Thursday 24/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
रामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापनरामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्तारउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।पर्यटकों की थाली में न पहुंचे खराब खाना, होटल-रेस्टोरेंट कर्मियों को दिए खाद्य सुरक्षा के गुर  पर्यटन नगरी मसूरी में हर दिन बड़ी संख्या में पर्यटक होटल और रेस्टोरेंट में भोजन करते हैं। ऐसे में पर्यटकों की थाली तक पहुंचने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करना बड़ी जिम्मेदारी है। इसी को लेकर फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसआई) की ओर से होटल और रेस्टोरेंट कर्मियों को खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता का प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण के दौरान एफएसएसआई के वरिष्ठ सलाहकार जगदीश पांडे ने कर्मचारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के साथ ही एक्सपायरी डेट, कंपनी व ब्रांड की जानकारी और खाद्य सामग्री को सुरक्षित तरीके से रखने के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थ खरीदने से लेकर उसे पर्यटकों को परोसने तक प्रत्येक स्तर पर सावधानी जरूरी है। गलत तरीके से रखे गए या एक्सपायरी खाद्य पदार्थ लोगों के स्वास्थ्य के लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं।राष्ट्रीय प्रशिक्षक प्रेमचंद शर्मा ने कहा कि एफएसएसआई की ओर से देशभर में खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखना और लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि होटल और रेस्टोरेंट में काम करने वाले कर्मचारियों की भूमिका इसमें बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि भोजन की खरीद, भंडारण और तैयार करने की प्रक्रिया में उनकी सीधी भूमिका रहती है।प्रशिक्षण में मसूरी के विभिन्न होटल और रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान रोमियो लेन के जीएम रोहित पाठक सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशिक्षण के जरिए कर्मचारियों को खाद्य पदार्थों की सुरक्षा को लेकर व्यवहारिक जानकारी भी दी गई, ताकि पर्यटन नगरी में आने वाले लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन मिल सके।सीएम के सामने जसवीर कौर ने खोला मसूरी की समस्याओं का पिटारा, भद्राज मंदिर की बिजली से अस्पताल में डॉक्टर तक उठे मुद्दे पर्यटन नगरी के विकास के बीच स्थानीय समस्याओं के समाधान को लेकर जसवीर कौर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने मसूरी के कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। मुलाकात में उन्होंने भद्राज मंदिर तक विद्युत लाइन पहुंचाने में वन विभाग की अनुमति की बाधा से लेकर सिविल अस्पताल में चिकित्सक की उपलब्धता तक के मामलों पर तत्काल कार्रवाई का आग्रह किया।जसवीर कौर ने मुख्यमंत्री से कहा कि भद्राज मंदिर क्षेत्र में बिजली की सुविधा श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन वन विभाग की अनुमति संबंधी समस्या के कारण विद्युत लाइन का काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है। उन्होंने आवश्यक अनुमति दिलाकर कार्य जल्द पूरा कराने का अनुरोध किया।उन्होंने मसूरी उप जिला चिकित्सालय में तैनात चिकित्सक डॉ. सुशील सैनी को सीएमओ कार्यालय से अटैच किए जाने का मामला भी उठाया। उनका कहना था कि मसूरी पर्यटन नगरी होने के कारण यहां स्थानीय आबादी के साथ बड़ी संख्या में पर्यटक भी स्वास्थ्य सेवाओं पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में अस्पताल में चिकित्सकों की पर्याप्त उपलब्धता जरूरी है। उन्होंने डॉ. सैनी की सेवाएं दोबारा मसूरी सिविल अस्पताल में सुनिश्चित कराने का आग्रह किया। जसबीर कौर ने बताया कि मुलाकात के दौरान आगामी मसूरी शरदोत्सव के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया गया। जसवीर कौर के अनुसार मुख्यमंत्री ने समारोह में शामिल होने के लिए सैद्धांतिक सहमति दी है। उन्होंने कहा कि शरदोत्सव मसूरी की सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा आयोजन है और मुख्यमंत्री के आने से आयोजन को और मजबूती मिलेगी।जसवीर कौर ने बताया कि मुख्यमंत्री के समक्ष मसूरी की अन्य जनसमस्याओं और विकास से जुड़े विषय भी रखे गए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भद्राज मंदिर की विद्युत लाइन, स्वास्थ्य सेवाओं समेत उठाए गए मुद्दों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का सहयोग के लिए आभार जताया।पोषण से संवरेगा किशोरों का स्वास्थ्य-जागरूकता से मजबूत होगी भविष्य की नींवएक क्लिक की चूक पड़ सकती है भारी-साइबर ठगी से बचाव को राजकीय पाॅलिटेक्निक श्रीनगर में छात्रों को किया जागरूकसतेराखाल में सजा ज्ञान और प्रतिभा का मंच-सामाजिक विज्ञान महोत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाई बौद्धिक चमकपुरानी पेंशन से पदों के पुनर्गठन तक 12 सूत्रीय मांगों पर गरजे मिनिस्टीरियल कार्मिक,25 सितंबर को पौड़ी में जुटेगा श्रीनगर क्षेत्ररुद्रपुर के विकास को लेकर सीएम से मिले महापौर विकास शर्मा
