियो लेन के जीएम रोहित पाठक सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशिक्षण के जरिए कर्मचारियों को खाद्य पदार्थों की सुरक्षा को लेकर व्यवहारिक जानकारी भी दी गई, ताकि पर्यटन नगरी में आने वाले लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन मिल सके।सीएम के सामने जसवीर कौर ने खोला मसूरी की समस्याओं का पिटारा, भद्राज मंदिर की बिजली से अस्पताल में डॉक्टर तक उठे मुद्दे पर्यटन नगरी के विकास के बीच स्थानीय समस्याओं के समाधान को लेकर जसवीर कौर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने मसूरी के कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। मुलाकात में उन्होंने भद्राज मंदिर तक विद्युत लाइन पहुंचाने में वन विभाग की अनुमति की बाधा से लेकर सिविल अस्पताल में चिकित्सक की उपलब्धता तक के मामलों पर तत्काल कार्रवाई का आग्रह किया।जसवीर कौर ने मुख्यमंत्री से कहा कि भद्राज मंदिर क्षेत्र में बिजली की सुविधा श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन वन विभाग की अनुमति संबंधी समस्या के कारण विद्युत लाइन का काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है। उन्होंने आवश्यक अनुमति दिलाकर कार्य जल्द पूरा कराने का अनुरोध किया।उन्होंने मसूरी उप जिला चिकित्सालय में तैनात चिकित्सक डॉ. सुशील सैनी को सीएमओ कार्यालय से अटैच किए जाने का मामला भी उठाया। उनका कहना था कि मसूरी पर्यटन नगरी होने के कारण यहां स्थानीय आबादी के साथ बड़ी संख्या में पर्यटक भी स्वास्थ्य सेवाओं पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में अस्पताल में चिकित्सकों की पर्याप्त उपलब्धता जरूरी है। उन्होंने डॉ. सैनी की सेवाएं दोबारा मसूरी सिविल अस्पताल में सुनिश्चित कराने का आग्रह किया। जसबीर कौर ने बताया कि मुलाकात के दौरान आगामी मसूरी शरदोत्सव के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया गया। जसवीर कौर के अनुसार मुख्यमंत्री ने समारोह में शामिल होने के लिए सैद्धांतिक सहमति दी है। उन्होंने कहा कि शरदोत्सव मसूरी की सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा आयोजन है और मुख्यमंत्री के आने से आयोजन को और मजबूती मिलेगी।जसवीर कौर ने बताया कि मुख्यमंत्री के समक्ष मसूरी की अन्य जनसमस्याओं और विकास से जुड़े विषय भी रखे गए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भद्राज मंदिर की विद्युत लाइन, स्वास्थ्य सेवाओं समेत उठाए गए मुद्दों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का सहयोग के लिए आभार जताया।पोषण से संवरेगा किशोरों का स्वास्थ्य-जागरूकता से मजबूत होगी भविष्य की नींवएक क्लिक की चूक पड़ सकती है भारी-साइबर ठगी से बचाव को राजकीय पाॅलिटेक्निक श्रीनगर में छात्रों को किया जागरूकसतेराखाल में सजा ज्ञान और प्रतिभा का मंच-सामाजिक विज्ञान महोत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाई बौद्धिक चमकपुरानी पेंशन से पदों के पुनर्गठन तक 12 सूत्रीय मांगों पर गरजे मिनिस्टीरियल कार्मिक,25 सितंबर को पौड़ी में जुटेगा श्रीनगर क्षेत्ररुद्रपुर के विकास को लेकर सीएम से मिले महापौर विकास शर्मा
राज्य

नामित पार्षदों ने ली शपथ, रुद्रपुर को नंबर वन शहर बनाने का लिया संकल्प

  • शहरी पर्यावरण संरक्षण परिषद की उपाध्यक्ष हेमा जोशी ने दिलाई शपथ
  • कहा- विकास के रुद्रपुर मॉडल की पूरे प्रदेश में हो रही गूंज

रुद्रपुर। नगर निगम रुद्रपुर के आठ नामित पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को नगर निगम सभागार में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शहरी पर्यावरण संरक्षण परिषद की उपाध्यक्ष एवं दर्जा मंत्री हेमा जोशी ने सभी नामित पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर नगर निगम परिवार ने नव नामित पार्षदों का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

समारोह में सरकार द्वारा नामित पार्षद संदीप वाल्मीकि, नरेश उप्रेती, राजन राठौर, विवेक रावत, अमित मिश्रा, जितेंद्र मौर्य, सतनाम सिंह सहित सभी नामित पार्षदों ने शपथ ग्रहण कर नगर हित में कार्य करने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि हेमा जोशी ने पार्षदों को शपथ दिलाने के बाद कहा कि नामित पार्षदों को संगठन और सरकार ने एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें विश्वास है कि सभी पार्षद जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए नगर के विकास, स्वच्छता, जनसमस्याओं के समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि नगर निगम को आज आठ नए पार्षदों के रूप में सशक्त सहयोग मिला है, जो शहर के विकास कार्यों को और अधिक गति प्रदान करेगा।

