Monday 10/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
खड़गे के रुद्रपुर पहुंचने पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने किया स्वागत, अंगवस्त्र व तलवार भेंट कर किया अभिनंदनवंदे मातरम् के 150 वर्ष-राष्ट्रभक्ति और स्वतंत्रता संग्राम की गाथा पर एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में निबंध प्रतियोगिताबेस अस्पताल श्रीनगर में व्यवस्थाओं के कायाकल्प की कवायद तेज-प्राचार्य डॉ.सीएमएस रावत ने ओपीडी से वार्डों तक किया गहन निरीक्षणतकनीकी शिक्षा विभाग प्रदेशभर में आयोजित करेगा रोजगार मेले-विभागीय मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देशउत्तरा केयर हॉस्पिटल पौड़ी में फिलहाल नहीं मिलेंगी स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ की सेवाएंनिष्ठा और समर्पण को मिला सम्मान-बीरेंद्र सिंह नेगी बने प्रदेश कांग्रेस सचिव,कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया हर्ष-पार्टी हाईकमान का आभारस्वयं सहायता समूहों को मिलेगा आर्थिक संबल-11 से 27 अगस्त तक लगेंगे विशेष बैंक ऋण शिविरगढ़वाल को मिली बड़ी सौगात की उम्मीद-दरबान सिंह नेगी के नाम पर होगा कर्णप्रयाग रेलवे स्टेशन,श्रीनगर को फिर मिलेगा जीएण्डटीआई मैदानमैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, वैशाली ने न्यूरोसर्जरी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत कीदेवभूमि की देव जागर परंपरा पर संकट के बादल-उपेक्षित लोक कलाकारों के साथ कहीं मौन न हो जाए देव संस्कृति की दिव्य ध्वनि
राज्य

निष्ठा और समर्पण को मिला सम्मान-बीरेंद्र सिंह नेगी बने प्रदेश कांग्रेस सचिव,कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया हर्ष-पार्टी हाईकमान का आभार


श्रीनगर गढ़वाल। लंबे समय से संगठन के प्रति निष्ठा,सक्रियता और समर्पित भाव से कार्य कर रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पीसीसी सदस्य बीरेंद्र सिंह नेगी को उत्तराखंड कांग्रेस में प्रदेश सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर श्रीनगर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी की लहर है। उनके साथ मीना रावत को भी प्रदेश कांग्रेस सचिव बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पार्टी नेतृत्व का आभार जताया है। बीरेंद्र सिंह नेगी को प्रदेश संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ताओं के सम्मान के रूप में देखा है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि नेगी लंबे समय से संगठन के साथ मजबूती से जुड़े हुए हैं और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को मजबूत करने में लगातार सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। ऐसे कार्यकर्ता को प्रदेश संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना निश्चित रूप से जमीनी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने वाला कदम है। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सूरज घिल्डियाल,मीडिया प्रभारी लाल सिंह नेगी,सुरेंद्र सिंह चौहान,पूर्व अध्यक्ष एवं अधिवक्ता भूपेंद्र सिंह पुंडीर,पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीना रावत,महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजू भट्ट,पूर्व सभासद सुधांशु नौडियाल,श्रीकोट कांग्रेस अध्यक्ष संजय फौजी,जगदीश भट्ट,सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य बलवीर सिंह दानू,निशांत कंडारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीरेंद्र सिंह नेगी एवं मीना रावत को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन में लंबे समय से निष्ठा और समर्पण के साथ काम करने वाले कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी मिलने से पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होता है। बीरेंद्र सिंह नेगी की संगठनात्मक सक्रियता और कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद को देखते हुए प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी मिलने से आने वाले समय में संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती केवल बड़े पदों से नहीं,बल्कि वर्षों तक पार्टी के लिए ईमानदारी,निष्ठा और समर्पण के साथ जमीन पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं से होती है। ऐसे कार्यकर्ताओं को संगठन में सम्मानजनक जिम्मेदारी मिलना पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणादायी है। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने अनुभवी और समर्पित कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी देकर कार्यकर्ताओं का विश्वास और मजबूत किया है। महानगर अध्यक्ष सूरज घिल्डियाल,सभासद सूरज नेगी,सुधांशु नौडियाल,शिव लाल,भगत सिंह डागर,बीरेंद्र जोशी,राजेंद्र नेगी,माही बर्तवाल,सुशील नेगी,महेंद्र असवाल सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए बीरेंद्र सिंह नेगी और मीना रावत को शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि दोनों नेताओं की नई जिम्मेदारियां संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय,मजबूत एवं प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

Check Also
Close