राज्य

राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन-आधुनिक भारत के निर्माण में योगदान को किया याद


श्रीनगर गढ़वाल। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री,भारत रत्न एवं आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्वर्गीय राजीव गांधी की 82 वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को श्रीनगर एवं श्रीकोट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धापूर्वक उनका स्मरण किया। महानगर कांग्रेस श्रीनगर एवं श्रीकोट ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को 21 वीं सदी की ओर ले जाने का सपना देखा और उसे साकार करने के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी,सूचना एवं संचार,शिक्षा तथा पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की। संचार क्रांति को गति देने और सूचना प्रौद्योगिकी के विस्तार के माध्यम से उन्होंने भारत को आधुनिक एवं तकनीकी रूप से सक्षम राष्ट्र बनाने की नींव मजबूत की। वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने युवाओं की भागीदारी को लोकतंत्र में बढ़ाने की दिशा में भी ऐतिहासिक कदम उठाए। युवाओं को मतदान का अधिकार देने सहित अनेक महत्वपूर्ण निर्णयों ने देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में नई ऊर्जा का संचार किया। यही कारण है कि उन्हें आधुनिक भारत के निर्माण और देश को नई दिशा देने वाले दूरदर्शी नेताओं में याद किया जाता है। राष्ट्र के प्रति उनके अतुलनीय योगदान के लिए उन्हें मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया। कांग्रेस महानगर श्रीनगर के अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस सेवादल पौड़ी गढ़वाल के अध्यक्ष संजय कुमार फौजी ने कहा कि राजीव गांधी का जीवन और उनके विचार आज भी युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित होने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने भारत को आधुनिक,वैज्ञानिक सोच और तकनीकी प्रगति से जोड़ने का जो सपना देखा था,वह आज भी देश के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव बीरेंद्र सिंह नेगी,महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सूरज घिल्डियाल,निशांत कंडारी,संजय कुमार फौजी,भक्तियाना अध्यक्ष सुशांत कंडारी,मीडिया प्रभारी लाल सिंह नेगी,देवी प्रसाद गोदियाल,बी.एस.दानू,राकेश चमोली,रघुवीर प्रसाद,ललित मोहन बहुगुणा,सतीश पटवाल,वाई.एस.पंवार,रजनी देवी,कुसुमलता,मोनालिसा रावत,आयुष कुमार,रेखा लिंगवाल,शोभा भट्ट,राजेंद्र कंडारी,पुष्पा देवी,भरत सिंह धनाई,संदीप नेगी,जी.एन.सेमवाल,विक्रम सिंह नयाल,सुरेंद्र सिंह,धीरेंद्र नेगी,सुरेंद्र सिंह गुसाईं,प्रियांशु गडोई,आदित्या,अरुण कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय कांग्रेसजन मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के बताए मार्ग पर चलने तथा देश की एकता,अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। श्रद्धांजलि सभा में राजीव गांधी के विचारों और उनके राष्ट्र निर्माण के योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का भी आह्वान किया गया। ललित मोहन बहुगुणा बने महानगर कांग्रेस श्रीनगर के कार्यालय एवं चुनाव प्रभारी कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए ललित मोहन बहुगुणा को सर्वसम्मति से महानगर कांग्रेस श्रीनगर-श्रीकोट ब्लॉक का कार्यालय एवं चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके मनोनयन का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत करने तथा आगामी चुनावों में पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने की उम्मीद जताई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी के विचारों और लोकतांत्रिक मूल्यों को आत्मसात करते हुए कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Check Also
Close