Thursday 24/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
रामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापनरामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्तारउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।पर्यटकों की थाली में न पहुंचे खराब खाना, होटल-रेस्टोरेंट कर्मियों को दिए खाद्य सुरक्षा के गुर  पर्यटन नगरी मसूरी में हर दिन बड़ी संख्या में पर्यटक होटल और रेस्टोरेंट में भोजन करते हैं। ऐसे में पर्यटकों की थाली तक पहुंचने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करना बड़ी जिम्मेदारी है। इसी को लेकर फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसआई) की ओर से होटल और रेस्टोरेंट कर्मियों को खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता का प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण के दौरान एफएसएसआई के वरिष्ठ सलाहकार जगदीश पांडे ने कर्मचारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के साथ ही एक्सपायरी डेट, कंपनी व ब्रांड की जानकारी और खाद्य सामग्री को सुरक्षित तरीके से रखने के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थ खरीदने से लेकर उसे पर्यटकों को परोसने तक प्रत्येक स्तर पर सावधानी जरूरी है। गलत तरीके से रखे गए या एक्सपायरी खाद्य पदार्थ लोगों के स्वास्थ्य के लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं।राष्ट्रीय प्रशिक्षक प्रेमचंद शर्मा ने कहा कि एफएसएसआई की ओर से देशभर में खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखना और लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि होटल और रेस्टोरेंट में काम करने वाले कर्मचारियों की भूमिका इसमें बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि भोजन की खरीद, भंडारण और तैयार करने की प्रक्रिया में उनकी सीधी भूमिका रहती है।प्रशिक्षण में मसूरी के विभिन्न होटल और रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान रोमियो लेन के जीएम रोहित पाठक सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशिक्षण के जरिए कर्मचारियों को खाद्य पदार्थों की सुरक्षा को लेकर व्यवहारिक जानकारी भी दी गई, ताकि पर्यटन नगरी में आने वाले लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन मिल सके।सीएम के सामने जसवीर कौर ने खोला मसूरी की समस्याओं का पिटारा, भद्राज मंदिर की बिजली से अस्पताल में डॉक्टर तक उठे मुद्दे पर्यटन नगरी के विकास के बीच स्थानीय समस्याओं के समाधान को लेकर जसवीर कौर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने मसूरी के कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। मुलाकात में उन्होंने भद्राज मंदिर तक विद्युत लाइन पहुंचाने में वन विभाग की अनुमति की बाधा से लेकर सिविल अस्पताल में चिकित्सक की उपलब्धता तक के मामलों पर तत्काल कार्रवाई का आग्रह किया।जसवीर कौर ने मुख्यमंत्री से कहा कि भद्राज मंदिर क्षेत्र में बिजली की सुविधा श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन वन विभाग की अनुमति संबंधी समस्या के कारण विद्युत लाइन का काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है। उन्होंने आवश्यक अनुमति दिलाकर कार्य जल्द पूरा कराने का अनुरोध किया।उन्होंने मसूरी उप जिला चिकित्सालय में तैनात चिकित्सक डॉ. सुशील सैनी को सीएमओ कार्यालय से अटैच किए जाने का मामला भी उठाया। उनका कहना था कि मसूरी पर्यटन नगरी होने के कारण यहां स्थानीय आबादी के साथ बड़ी संख्या में पर्यटक भी स्वास्थ्य सेवाओं पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में अस्पताल में चिकित्सकों की पर्याप्त उपलब्धता जरूरी है। उन्होंने डॉ. सैनी की सेवाएं दोबारा मसूरी सिविल अस्पताल में सुनिश्चित कराने का आग्रह किया। जसबीर कौर ने बताया कि मुलाकात के दौरान आगामी मसूरी शरदोत्सव के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया गया। जसवीर कौर के अनुसार मुख्यमंत्री ने समारोह में शामिल होने के लिए सैद्धांतिक सहमति दी है। उन्होंने कहा कि शरदोत्सव मसूरी की सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा आयोजन है और मुख्यमंत्री के आने से आयोजन को और मजबूती मिलेगी।जसवीर कौर ने बताया कि मुख्यमंत्री के समक्ष मसूरी की अन्य जनसमस्याओं और विकास से जुड़े विषय भी रखे गए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भद्राज मंदिर की विद्युत लाइन, स्वास्थ्य सेवाओं समेत उठाए गए मुद्दों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का सहयोग के लिए आभार जताया।पोषण से संवरेगा किशोरों का स्वास्थ्य-जागरूकता से मजबूत होगी भविष्य की नींवएक क्लिक की चूक पड़ सकती है भारी-साइबर ठगी से बचाव को राजकीय पाॅलिटेक्निक श्रीनगर में छात्रों को किया जागरूकसतेराखाल में सजा ज्ञान और प्रतिभा का मंच-सामाजिक विज्ञान महोत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाई बौद्धिक चमकपुरानी पेंशन से पदों के पुनर्गठन तक 12 सूत्रीय मांगों पर गरजे मिनिस्टीरियल कार्मिक,25 सितंबर को पौड़ी में जुटेगा श्रीनगर क्षेत्ररुद्रपुर के विकास को लेकर सीएम से मिले महापौर विकास शर्मा
राज्य

