Sunday 02/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
हेंकल इंडिया ने आयोजित की भव्य इंडोर स्पोर्ट्स प्रतियोगितादिव्यांगजनों के सशक्त भविष्य की दिशा में अहम पहल-जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र संचालन को लेकर मंथनसरकारी शिक्षिका सृष्टि कंडारी की संदिग्ध मौत पर देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात,सीबीसीआईडी जांच की उठाई मांगछात्र हितों की बुलंद आवाज-जय हो छात्र संगठन ने परीक्षा नियंत्रक को सौंपा ज्ञापन,परिणाम,बैक पेपर और मार्कशीट सुधार की उठाई मांगभारत कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन।भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़े बिना शिक्षा अधूरी–कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंहभारत कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन।चातुर्मास वर्षायोग के अंतर्गत मंगल कलश शुद्धि कार्यक्रम संपन्नकाउंसिल स्कूल्स जूनियर और सीनियर गर्ल्स टेबल टेनिस टूर्नामेंटगदरपुर में कैंटर की टक्कर से युवक की मौत मुकदमा दर्ज
राज्य

काउंसिल स्कूल्स जूनियर और सीनियर गर्ल्स टेबल टेनिस टूर्नामेंट


सीनियर व जूनियर वर्ग की ट्राफी पर समरवैली का कब्जा

देहरादून। काउंसिल स्कूल के जूनियर और सीनियर गर्ल्स टेबल टेनिस टूर्नामेंट का फाइनल के सीनियर वर्ग के व्यक्तिगत मैच में समर वैली स्कूल व वैल्हम गर्ल्स स्कूल के बीच मुकाबला में समर वैली स्कूल की सनाया सचदेवा ने 3-0 के स्कोर से जीत हासिल की। वहीं सीनियर वर्ग में चैंपियनशिप ट्रॉफी सीनियर व जूनियर वर्ग समर वैली स्कूल की टीम को प्रदान की गई।
यहां न्यू रोड स्थित द हैरिटेज स्कूल में खेली जा रही प्रतियोगिता से पूर्व स्कूल की काउंसलर चारू चौधरी एवं प्रधानाचार्या डा. अंजू त्यागी ने खिलाड़ियों का स्वागत कर फाइनल मैच का शुभारंभ किया। फाइनल में जूनियर व्यक्तिगत का फाइनल मैच समर वैली स्कूल और समर वैली स्कूल के बीच खेला गया। इस वर्ग में समरवैली की जान्हवी रावत ने 3-2 के सेट स्कोर से मैच जीता।
सीनियर वर्ग का फाइनल मैच वेलहम गर्ल्स स्कूल और समर वैली स्कूल के बीच खेला गया। इस कैटेगरी में समर वैली स्कूल ने 3-0 के सेट स्कोर से मैच जीता। जूनियर कैटेगरी का टीम फाइनल मैच समर वैली स्कूल और वेलहम गर्ल्स स्कूल के बीच खेला गया। इस कैटेगरी में समर वैली स्कूल ने 4-1 के सेट स्कोर से मैच जीता। द हैरिटेज स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. अंजू त्यागी और स्कूल काउंसलर चारू चैधरी ने विजेताओं को सम्मानित किया।

Check Also
Close