Tuesday 04/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
मसूरी हेरिटेज कप में गोलों की बरसात, युवा खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमभट्टा, इलेवन स्टार, युवा स्पोर्ट्स और सेंट जॉर्ज़ बी टीम की शानदार जीतसंविधान की चेतना और खेल भावना का अद्भुत संगम-गढ़वाल विश्वविद्यालय में साप्ताहिक मंथन ने युवाओं को दिया उत्कृष्टता का मंत्रनीलकंठ कांवड़ यात्रा में प्रशासन की मिसाल-स्वच्छता,सुरक्षा और सुविधाओं का अभूतपूर्व प्रबंधन,श्रद्धालुओं के लिए हर कदम पर सेवा का संकल्पअष्टावक्र महादेव धाम में गूंजा स्वच्छता,सेवा और शिवभक्ति का संदेश-भागीरथी कला संगम ने चलाया प्रेरक अभियाननशा मुक्त भारत का गूंजा राष्ट्रीय संकल्प-गढ़वाल विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री का संदेश बना युवा जागरण का आह्वाननशा मुक्त भारत का गूंजा राष्ट्रीय संकल्प-गढ़वाल विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री का संदेश बना युवा जागरण का आह्वाननशा मुक्त भारत का गूंजा राष्ट्रीय संकल्प-गढ़वाल विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री का संदेश बना युवा जागरण का आह्वानश्रीनगर में बहेगी भक्ति,रामकथा और गौसेवा की त्रिवेणी-गोपाल मणी महाराज के श्रीमुख से गूंजेगी धेनु मानस की अमृतधारावर्दी से विदाई,प्रकृति से नई जिम्मेदारी-सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी ने समलौण पौध रोपकर दिया पर्यावरण संरक्षण का प्रेरक संदेश
राज्य

नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की असली ताकत-गढ़वाल विश्वविद्यालय में जागरूकता अभियान से गूंजा स्वस्थ जीवन का संदेश


श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्र का भविष्य युवा शक्ति के हाथों में सुरक्षित होता है,और वही युवा यदि नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहकर ज्ञान,संस्कार और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाए,तो विकसित भारत का सपना शीघ्र साकार हो सकता है। इसी उद्देश्य को साकार करने के लिए हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के योग विभाग में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के अंतर्गत विविध जागरूकता कार्यक्रमों का प्रभावशाली आयोजन किया गया। कार्यक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो.ओ.पी.गुसाईं ने की। इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ.रजनी नौटियाल,योग विभाग के डॉ.विनोद नौटियाल,जैव प्रौद्योगिकी विभाग की प्रो.पूजा सकलानी,डॉ.हेमलता भट्ट,राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ.अनुराही सहित अनेक शिक्षक,स्वयंसेवी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ.रजनी नौटियाल द्वारा सभी अतिथियों के स्वागत एवं अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत करने के साथ हुआ। उन्होंने कहा कि नशामुक्त युवा ही राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी हैं और प्रत्येक विद्यार्थी का दायित्व है कि वह स्वयं नशे से दूर रहते हुए समाज में भी जन-जागरूकता फैलाए। इसके उपरांत डॉ.विनोद नौटियाल ने विद्यार्थियों को भावातीत ध्यान (ट्रांसेंडेंटल मेडिटेशन) का अभ्यास कराया। ध्यान सत्र के माध्यम से उन्होंने बताया कि मानसिक शांति,आत्मसंयम और सकारात्मक सोच ही नशे जैसी प्रवृत्तियों से बचने का सबसे प्रभावी माध्यम है। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ ध्यान अभ्यास में भाग लेकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित भाषण प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने नशे के दुष्प्रभाव,युवाओं की भूमिका,स्वस्थ समाज और विकसित भारत के निर्माण जैसे विषयों पर प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता का मूल्यांकन प्रो.पूजा सकलानी ने किया तथा प्रतिभागियों के आत्मविश्वास,अभिव्यक्ति और विषय की समझ की सराहना की। इसके बाद आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी सृजनात्मक प्रतिभा के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों और नशामुक्त समाज की आवश्यकता को सशक्त ढंग से चित्रित किया। रंगों और रेखाओं के माध्यम से प्रस्तुत संदेशों ने उपस्थित सभी लोगों को गहराई से प्रभावित किया। अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही प्रभावित नहीं करता,बल्कि परिवार,समाज और राष्ट्र की प्रगति में भी गंभीर बाधा बनता है। इसलिए युवाओं को शिक्षा,योग,खेल,अनुसंधान,सामाजिक सेवा और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़कर अपने जीवन को नई दिशा देनी चाहिए। कार्यक्रम के समापन अवसर पर डॉ.रजनी नौटियाल ने सभी छात्र-छात्राओं एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाते हुए आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और समाज में जागरूकता फैलाकर विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं। पूरे कार्यक्रम में विद्यार्थियों का उत्साह,अनुशासन और सहभागिता प्रेरणादायी रही। अंत में सभी प्रतिभागियों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे नशे जैसी सामाजिक बुराई के विरुद्ध जन-जागरूकता अभियान को निरंतर आगे बढ़ाते हुए स्वस्थ,जागरूक,सशक्त और विकसित भारत के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान देंगे।

Check Also
Close