श्रीनगर में बहेगी भक्ति,रामकथा और गौसेवा की त्रिवेणी-गोपाल मणी महाराज के श्रीमुख से गूंजेगी धेनु मानस की अमृतधारा


श्रीनगर गढ़वाल। देवभूमि उत्तराखंड की ऐतिहासिक,धार्मिक एवं सांस्कृतिक नगरी श्रीनगर एक बार फिर भक्ति,संस्कृति,गौसेवा और राष्ट्रचेतना के अद्भुत संगम की साक्षी बनने जा रही है। अलकनंदा के पावन तट पर बसी यह प्राचीन नगरी सदियों से ऋषि-मुनियों की तपस्थली,संतों की साधना भूमि और सनातन संस्कृति की गौरवशाली धरोहर रही है। अब इसी पुण्यभूमि पर भगवान श्रीराम की मर्यादा,भारतीय संस्कृति के सनातन आदर्शों तथा गौमाता की महिमा का दिव्य संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए सात दिवसीय श्रीराम कथा धेनु मानस (गौ टीका) का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं,बल्कि समाज में संस्कार,सद्भाव,करुणा,गौसंरक्षण,पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण की चेतना जागृत करने वाला एक विराट आध्यात्मिक महायज्ञ सिद्ध होगा। अपर बाजार स्थित सराफा धर्मशाला मैदान में 12 अगस्त से 18 अगस्त तक पूज्य गोपाल मणि महाराज के श्रीमुख से श्रीराम कथा धेनु मानस (गौ टीका) की अमृतवर्षा होगी। यह आयोजन पूज्य गुरुदेव द्वारा एक वर्षीय गौमाता राष्ट्रमाता साधना के सफल उद्यापन के पावन अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। कथा में भगवान श्रीराम के आदर्शों के साथ गौसेवा,भारतीय संस्कृति,धर्म,राष्ट्र निर्माण तथा मानवीय मूल्यों का गहन आध्यात्मिक विवेचन किया जाएगा। भारतीय गौ क्रांति के महासचिव राजेन्द्र प्रसाद बड़थ्वाल ने बताया कि पूज्य गोपाल मणि महाराज ने उत्तरकाशी स्थित चोपड़ा धाम में पूरे एक वर्ष तक कठोर साधना,यज्ञ एवं मौन व्रत के माध्यम से गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने का संकल्प लेकर तपस्या की। इस महायज्ञ में देश के प्रतिष्ठित संतों,विद्वानों,आचार्यों एवं शंकराचार्य परंपरा के संतों का भी मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि पूज्य महाराज ने अपना संपूर्ण जीवन गौसंरक्षण,गौसंवर्धन और भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए समर्पित कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि गौमाता के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए ठोस राष्ट्रीय नीति बनाई जाए तथा गौवंश पर होने वाले अत्याचारों पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए। साथ ही गौ सेवा मंत्रालय के गठन की आवश्यकता पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि गौसंरक्षण केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं,बल्कि भारतीय संस्कृति,ग्रामीण अर्थव्यवस्था,पर्यावरण संरक्षण और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ा राष्ट्रीय विषय है। यह सात दिवसीय आध्यात्मिक आयोजन भारतीय गौ क्रांति मंच श्रीनगर-श्रीकोट एवं स्थानीय श्रद्धालुओं के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं,धर्मप्रेमियों एवं गौभक्तों से कथा में सपरिवार सहभागिता कर धर्मलाभ अर्जित करने का आग्रह किया है। इस अवसर पर अध्यक्ष मंजू मैठाणी,सावित्री गैरोला,सुंदरी देवी,नीलम पोखरियाल,मंजू डोभाल,लक्ष्मी गैरोला,मुन्नी चमोली,मंजू मनोड़ी,गैणा देवी पंवार,पिंकी रावत,कलम सिंह,प्रकाश मैठाणी,विक्रम सिंह रावत,राजेन्द्र प्रसाद बड़थ्वाल सहित अनेक धर्मप्रेमी एवं गौसेवक उपस्थित रहे। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि यह आयोजन श्रीनगर ही नहीं,बल्कि पूरे गढ़वाल क्षेत्र में सनातन संस्कृति,गौसेवा और राष्ट्रचेतना का नया संदेश लेकर आएगा।

Check Also
Close