Thursday 03/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
हिंसा से बचें, आत्मा को पहचानें और परमात्मा पद की ओर बढ़ें — आर्यिका रत्न पूर्णमति माताजीअंधकार चीरकर दिव्य चेतना के प्राकट्य का पर्व है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी–डॉ.अखिलेश चन्द्र चमोलाहिमालय की रक्षा का संकल्प लेकर गूंजा सौडू क्वीसू विद्यालय-नौनिहालों ने पढ़ी हिमालय प्रतिज्ञाआरएच असंगति से जूझ रहे नवजात को दो बार चढ़ाया गया नया खून-बेस अस्पताल श्रीनगर के डॉक्टरों ने बचाई नन्ही जाननगर निगम से सेवानिवृत्त हुए दिनेश मिश्रा-राजकीय सेवा से विदाई,समाज से नहीं-श्रीनगर की धार्मिक सांस्कृतिक चेतना के सशक्त प्रहरीड्राइंग व भाषण प्रतियोगिता में झलकेगा विकसित भारत का संकल्प–डाॅ.धन सिंह रावतश्रीमद्भागवत की अमृतधारा के बीच 4 सितंबर को सजेगी कृष्ण जन्मोत्सव की भव्य झांकियांड्राइंग व भाषण प्रतियोगिता में झलकेगा विकसित भारत का संकल्प–डाॅ.धन सिंह रावतयूजीसी नेट-जेआरएफ परीक्षा में गार्गी चमोली की शानदार सफलता से ढामक गांव में जश्नकिशोरियों के स्वास्थ्य पर खुलकर हुई बात-किलकिलेश्वर में रोटरी क्लब ने दिया जागरूकता का संदेश
राज्य

देवप्रयाग के गांवों को मिली विकास की नई सड़क-14.82 करोड़ की लागत से 11.550 किमी डोब मोटर मार्ग के स्टेज-III का शिलान्यास


देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग के ग्रामीण अंचलों को बेहतर सड़क सुविधा से जोड़ने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत हिंडोलाखाल से डांडा (भैंसकोट) डोब मोटर मार्ग के स्टेज-III एवं पंचवर्षीय अनुरक्षण कार्य का विधिवत शिलान्यास विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी ने किया। करीब 11.550 किलोमीटर लंबे इस मोटर मार्ग के निर्माण एवं संबंधित कार्यों के लिए 1481.98 लाख,यानी लगभग 14.82 करोड़ रुपये की लागत निर्धारित की गई है।‌शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। सड़क किसी भी क्षेत्र के विकास की पहली सीढ़ी है। बेहतर सड़क सुविधा मिलने से ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत के साथ शिक्षा,स्वास्थ्य,रोजगार,कृषि और व्यापार जैसी सुविधाओं तक पहुंच आसान होती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्य मार्गों से जोड़ने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। डोब मोटर मार्ग के स्टेज-III का निर्माण क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा और लंबे समय से सड़क सुविधा को लेकर की जा रही अपेक्षाओं को भी गति मिलेगी। विधायक ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता और निर्धारित मानकों का विशेष ध्यान रखा जाना आवश्यक है। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों से निर्माण कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने तथा गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न करने की अपेक्षा जताई। डोब मोटर मार्ग के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है। सड़क संपर्क मजबूत होने से ग्रामीणों को बाजार,विद्यालय,स्वास्थ्य केंद्र तथा अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंचने में सुविधा होगी। साथ ही स्थानीय स्तर पर उत्पादित कृषि एवं अन्य सामग्री को बाजार तक पहुंचाने में भी मदद मिलेगी। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए विधायक विनोद कंडारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क सुविधा मजबूत होने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा होगा और ग्रामीणों को इसका लाभ शीघ्र मिल सकेगा। शिलान्यास कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख विनोद बिष्ट,ग्राम प्रधान मनोज पाल बिष्ट,जिला पंचायत सदस्य रजनी पयाल,मंडल अध्यक्ष नरेंद्र रावत,दलवीर सजवाण,क्षेत्र पंचायत सदस्य रोशनी चमोली,महिला मोर्चा अध्यक्ष पिंकी लिंगवाल,सरोज थपलियाल एवं दीपक राणा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में सड़क निर्माण को लेकर उत्साह दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने कहा कि क्षेत्र में सड़क जैसी मूलभूत सुविधा का विस्तार होने से न केवल आवागमन आसान होगा,बल्कि गांवों में विकास की संभावनाएं भी मजबूत होंगी। 11.550 किलोमीटर लंबे मार्ग और करीब 14.82 करोड़ रुपये की लागत वाले इस कार्य को देवप्रयाग क्षेत्र में ग्रामीण सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Check Also
Close