Monday 14/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा पालिका चुनाव में भाजपा का डैमेज कंट्रोल सफलसेवा, संकल्प अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजितकैन्ट विधानसभा में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर हुआ मंथनमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस को भव्य एवं जनसेवा के रूप में मनाने की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजितमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़वाल विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों से किया संवाद,जाना विकसित उत्तराखंड का सपना265 किलो की डेडलिफ्ट ने दिलाया आशु तोमर को स्वर्ण गौरव-श्रीनगर पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों और फूलमालाओं से हुआ भव्य स्वागतमोबाइल को छोड़ अपने लिए भी समय निकालें युवाहिंदी दिवस पर संवाद और भाषण प्रतियोगिता आयोजितकिशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारीदेवप्रयाग में विकास की नई राह खुली-1.81 करोड़ की लागत से बनेगा 4.50 किमी चौरिखाल-सिरवाड़ी-काण्डा मोटर मार्गछात्र संघ चुनावों में मिलेगा छात्राओं को 50 फीसदी प्रतिनिधित्व–डाॅ.धन सिंह रावत
राज्य

किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित मिशन शक्ति वन स्टॉप सेंटर की ओर से शनिवार को विकासखंड बीरोंखाल के जनता इंटर कॉलेज ग्वीनखाल में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट,किशोर न्याय अधिनियम,अपराध की समझ और नशे से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यशाला में केंद्र प्रशासिका लक्ष्मी रावत ने छात्र-छात्राओं को वन स्टॉप सेंटर में मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी महिला को आवश्यकता पड़ने पर वन स्टॉप सेंटर से सहायता प्राप्त हो सकती है। साथ ही महिला हेल्पलाइन नंबर 181 की जानकारी देते हुए बताया कि जरूरत पड़ने पर महिलाएं इस नंबर पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकती हैं। इस दौरान किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों,किशोर न्याय व्यवस्था और अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए इससे दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी कृष्णा त्रिपाठी,पूर्व डीजीसी प्रदीप कुमार भट्ट,सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (सिविल) आशीष जदली,प्रधानाचार्य पंकज आर्य सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Check Also
Close