Tuesday 18/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
खटीमा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 45 लीटर कच्ची शराब बरामद; एक गिरफ्तारभारत में सिकुड़ते जा रहे लोकतंत्र की वापसी हेतु मजदूर वर्ग की मांगों को पुरजोर तरीके से उठाने का आवाहनटीएमयू सीसीएसआईटी की उपलब्धिः दो टीचर्सको पीएचडी तो एक को पोस्ट डॉक्टोरल अवार्डराष्ट्रध्वज के सम्मान में GMVN में हुआ ध्वजारोहणसांस की तकलीफ से हृदय रोग तक-उत्तरा केयर हॉस्पिटल की विशेष ओपीडी में मरीजों को मिला विशेषज्ञ परामर्शरतोड़ा बैंड पर चला भागीरथी कला संगम का स्वच्छता अभियान-झाड़ियों और चीड़ की पत्तियों से मिली सड़क को निजातदेहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरूउत्तराखंड वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति कि आज कार्यकारिणी की बैठक होटल कैलिस्ता पटेल नगर देहरादून में संपन्न हुई जहां आगामी 1 अक्टूबर 2026 को वरिष्ठ नागरिक कल्याण दिवस के अवसर पर निम्न कार्यक्रमों पर सहमति बनीवरिष्ठ नागरिक संगठन कोटद्वार द्वारा आयोजित बैठक में कोटद्वार एवं श्रीनगर में सीजीएचएस डिस्पेंसरी खोलने पर हुई चर्चा।पूर्वी पटेल नगर में धूमधाम से मनाया गया तीज उत्सव
राज्य

गदरपुर में कैंटर की टक्कर से युवक की मौत मुकदमा दर्ज

गदरपुर। कोतवाली गदरपुर पुलिस ने सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत के मामले में कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
तहरीर के अनुसार, 24 जुलाई 2026 की रात करीब 8:30 बजे राकेश कुमार अपने मित्र बलराज सिंह के साथ मोटरसाइकिल से रुद्रपुर से अपने घर फतेहपुर (केलाखेड़ा) लौट रहे थे। ग्राम मोतियापुरा स्थित गुरुद्वारे से करीब 100 मीटर आगे फोरलेन पर पीछे से तेज रफ्तार कैंटर ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल गदरपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने राकेश कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि बलराज सिंह का प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद कैंटर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में कैंटर संख्या HR 38 AB 0283 की पहचान होने की बात सामने आई है।
मृतक की पत्नी अनीता रानी की शिकायत पर कोतवाली गदरपुर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार कैंटर चालक एवं कैंटर की तलाश में जुटी हुई है।

Check Also
Close