उन्होंने महापौर विकास शर्मा के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में रुद्रपुर ने विकास और व्यवस्थाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय परिवर्तन देखा है। आज रुद्रपुर की पहचान केवल एक औद्योगिक शहर के रूप में नहीं बल्कि सुव्यवस्थित, स्वच्छ और आधुनिक नगर के रूप में बन रही है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब शहर में प्रवेश करते ही लोगों का स्वागत कूड़े के ढेरों से होता था, लेकिन आज वहां पर सुंदर और आकर्षक पार्क नजर आ रहा है। त्रिशूल चौक का सौंदर्यीकरण शहर की नई पहचान बन चुका है।

हेमा जोशी ने कहा कि रुद्रपुर का विकास मॉडल आज प्रदेश के अन्य नगर निकायों के लिए प्रेरणास्रोत बन रहा है। शहर में स्वच्छता, सौंदर्यीकरण, पार्कों के विकास, सड़क चौड़ीकरण और यातायात व्यवस्था में हुए सुधार स्पष्ट रूप से दिखाई देते हैं। उन्होंने कहा कि पहले जहां सड़क किनारे अव्यवस्थित ढंग से ठेलियां खड़ी रहती थीं, वहीं अब वेंडिंग जोन बनाकर ठेला व्यवसायियों को सम्मानजनक और व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराया गया है। यह दूरदर्शी सोच और योजनाबद्ध विकास का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि जब किसी शहर का प्रथम नागरिक अपने नगर के विकास को लेकर गंभीर हो और प्रदेश का नेतृत्व भी विकास के प्रति समर्पित हो, तब परिणाम सकारात्मक ही आते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है और रुद्रपुर भी विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। आने वाले समय में अनेक बड़ी परियोजनाएं शहर की तस्वीर और तकदीर बदलने का काम करेंगी।

इस अवसर पर महापौर विकास शर्मा ने कहा कि नामित पार्षद नगर निगम की कार्यप्रणाली को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि यह केवल एक औपचारिक नियुक्ति नहीं, बल्कि शहर के विकास में सक्रिय भागीदारी का अवसर है। सभी नामित पार्षद सरकार और संगठन की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने, पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने और जनता तथा प्रशासन के बीच मजबूत सेतु का कार्य करेंगे।

महापौर ने कहा कि उनका लक्ष्य रुद्रपुर को उत्तराखंड का सबसे विकसित, स्वच्छ और व्यवस्थित शहर बनाना है। इस दिशा में नगर निगम लगातार कार्य कर रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का मार्गदर्शन और सहयोग निरंतर प्राप्त हो रहा है, जिसके कारण डेढ़ वर्ष के भीतर लगभग सवा सौ करोड़ रुपये के विकास कार्य धरातल पर उतारे जा सके हैं। उन्होंने कहा कि सड़कों के निर्माण, पार्कों के विकास, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, वेंडिंग जोन, नालों के निर्माण और सौंदर्यीकरण जैसे अनेक कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

विकास शर्मा ने कहा कि नगर निगम केवल निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि शहर के समग्र और दीर्घकालिक विकास की योजना पर कार्य कर रहा है। आने वाले वर्षों में रुद्रपुर को आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्मार्ट और सुव्यवस्थित नगर के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में भाजपा के निर्वाचित पार्षद नहीं चुने जा सके थे, वहां की जनता की समस्याओं और विकास कार्यों को गति देने के लिए नामित पार्षदों को जिम्मेदारी दी गई है, ताकि शहर का कोई भी क्षेत्र विकास से वंचित न रहे।

उन्होंने सभी नामित पार्षदों से अपेक्षा की कि वे पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ जनता की सेवा करें। जनसमस्याओं के समाधान, स्वच्छता अभियान, नागरिक सुविधाओं के विस्तार और सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि जनता ने नगर निगम पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उस विश्वास को कायम रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में सहायक नगर आयुक्त रणदीप, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पियूष रंजन, राजू नबियाल, हिमांशु शुक्ला, कुलदीप कुमार, अरुण कुमार, केके त्रिपाठी, अजय जोशी, प्रदीप मौर्य, मोहित मौर्य, गौरव गंगवार, राजेन्द्र सिंह पाल, प्रवीन सिंह, नंदन नेगी, राजेन्द्र प्रसाद टम्टा, नीरज सिंह, अजीत कुमार, निशांत विश्वास, नितेश विश्वास, प्रमोद शर्मा, सुशील चौहान, गौरव जुयाल, विकास जैन, आशीष बिष्ट, मनीष चौधरी, रितिक चौधरी, गुरजीत सिंह, अमित गौड़, महेन्द्र पला, जगदीश सिंह, कमल पाल, गोविंद रायज, राजेन्द्र पाल, आकाश पाल, गुरमेल सिंह, पूरन पांडे, कौशल, नवीन भगत, मंटू दास सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Check Also
Close