Saturday 19/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
रुद्रपुर में जनपदीय विज्ञान संगोष्ठी सम्पन्न राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, देहरादून के तत्वावधान में आज जनपद स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, फाजिलपुर महरौला रुद्रपुर ऊधम सिंह नगर में श्री हरेंद्र मिश्रा मुख्य शिक्षा अधिकारी ऊधम सिंह नगर, मुख्य अतिथि डॉ. जी सी जोशी, राजेश्वर सिंह होलकर एवम् विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शुभा रावत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन एवम् सरस्वती वन्दना के साथ किया गया। संगोष्ठी का विषय ‘भारतीय ऊर्जा परिदृश्य-2047 : संभावनाएं एवं चुनौतियां’ रहा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ विज्ञान के प्रति समझ और रुचि विकसित करना था। प्रतियोगिता में सर्राफ पब्लिक स्कूल खटीमा की छात्रा कु. लक्ष्मी भट्ट ने प्रथम, सरस्वती पब्लिक स्कूल खटीमा कु. कीर्ति बिष्ट ने द्वितीय और जी एस कान्वेंट स्कूल सितारगंज की छात्रा कु. सपना मेहरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के बाद मुख्य अतिथि डॉ जी सी जोशी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती शुभा रावत एवं जनपद विज्ञान समन्वयक विनीता जगदीश चौधरी ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। जनपद स्तर पर प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी अब राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में ऊधम सिंह नगर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंतनगर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर फिजिक्स डॉ. जी.सी. जोशी रहे। मुख्य शिक्षा अधिकारी ऊधम सिंह नगर श्री हरेंद्र मिश्रा ने अपने सम्बोधन में प्रतिभागियों का मार्गदर्शन एवम् उत्साहवर्धन किया एवम् भावी ऊर्जा चुनौतियों से निपटने में छात्रों से अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाओं के साथ साथ जनपद के अनेक विद्यालयों के प्रतिभागियों के मार्गदर्शक शिक्षक, शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहे।मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी – खेल महाकुंभ 2026 में उधम सिंह नगर के योगासन खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन।चम्पावत को हराकर जनपद देहरादून बना चैंपियन।रिजर्व लैंड बैंक को जल्द अपडेट करें-डीएमउच्चाधिकारियों तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव गोस्वामी एवं जिला क्षय रोग अधिकारी (DTO) डॉ. संजय पांडेय के निर्देशन में टीबी मुक्तअब ग्रामीण क्षेत्रों को भी चमकाने के लिए जुटे महापौर विकास शर्मासितारगंज सर्वसम्मति से संजय गोयल अग्रवाल सभा के अध्यक्ष चुने गएएयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह का सितारगंज महेंद्र सिंह मेमोरियल विद्यालय का दौरानेत्रदान कर अमर हो गईं कृष्णावंती छाबड़ा, दो लोगों की जिंदगी होगी रोशननानकमत्ता में बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी करवाई
राज्य

सितारगंज सर्वसम्मति से संजय गोयल अग्रवाल सभा के अध्यक्ष चुने गए

सितारगंज में अग्रवाल सभा की विशेष बैठक उत्साहपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित हुई। बैठक में उपस्थित समाज के वरिष्ठजनों एवं सदस्यों ने सर्वसम्मति से बड़े भाई श्री संजय गोयल जी को अग्रवाल सभा, सितारगंज का अध्यक्ष नियुक्त किया।नई जिम्मेदारी मिलने पर बड़े भाई संजय गोयल जी को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व, सरल व्यवहार और समाज के प्रति समर्पण से अग्रवाल सभा नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी। आपके नेतृत्व में समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर एकजुटता, आपसी भाईचारे और सामाजिक सेवा की भावना को और मजबूत करने की दिशा में सार्थक प्रयास होंगे।ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको इस नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा एवं सफलतापूर्वक निभाने की शक्ति प्रदान करें और आपके नेतृत्व में अग्रवाल समाज निरंतर संगठित होकर सेवा, सहयोग एवं समाजहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहे।एकता, सेवा और संस्कार यही समाज की पहचान है संजय गोयल जी को पुनः हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ।

Check Also
Close