Saturday 15/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
तिरंगे के रंग में रंगा गढ़वाल विश्वविद्यालय-भव्य बाइक रैली से गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेशरांसी स्टेडियम में 389 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम-मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के लिए प्रतिभाओं की कड़ी परीक्षाथलीसैंण में कैबिनेट मंत्री ने उठाया झाडू-स्वच्छता अभियान में श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेशतिरंगे के रंग में रंगा देवप्रयाग-भारत माता के जयघोष से गूंजा तीर्थनगरी का नगरमेडिकल कॉलेज के नर्सिंग अधिकारियों और फार्मासिस्टों का बढ़ा मानदेय,लंबे इंतजार के बाद कर्मचारियों को मिली बड़ी राहतकल्जीखाल में खुला विधिक सेवा केंद्र-ग्रामीणों को मिलेगी निःशुल्क कानूनी मददहर घर तिरंगा से राष्ट्रभक्ति का संदेश-थलीसैंण क्षेत्र में निकली भव्य तिरंगा यात्राबेस अस्पताल की डायलिसिस यूनिट अब हंस फाउंडेशन के हवाले-सितंबर से नई व्यवस्था
राज्य

मसूरी मैगी पॉइंट के पास लोडर जीप में 22 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी, गले में बंधी थी प्लास्टिक की रस्सी

मसूरी। मसूरी-देहरादून मार्ग पर मैगी पॉइंट के पास गुरुवार सुबह एक 22 वर्षीय युवक का शव उसकी लोडर जीप में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के गले में पतली प्लास्टिक की रस्सी बंधी होने की बात सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया। सूचना पर पहुंची मसूरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देहरादून के कोरोनेशन अस्पताल भेज दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मृतक की पहचान जौनपुर क्षेत्र के टकारना गांव निवासी मनीष (22) के रूप में हुई है। बताया गया कि मनीष रोजाना तड़के करीब तीन बजे लोडर जीप से मसूरी से देहरादून सामान लेने जाता था। गुरुवार सुबह भी वह रोज की तरह घर से निकला था। इसके बाद मैगी पॉइंट के पास उसकी लोडर जीप में उसका शव मिला। स्थानीय लोगों ने जीप में शव देखे जाने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, युवक एक रस्सी के सहारे पीछे की ओर लटका हुआ था। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसे रस्सी से नीचे उतार लिया था। युवक के गले में पतली प्लास्टिक की रस्सी बंधी होने की बात भी सामने आई है।मसूरी कोतवाल देवेंद्र चौहान ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया है और मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मनीष की मौत की खबर फैलते ही टकारना गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक के साथ कई सवाल खड़े हो गए। स्थानीय निवासी रघुवीर ने बताया कि मनीष मेहनती युवक था और रोजाना अपना काम करता था। उनके अनुसार, वह किसी तरह का नशा भी नहीं करता था। ऐसे में अचानक उसकी इस तरह मौत होने से लोग स्तब्ध हैं और घटना को संदिग्ध मानकर निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि मनीष मैगी पॉइंट तक कैसे पहुंचा, उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति था या नहीं और घटना से पहले उसकी गतिविधियां क्या थीं। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Check Also
Close