Monday 10/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
खड़गे के रुद्रपुर पहुंचने पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने किया स्वागत, अंगवस्त्र व तलवार भेंट कर किया अभिनंदनवंदे मातरम् के 150 वर्ष-राष्ट्रभक्ति और स्वतंत्रता संग्राम की गाथा पर एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में निबंध प्रतियोगिताबेस अस्पताल श्रीनगर में व्यवस्थाओं के कायाकल्प की कवायद तेज-प्राचार्य डॉ.सीएमएस रावत ने ओपीडी से वार्डों तक किया गहन निरीक्षणतकनीकी शिक्षा विभाग प्रदेशभर में आयोजित करेगा रोजगार मेले-विभागीय मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देशउत्तरा केयर हॉस्पिटल पौड़ी में फिलहाल नहीं मिलेंगी स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ की सेवाएंनिष्ठा और समर्पण को मिला सम्मान-बीरेंद्र सिंह नेगी बने प्रदेश कांग्रेस सचिव,कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया हर्ष-पार्टी हाईकमान का आभारस्वयं सहायता समूहों को मिलेगा आर्थिक संबल-11 से 27 अगस्त तक लगेंगे विशेष बैंक ऋण शिविरगढ़वाल को मिली बड़ी सौगात की उम्मीद-दरबान सिंह नेगी के नाम पर होगा कर्णप्रयाग रेलवे स्टेशन,श्रीनगर को फिर मिलेगा जीएण्डटीआई मैदानमैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, वैशाली ने न्यूरोसर्जरी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत कीदेवभूमि की देव जागर परंपरा पर संकट के बादल-उपेक्षित लोक कलाकारों के साथ कहीं मौन न हो जाए देव संस्कृति की दिव्य ध्वनि
राज्य

उत्तरा केयर हॉस्पिटल पौड़ी में फिलहाल नहीं मिलेंगी स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ की सेवाएं


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद मुख्यालय पौड़ी स्थित उत्तरा केयर हॉस्पिटल में फिलहाल स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ की नियमित चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी। अस्पताल में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ के रूप में सेवाएं दे रहीं डॉ.अनु भारती के अपनी सेवाओं से अलग होने के बाद यह स्थिति बनी है। अस्पताल प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि मरीजों की सुविधा एवं स्वास्थ्य आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए नई विशेषज्ञ चिकित्सकीय व्यवस्था तैयार करने की प्रक्रिया जारी है। डॉ.अनु भारती के अस्पताल से अलग होने के बाद फिलहाल अस्पताल में स्त्री रोग एवं प्रसूति संबंधी नियमित बाह्य रोगी विभाग की सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी। ऐसे में स्त्री रोग,गर्भावस्था एवं प्रसूति संबंधी परामर्श की आवश्यकता वाले मरीजों से अस्पताल प्रबंधन ने अपील की है कि वे अस्पताल आने से पूर्व उपलब्ध विशेषज्ञ सेवाओं के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त कर लें। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो,इसके लिए नई विशेषज्ञ चिकित्सकीय व्यवस्था को लेकर आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। योग्य एवं अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सक की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। नई व्यवस्था के तहत स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ की सेवाएं शुरू होने के बाद इसकी जानकारी मरीजों और आमजन को विधिवत रूप से उपलब्ध कराई जाएगी। मरीज अस्पताल आने से पहले लें जानकारी अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों से विशेष रूप से आग्रह किया है कि स्त्री रोग एवं प्रसूति संबंधी परामर्श के लिए अस्पताल आने से पहले अस्पताल के सहायता कक्ष अथवा अस्पताल प्रशासन से उपलब्ध चिकित्सकीय सेवाओं की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। इससे मरीजों को अनावश्यक रूप से अस्पताल आने और बाद में असुविधा का सामना करने से बचाया जा सकेगा। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मरीजों को बेहतर,सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उसकी प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाओं को और अधिक मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। प्रबंधन की ओर से नई विशेषज्ञ चिकित्सकीय व्यवस्था को जल्द से जल्द प्रभावी बनाने की दिशा में प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। उत्तरा केयर हॉस्पिटल पौड़ी की ओर से कहा गया कि विशेषज्ञ चिकित्सक की नई व्यवस्था उपलब्ध होने के बाद इसकी सूचना आमजन और मरीजों तक उचित माध्यम से पहुंचाई जाएगी,ताकि जरूरतमंद मरीज समय पर चिकित्सा सुविधा का लाभ उठा सकें।

Check Also
Close