Thursday 06/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
काशीपुर बाईपास से हटने वाले व्यापारियों के पुनर्वास की कवायद तेजमसूरी पालिका बोर्ड बैठक में बवाल, लेनदेन के आरोपों पर सभासद धरने पर बैठे, पर्यटन प्रभारी ने इस्तीफे की पेशकश कीजवाडी दरमोला मोटर मार्ग लेकर ग्रामीणों ने किया आंदोलन।कंपनी खिलाफ बैठे ग्रामीणों धरने पर।जनता की समस्याओं पर जिलाधिकारी ने श्रीनगर तहसील दिवस में दिए समयबद्ध समाधान और लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के कड़े निर्देशपॉलीहाउस से किसानों की आय में होगी उल्लेखनीय वृद्धि,आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर दिया जोरवाल्मीकि समाज को मिली बड़ी सौगात-भूमि दान से भव्य स्वरूप में विकसित होगा बाल्मीकि चौकमां धारी देवी के आशीर्वाद से निभाऊंगा नई जिम्मेदारी-चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विकास को मिलेगी नई गति–डॉ.आशुतोष सयानाउत्तराखंड के पूर्ण साक्षर राज्य बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाईमसूरी में तंबाकू बेचने के लिए लेना होगा लाइसेंस, बिना अनुमति बिक्री पर होगी कार्रवाईपालिका ने तैयार की नई उपविधि, स्कूलों से 100 गज के भीतर दुकान पर रोक, खुली सिगरेट की बिक्री भी होगी प्रतिबंधितमानव सेवा की मिसाल बना रोटरी क्लब-पुलिसकर्मियों और जरूरतमंद व्यापारियों को वितरित किए स्टैंड वाले छाते
राज्य

खटीमा,उत्तरांचल पंजाबी महासभा द्वारा नागरिक चिकित्सालय में महान क्रांतिकारी उधम सिंह जी की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिवर का आयोजन किया गया,

बड़ी संख्या में उत्तरांचल पंजाबी महासभा के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर में रक्तदान कर बलिदान दिवस पर शहीद उधम सिंह को श्रद्धांजलि दी, आज ही के दिन 31 जुलाई 1940 को लंदन की पैटर्नविले जेल में जलियांवाला हत्याकांड का बदला लेने वाले महान क्रांतिकारी भारत माता के वीर सपूत शहीद उधम सिंह जिन्होंने जलियांवाला हत्याकांड के दोषी और हजारों निहत्थे निर्दोषों को गोलियां से भूनने वाले माइकल। ओ डायर की हत्या कर निर्देशों के खून का बदला लिया था उन्हें अंग्रेजी हुकूमत द्वारा आज के दिन फांसी पर लटका दिया गया था शहीद उधम सिंह की याद में पूरा देश 31 जुलाई को बलिदान दिवस के रूप में मनाता है उत्तरांचल पंजाबी महासभा द्वारा नागरिक चिकित्सालय में रक्तदान कर शहीद उधम सिंह को याद किया गया एवं उन्हें श्रद्धांजलि दी गई, रक्तदान शिविर का शुभारंभ पशु कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री रणजीत सिंह नामधारी ने फीता काटकर किया इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी एवं रक्तवीरो ने रक्तदान किया, रक्तदान शिविर में लगभग 15 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, इस अवसर पर मुख्य रूप से संस्था के संरक्षक अनिल बत्रा संरक्षक राजकुमार गुंबर अध्यक्ष विजय अरोड़ा प्रदेशसचिव मनोज वाधवा महामंत्री हरीश बत्रा कोषाध्यक्ष जितिन ग्रोवर जितेंद्र बत्रा नवीन अरोड़ा सुनील बत्रा अतुल अरोरा मानिक बत्रा किसान यूनियन के सेअध्यक्ष सरदार गुरसेवक सिंह पूर्व प्रधान सरदार कुरतार सिंह, चेतना बत्रा दीप्ति ग्रोवर अनिल ग्रोवर निधि बत्रा सुनील रस्तोगी, ध्रुव पावन आदि उपस्थित थे , रक्तदान शिविर डॉक्टर वी पी सिंह, नर्सिंग ऑफिसर रजनी बिष्ट डॉक्टर निशा, राहुल गंगवार आदि के दिशा निर्देशन में लगाया गया l

Check Also
Close