बीजेपी कार्य समिति और बनभूलपुरा पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड के हल्द्वानी में बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू हो गई है… बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पहुंचे हैं… इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के कार्यसमिति में शामिल होने से पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा… मुख्यमंत्री ने कहा कि इस ऊर्जा का सीधा फायदा आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिलेगा… मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी के बहुचर्चित बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले पर भी बड़ा बयान दिया है… सीएम ने कहा कि राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से अपना पक्ष रख चुकी है और अब सभी को कोर्ट के फैसले का इंतजार है…मुख्यमंत्री ने बनभूलपुरा में हुए अतिक्रमण को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा… उन्होंने इसे दोनों दलों की तुष्टीकरण की राजनीति का परिणाम बताया…
