Tuesday 18/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
खटीमा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 45 लीटर कच्ची शराब बरामद; एक गिरफ्तारभारत में सिकुड़ते जा रहे लोकतंत्र की वापसी हेतु मजदूर वर्ग की मांगों को पुरजोर तरीके से उठाने का आवाहनटीएमयू सीसीएसआईटी की उपलब्धिः दो टीचर्सको पीएचडी तो एक को पोस्ट डॉक्टोरल अवार्डराष्ट्रध्वज के सम्मान में GMVN में हुआ ध्वजारोहणसांस की तकलीफ से हृदय रोग तक-उत्तरा केयर हॉस्पिटल की विशेष ओपीडी में मरीजों को मिला विशेषज्ञ परामर्शरतोड़ा बैंड पर चला भागीरथी कला संगम का स्वच्छता अभियान-झाड़ियों और चीड़ की पत्तियों से मिली सड़क को निजातदेहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरूउत्तराखंड वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति कि आज कार्यकारिणी की बैठक होटल कैलिस्ता पटेल नगर देहरादून में संपन्न हुई जहां आगामी 1 अक्टूबर 2026 को वरिष्ठ नागरिक कल्याण दिवस के अवसर पर निम्न कार्यक्रमों पर सहमति बनीवरिष्ठ नागरिक संगठन कोटद्वार द्वारा आयोजित बैठक में कोटद्वार एवं श्रीनगर में सीजीएचएस डिस्पेंसरी खोलने पर हुई चर्चा।पूर्वी पटेल नगर में धूमधाम से मनाया गया तीज उत्सव
राज्य

शहीद उधम सिंह के बलिदान दिवस पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

किच्छा:-अमर शहीद शहीद उधम सिंह के बलिदान दिवस के अवसर पर गदरपुर स्थित कंबोज धर्मशाला परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने शहीद उधम सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों एवं क्षेत्रवासियों ने भी उपस्थित होकर देश के महान क्रांतिकारी को नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान आयोजन समिति द्वारा पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का शॉल (अंगवस्त्र) ओढ़ाकर एवं शहीद उधम सिंह का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजेश शुक्ला ने समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान वास्तव में उन सभी देशभक्तों और स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान है, जिन्होंने भारत की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

अपने संबोधन में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि शहीद उधम सिंह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के ऐसे अमर सेनानी थे, जिन्होंने जलियांवाला बाग नरसंहार के निर्दोष शहीदों का प्रतिशोध लेकर विश्व पटल पर भारतीय स्वाभिमान और राष्ट्रगौरव का परिचय दिया। उनका अद्वितीय साहस, अटूट राष्ट्रभक्ति एवं सर्वोच्च बलिदान प्रत्येक भारतीय के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि शहीद उधम सिंह का जीवन हमें अन्याय के विरुद्ध संघर्ष, राष्ट्र के प्रति समर्पण तथा देशहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है। कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि देश की युवा पीढ़ी स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों, त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह शहीदों के सपनों के अनुरूप एक सशक्त, समृद्ध, आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान सुनिश्चित करे।

Check Also
Close